Casino Kya Hai? (What is Casino) पूरी जानकारी हिंदी में

casino kya hai

क्या आप भी जानना चाहते हैं कि कैसिनो क्या होता है। यह समझने के लिए की कैसिनो क्या होता है, आपको यह पता होना आवश्यक है, कि जुआ क्या होता है? उसके बाद हम जानेंगे की कैसिनो क्या होता है।

Casino को हिन्दी में क्या बोलते है?

हिन्दी भाषा में कैसिनो को “जुआ घर” बोला जाता हैं।

कैसिनो क्या है (Casino kya hai)

पहले हम यह जानते है, कि जुआ क्या होता है? सामान्य भाषा में जुए से तात्पर्य किसी भी ऐसे खेल से है, जिस पर पैसा लगाया जाता हो। इसमें दो या दो से ज्यादा लोग किसी भी खेल में एक साथ अपनी इच्छानुसार कितनी भी राशि लगा सकते हैं, इनमें से जो व्यक्ति जीतता है, उसे जीत की रकम दे दी जाती है और जो हार जाता है वो अपने द्वारा लगाई हुई राशि भी हार जाता है। 

तो इस तरह से Casino से मतलब किसी भी ऐसे सार्वजनिक स्थान, घर, विला या क्लब जहाँ जुआ खेला जाता हो, Casino (जुआ घर) कहलाता है। ऐसे स्थान पर जुआ खेलने साथ ही कुछ आनन्ददायक गतिविधियाँ जेसे कि संगीत सुनना, नृत्य, अन्य खेल, स्टैंड-अप कॉमेडी आदि चीजें भी होती हैं।

कैसिनो ऐसी जगह है, जहाँ लोग एक ही दिन में लाखों, करोडों रुपये का जुआ खेलते है। यहाँ कुछ ही समय में अच्छा-खासा अमीर इंसान रोड पर आ जाता है और रोड पर बेठा इंसान करोड़पति बन जाता है। 

केसिनो को अक्सर रिसॉर्ट, रेस्तरां, होटल, क्रूज जहाजों जेसे स्थानों पर बनाया जाता है। बड़े-बड़े फाइव स्टार होटलों में कैसिनो खोले जाते है। ऐसे कई केसिनो भी है, जहाँ फ्री में केवल मनोरंजन ही नहीं मिलता बल्कि शराब और भोजन जेसी चीजों के लिए भी कोई भुगतान नहीं करना पड़ता है। केसिनो आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से ही बहुत प्रचलित रहे हैं।

क्या आप घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते हैं, तो आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए: घर बैठे ऑनलाइन पैसा कमाने के तरीके

क्या भारत में Casino प्रतिबंधित है?

सार्वजानिक जुआ अधिनियम 1867 के अनुसार भारत में किसी भी स्थान पर जुआ खेलना प्रतिबंधित है। लेकिन अगर राज्य सरकार चाहे तो अपने राज्य में जुआ  प्रतिबन्ध हटा सकती है। भारत में फ़िलहाल 3 राज्य ऐसे हैं जहाँ पर Casino Legal हैं। गोवा, सिक्किम, और दमन यह तीन ऐसे राज्य हैं जहाँ पर Casino Games खेलने की अनुमति है।

क्या Online Casino क़ानूनी हैं?

दोस्तों जैसा की मेने अभी आपको बताया था की के 1867 के सार्वजानिक जुआ अधिनियम के अनुसार किसी भी स्थान पर जुआ खेलना प्रतिबंधित हैं। इसके अनुसार किसी भी स्थान पर जुआ नहीं खेला जा सकता लेकिन इसमें ऑनलाइन जुआ खेलने से संबंधित कुछ भी शर्ते नहीं है।

हो सकता है इस अधिनियम को बनाते समय ऑनलाइन कैसिनो के बारे में सोचा नहीं गया होगा, लेकिन तब से अभी तक इसमें कोई नवीनीकरण एवं सुधार नहीं हुआ है। इस हिसाब से देखा जाए तो भारत में ऑनलाइन कैसिनो प्रतिबन्ध के सम्बन्ध में कोई कानून नहीं है। लेकिन राज्य सरकार किसी भी ऑनलाइन कैसिनो के संबंध में सख्त कदम उठा सकती है।

क्या आप जानते है कि आप इन्टरनेट से कई तरीकों से पैसे कमा सकते हैं, अगर नहीं तो आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए: Internet से पैसे कैसे कमाए? 26 Internet से पैसे कमाने के तरीके

Online Casino कैसे खेले

अगर आप ऑनलाइन कैसिनो गेम्स खेलना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको इंटरनेट पर कई वेबसाइट मिल जाएगी जहाँ पर आप casino games खेल सकते हैं। इंटरनेट पर NetBet जैसी कई ऐसी वेबसाइट है जहाँ पर आप इंडियन करेंसी में पैसे जमा करा कर आसानी से Online Casino खेल सकते हो। 

कैसिनो खेलने के फायदे

दोस्तों हर चीज के दो पहलु होते हैं उसी तरह से कैसिनो के कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं।

  • यह एक ऐसा तरीका है जिससे आप बिना मेहनत करे केवल कुर्सी पर बैठे-बैठे अपने पैसे को डबल कर सकते हो।
  • यह मनोरंजन करने के लिए भी एक बहुत अच्छा तरीका है। 
  • अगर आपकी किस्मत अच्छी रही तो आप इससे बहुत सारे पैसे जीत सकते हो। 

कैसिनो खेलने के नुकसान

  • जिस तरह इसमें जितने की सम्भावना होती है वैसे ही आप हार भी सकते हैं। 
  • कई बार लोग कैसिनो में अपना  कुछ हार जाते हैं।
  • एक बार हारने के बाद व्यक्ति जितने के चक्कर में डबल पैसे लगा देता है, और इस तरीके से कई बार वह अपनी सम्पूर्ण पूंजी गंवा देता है।

Casino के बारे में अन्तिम राय

दोस्तों उम्मीद है की आपको Casino Kya Hai पर हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आप जुआ खेलते हैं तो आपकी हार और जीत का असर आपके परिवार पर भी पड़ता है। अंत में यही कहूंगा की हमारे देश की सरकार ने हमारे हित के लिए कई कानून बनाये हैं और हमें उनका पालन करना चाहिए।

Casino के बारे में आपके क्या विचार हैं। हमें कमेन्ट करके अवश्य बताएं। ऐसी ही रोचक जानकरी प्राप्त करने के लिए हमारे ब्लॉग Fly Hindi को जरूर फॉलो करें।

Share It

Jay Kanwar

Jay Kanwar is an professional blogger. She loves reading and learning new tech. She contributes most of the tech and informative articles on this blog.