Google Account कैसे बनाये? Full Guide in Hindi

  • Post author:
  • Post last modified:अगस्त 23, 2023
  • Post category:How To
  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:7 mins read
Google account kaise banaye

दोस्तों गूगल के किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस को पूरी तरह से इस्तेमाल करने के लिए आपको एक गूगल अकाउंट की जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं की Google Account Kaise Banaye वैसे आपमें से कई लोग जानते भी होंगे कि गूगल अकाउंट क्या है, इसे कैसे बनाते हैं, और इसका इस्तेमाल कहाँ पर ओर कैसे किया जाता है।

लेकिन अगर आपको यह सब नहीं पता है, तो परेशान ना हों क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि गूगल अकाउंट कैसे बनाते हैं और कैसे इस्तेमाल करते हैं।

दोस्तों अगर आप रोज़ाना इंटेरनेट चलाते हो तो कई जगह रजिस्ट्रेशन के लिए आपको एक गूगल अकाउंट की जरूरत पड़ती है, और अगर आपके पास आपका गूगल अकाउंट है, तो आप आसानी से अपने गूगल अकाउंट की मदद से किसी भी साइट पर अपना अकॉउंट बना सकते हो।

आपको पता होगा कि जब भी कोई नया फ़ोन लाता है तो सबसे पहले वह अपना गूगल का अकाउंट उस नए फ़ोन में खोलता है ताकि वह सभी प्रकार की एप्पलीकेशन ओर वेबसाइट आसानी से चला सके।

इसके अलावा ईमेल करने के लिए भी सबसे ज्यादा गूगल अकाउंट का ही इस्तेमाल किया जाता है। गूगल अकाउंट कि खास बात यह है की आप इस एक अकाउंट का उपयोग विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट एवं सर्विसेज के लिए कर सकते हो।

गूगल पर अकाउंट कैसे बनाये? (How to Create Google Account in Hindi)

दोस्तों गूगल अकाउंट बनाना बहुत आसान है। गूगल पर अपना अकाउंट बनाने के लिए आपको सिर्फ नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना है, और आपका गूगल अकाउंट बन जायेगा।

1. गूगल पर अकाउंट बनाने के लिए यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करना है। गूगल पर अकाउंट बनाएं

2. ऊपर दिए हुए लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फोरम ओपन हो जायेगा। आपको इस फोरम में सभी जरूरी डिटेल्स भरनी है।

google account forum

अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि इस फोरम को कैसे भरना है, तो परेशान न हों नीचे मेने कुछ पॉइंट्स लिखे हैं जिससे आपको इस फोरम को भरने में मदद मिलेगी।

  • First Name में अपना पहला नाम लिखना है।
  • Last Name में अपना आखिरी नाम मतलब अपना सरनेम लिखना है।
  • Username में आपको अपने गूगल अकाउंट के लिए नाम लिखना है, यह एक दम यूनिक होना चाहिए ऐसा जिससे पहले किसी ने भी रजिस्टर नहीं किया हो।
  • Password में आपको अपने गूगल अकाउंट के लिये पासवर्ड लिखना है। ध्यान रहे अपना पासवर्ड कभी किसी के साथ शेयर ना करें।
  • इसके बाद आपको Confirm की जगह पर अपने पासवर्ड को दुबारा लिखना है।

यह स्टेप्स पूरी करने के बाद आपको Next के बटन पर क्लिक करना है।

3. नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने मोबाइल नंबर भरने के लिए ऑप्शन आएगा। यहां पर आपको अपना नंबर लिखना है।

google account kaise banate hain

मोबाइल नंबर लिखने के बाद आपको अपनी जन्म की तारीख यहां भरनी है, और उसके बाद अपना जेंडर सेलेक्ट करना है।

यह सब कर लेने के बाद आपको नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना है।

 4. इसके बाद आपके सामने OTP भरने के लिए ऑप्शन आएगा। यहां पर आपने अभी जो नंबर अभी लिखा था उस नंबर पर एक OTP आया होगा, वही OTP आपको यहाँ पर लिखना है और फिर नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना है।

OTP भरने के बाद आपका अकाउंट वेरीफाई हो जायेगा और अब आपके सामने गूगल की कुछ Terms and Conditions आएगी जिन्हें आप पढ़ कर Agree कर सकते हैं।

बस इस तरह से आपका गूगल का अकॉउंट तैयार है। अब आप इस अकाउंट का उपयोग मेल भेजने या फिर किसी भी ऑनलाइन प्रोडक्ट या सर्विसेज के लिए कर सकते हो।

गूगल अकाउंट का उपयोग कहाँ पर कर सकते हैं?

दोस्तों अब आपको Google Account Kaise Banaye? इस सवाल का जवाब तो मिल गया और आपने गूगल अकाउंट भी बना लिया लेकिन अब इसका उपयोग आप कहाँ – कहाँ पर कर सकते हैं, यह भी जान लीजिये।

मेने यहां पर कुछ वेबसाइट्स और एप्प्स बताई है जहां पर गूगल अकाउंट को अधिकतर यूज़र्स द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।

Gmail

दोस्तों आपने ई-मेल का नाम तो अवश्य सुना होगा। जैसा कि आपको पता है कि ईमेल का उपयोग जरूरी मेसेज अथवा कोई फ़ाइल, इमेज या वीडियो भेजने के लिए किया जाता है।

ईमेल भेजने के लिए कई इंटेरनेट पर जीमेल, और याहू मेल जैसी कई वेबसाइट है जिनका उपयोग आप मेल भेजने के लिए कर सकते हो।

शायद आपको पता होगा कि जीमेल गूगल का ही प्रोडक्ट है। अभी हमने ऊपर जो अकाउंट बनाया है उसकी मदद से आप जीमेल को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके लिए आपको जीमेल की वेबसाइट या एप्पलीकेशन में जाना है, और अपने गूगल अकाउंट की डिटेल्स डालकर लॉगिन करना है, उसके बाद आप जीमेल का इस्तेमाल कर सकते हो।

दोस्तों अगर आपको नहीं पता है कि ईमेल कैसे भेजते हैं, तो इसके ऊपर भी हमने एक लेख लिखा है आप उसे पड़के ईमेल भेजना सीख सकते हैं।

क्या आप Google Meet के बारे में जानते है और क्या आप जानते है, Google Meet का इस्तेमाल क्यों किया जाता है,अगर नहीं तो आपको इसके बारे में जरूरी जानना चाहिए: Google Meet क्या है? Google Meet कैसे इस्तेमाल करें? पूरी जानकारी

Google Map 

वैसे तो हैम गूगल मैप को बिना अकाउंट के भी एक्सेस कर सकते हैं, लेकिन गूगल मैप के सारे फीचर्स का उपयोग करने के लिए हमें एक गूगल अकाउंट की जरूरत पड़ती है।

Google Contacts

अगर आप ऑनलाइन अपने फ़ोन की कांटेक्ट लिस्ट को ऑनलाइन सेव करना चाहते हो तो उसके लिए आप गूगल कॉन्टेक्ट्स का उपयोग कर सकते हैं।

अगर आपके पास गूगल का अकाउंट है, तो इसे इस्तेमाल करना आपके लिए आसान होगा।

Google Play Store

दोस्तों प्ले स्टोर से एप्प कैसे डाउनलोड करते हैं, ये तो आप सब जानते ही होंगे। मोबाइल फ़ोन में एप्पलीकेशन इंस्टाल करने के लिए सबसे ज्यादा गूगल के प्ले स्टोर का हो इस्तेमाल किया जाता है।

प्ले स्टोर से एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए भी आपको गूगल अकाउंट की आवश्यकता होती है।

Youtube

यूट्यूब का इस्तेमाल तो आप सभी करते ही होंगे। आपको बता दें कि आप बिना गूगल अकाउंट के भी यूट्यूब पर वीडियो देख सकते हैं, लेकिन अगर आप किसी वीडियो पर कमेंट करना चाहते हैं, या लाइक करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको अपने गूगल अकाउंट से लॉगिन करना होगा।

इसके अलावा अगर आप अपना एक यूट्यूब चैनल बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आको गूगल का अकाउंट चाहिए।

क्या आप YouTube Shorts के बारे में जानते हैं, और क्या आप जानते कि आप इससे पैसे भी कमा सकते हैं, अगर नहीं तो जाने: YouTube Shorts क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए?

Google Drive

दोस्तों अपनी किसी भी फ़ाइल, फोटोज, या वीडिया को ऑनलाइन स्टोर करने के लिए गूगल ड्राइव का उपयोग किया जाता है।

गूगल ड्राइव में आपको 15 GB का फ्री स्पेस मिलता है जिसे आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए भी आप अपने गूगल अकाउंट का उपयोग कर सकते हैं।

ऊपर दिए एप्प्स और वेबसाइट्स के अलावा गूगल के अन्य प्रोडक्ट्स भी हैं, जैसे – ब्लॉगर, कैलेंडर, गूगल डॉक्स, शीट, गूगल डुओ ऐसे ही कई एप्प्स हैं। इन सभी के लिए आपको गूगल अकाउंट की जरूरत पड़ती है।

अन्य वेबसाइट्स और एप्पलीकेशन

आपने कई बार ऐसी वेबसाइट और एप्लिकेशन को देखा होगा जहां पर आपको गूगल से रजिस्टर करने का ऑप्शन दिया जाता है।

अगर आपके पास गूगल अकाउंट है, तो आप ऐसी वेबसाइट्स पर एक क्लिक में अपने गूगल अकाउंट से रजिस्टर कर सकते हो।

Google Account के बारे में अन्तिम राय

दोस्तों आज हमने सीखा की गूगल पर अपना अकाउंट कैसे बनाते हैं। मेने यहां पर बहुत ही आसान तरीके से एक एक चीज़ को समझाया है।

मैं आशा करती हूँ की आपको सब कुछ समझ आ गया होगा कि Google Account Kaise Banaye. अगर अभी भी आपको गूगल पर अकाउंट बनाने में कोईं समस्या आ रही है, तो आप नीचे कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं, आपको आपके सवाल का जवाब अवश्य मिलेगा।

अगर आपको हमारा यह लेख पसन्द आया, और इससे आपकी मदद हुई है तो हमारे इस लेख को अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें। धन्यवाद !

FAQ: Google Account से जुड़े सवाल-जवाब

  1. Google Account किस काम आता है?

    Gmail, Google Map, Google Contacts, Google Play Store, Google Drive और Youtube जैसे ऍप्लिकेशन्स में लॉग इन करने में गूगल अकाउंट होना जरूरी है।

  2. क्या एक डिवाइस में एक से ज्यादा गूगल अकाउंट ओपन कर सकते हैं?

    जी हाँ, आप एक डिवाइस में दो या दो से ज्यादा गूगल अकाउंट भी लॉग इन कर सकते हैं।

Share It

Jay Kanwar

Jay Kanwar is an professional blogger. She loves reading and learning new tech. She contributes most of the tech and informative articles on this blog.