IMEI Number क्या है? IMEI नंबर कैसे निकाले? पूरी जानकारी

Imei number kya hai

नमस्ते! दोस्तों क्या आपने कभी IMEI Number का नाम सुना है, क्या आपको पता है IMEI Number क्या है? जब आपने फोन लिया होगा तो उसके डिब्बे पर एक स्टिकर देखा होगा जिस पर कुछ नम्बर लिखे रहते है।

इसके अलावा फोन की बैट्री निकालते है, तो उसके स्लाॅट पर भी एक स्टिकर होता है, जिस पर वैसा ही नम्बर लिखा होता है। क्या आपने कभी सोचा यह नम्बर क्या होता है और किस काम में आता है। तो आज हम आपको बता दें कि कि इसे IMEI Number कहते है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको IMEI क्या है और IMEI Number से संबंधित सारी जानकारी देंगे। IMEI Number एक यूनीक सीरियल नम्बर होता है, जो कि हर मोबाइल में अलग-अलग होता है।

पहले अधिकतर मोबाइल बिना IMEI Number के आते थे, लेकिन 30 नवंबर 2009 से गवर्नमेंट ने बिना IMEI Number वाले मोबाइलों पर रोक लगा दी है।

आजकल सभी मोबाइलों में यह नम्बर पाया जाता है। इस नम्बर के द्वारा आप उस डिवाइस से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है। यदि कभी आपका फोन गुम जाए या चोरी हो जाए तो यह नम्बर बहुत काम आता है। इसी नम्बर का उपयोग कर पुलिस अपराधी तक पहुंचती है।

हम आपको इसी IMEI Number के बारे मेंबताने वाले हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको IMEI Number Kya Hai, इसे कैसे चेक करते हैं, और इसके फायदे क्या हैं साथ ही IMEI नंबर से जुडी और भी कई बाते बताएँगे। तो दोस्तों चलिए जानते है, कि IMEI Number क्या होता है।

IMEI Number क्या है (What Is IMEI Number In Hindi)

IMEI यह एक प्रकार का नम्बर होता है। जो कि आजकल लगभग सभी तरह के मोबाइल में पाया जाता है। IMEI एक प्रकार का unique identification serial number होता है, जो कि सभी डिवाइस में अलग-अलग होता है। आज करोड़ों की संख्या में लोग मोबाइल का उपयोग कर रहे है और हर मोबाइल का एक यूनीक IMEI Number होता है।

इतने में से किसी भी डिवाइस का IMEI number कभी भी एक दूसरे से नहीं मिलता। GSM, CDMA, IDEN Edge, LTE, VoLTE, 2G, 3G और 4G आदि जेसे कुछ सेटेलाइट फोन्स में यह नंबर दिया जाता है।इसका उपयोग डिवाइस की पहचान करने के लिए किया जाता है।

किसी मोबाइल के IMEI number से आप वह मोबाइल कहाँ बना है, मोबाइल निर्माता का नाम, उस डिवाइस मॉडल नम्बर, किस देश में निर्माण हुआ है आदि जेसी अन्य कई सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

मोबाइल निर्माण के दौरान ही निर्माता इस नंबर को फोन की बॉडी में एम्बेड करते है। ताकि बाद में इनसे कोई छेड़खानी ना हो सके।

IMEI Number की संख्या 15 होती है, लेकिन किसी-किसी डिवाइस मे यह 16 या 17 भी हो सकती है। ऐसे आईएमईआई नम्बर जिनकी संख्या 16 या 17 अंकों की होती है, इनमें डिवाइस के सॉफ्टवेयर वर्जन से संबंधित  जानकारी होती है। इसे IMEISV के नाम से जाना जाता है।

यदि आप एक सिम वाले फोन का उपयोग करते है, तो उस डिवाइस में एक IMEI  Number होता है, लेकिन यदि आप ड्यूल सिम फोन में यह दो IMEI Number होते है। तो अब आप जान गए होंगे कि IMEI Number क्या होता है तो चलिए अब जानते है, कि यह किस काम आता है। 

क्या आप जानते है, युपीएस क्या है, यदि नहीं तो अभी जानें: UPS क्या है ?

IMEI का फुल फॉर्म क्या है (IMEI Number Full Form In Hindi)

IMEI की फुल फॉर्म International Mobile Equipment Identity होती है। इसका हिन्दी अर्थ अन्तर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान संख्या होता है।

IMEI नम्बर क्या काम आता है?

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि IMEI नम्बर किसी की डिवाइस की पहचान करने के लिए उपयोग किया जाता है। इस नम्बर को ट्रेक करके आप उस डिवाइस से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है। उस फोन में कौनसी सिम है, वह सिम किसके नाम पर है और यहाँ तक कि उसकी current time पर उसकी लॉकेशन कहाँ है।

यदि कभी किसी का मोबाइल गुम जाता है या चोरी हो जाता है और वह पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट कराता है, तो उससे यही IMEI NUMBER माँगा जाता है। इसी नम्बर की मदद से पुलिस उस डिवाइस को ट्रेक करती है और इसी के द्वारा उस डिवाइस की करंट लॉकेशन पता करके चोर को पकड़ा जाता है।

यदि आप चाहें तो इस नम्बर की मदद से अपने फोन को ब्लॉक भी करवा सकते है, ताकि कोई आपके फोन का दुरूपयोग ना कर सके। इसलिए आपके फ़ोन का IMEI Number क्या है यह आपको जरूर पता होना चाहिए।

IMEI Number कैसे निकाले?

अगर आप जानना चाहते हैं की आपके फ़ोन का IMEI Number क्या है तो आप यह कई तरीकों से पता कर सकते है। चलिये जानते हैं, कि IMEI Number कैसे चेक करते हैं।

क्या आप जानते है, एपीआई क्या है, यदि नहीं तो अभी जानें: API क्या है ?

फोन में IMEI Number कैसे निकाले?

यदि आप अपने मोबाइल में IMEI Number देखना चाहते है, तो आप किसी भी मोबाइल में दो तरीको से IMEI Number चेक कर सकते हैं। यह दोनों ही तरीके हम आपको नीचे बता रहे है। चलिए देखते है, फोन में IMEI नम्बर कैसे चेक करें।

IMEI नंबर चेक करने का कोड (IMEI Number Checking Code)

imei number check code in hindi

इस तरीके से आप किसी भी मोबाइल में बड़ी आसानी से अपनी डिवाइस का IMEI Number चेक कर सकते है। आपको बस अपने मोबाइल का डायल पैड ओपन करना है, और *#06# कोड डायल करना है।

यह करते ही आपके फोन की स्क्रीन पर आपकी डिवाइस का IMEI NUMBER दिख जाएगा। इसे स्क्रीन से हटाने के लिए ok पर क्लिक करें।

जैसा कि हमने आपको बताया कि अगर आप सिंगल सिम वाला डिवाइस यूज करते है, तो एक IMEI NUMBER और डबल सिम वाले फोन के लिए 2 IMEI NUMBER होते है।

IMEI Number in Settings

आप किसी फोन की सेटिंग्स में जाकर भी उसका IMEI NUMBER चेक कर सकते है। अधिकांश डिवाइस में आप नीचे बताए गए तरीके से अपने फोन का IMEI Number चेक कर सकते है। 

Settings > About device > Status > IMEI Information 

लेकिन किसी-किसी डिवाइस में यह दूसरी जगह भी हो सकता है। 

Settings > General > About device > Status > IMEI Information

इस तरह से आप किसी भी तरह के मोबाइल में उसका IMEI Number बड़ी आसानी से चेक कर सकते है।

डिवाइस के बैट्री सॉल्ट पर

अधिकांश मोबाइलों में उसके बैट्री सॉल्ट पर उस डिवाइस का IMEI Number लिखा हुआ रहता है। जैसे ही आप अपने मोबाइल की बैट्री निकलेंगे आपको यह नम्बर दिखाई दे जाएगा। आप यहाँ से भी अपने फोन का IMEI Number पता कर सकते है।

फोन की पेकेंजिग पर IMEI Code

जब आप कोई मोबाइल खरीदते है, तो  उस जिस डिब्बे में मोबाइल की पेकेंजिग की जाती है। उस डिब्बे पर एक स्टिकर चिपका हुआ होता है, जिस पर उस मोबाइल का IMEI Number लिखा होता है।

यदि आपका मोबाइल कहीं गुम गया है या चोरी हो गया हो, तो ऐसी स्थिति में आप इस तरह आप किसी फोन की पेकेंजिग के द्वारा भी उसका IMEI Number पता कर सकते है। 

बिल के द्वारा IMEI Code कैसे पता लगाएं?

आप मोबाइल के बिल से भी उसके IMEI Number का पता लगा सकते है। जब आप कोई मोबाइल खरीदते है, तो उसके बिल पर उस मोबाइल का IMEI Number भी लिखा होता है। 

तो दोस्तों यह कुछ तरीके थे जिनसे की आप बड़ी आसानी से किसी भी डिवाइस का IMEI Number निकाल सकते है। उम्मीद है, कि अब आप जान चुके होंगे कि IMEI Number केसे चेक करें।

IMEI Number की बनावट कैसी होती है (Format Of IMEI Number)

जैसा कि हम ऊपर आपको बता चुके है, कि एक IMEI Number 15 डिजिट का होता है। लेकिन कभी-कभी यह 16 या 17 डिजिट तक का भी हो सकता है। 3GPPP TS 23.0003 में IMEI NUMBER के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

वर्तमान में उपयोग किये जाने वाले IMEI नम्बर का structure (Structure Of IMEI Number) साधारण रूप में 15 अंकों का होता है, इसमें 14 अंक+ 1 check digit होता है। जो कि AA-BBBBBB-CCCCCC-D के क्रम में पाया जाता है। यह चार भागों में विभाजित होता है। चलिए इसे हम विस्तार में बताते है। 

Aa – यह IMEI Number का पहला भाग होता है। इस भाग को लेब्लड A बोला जाता है । यह Type Of Allocation Code (TAC) का एक भाग है। इन अंकों को Reporting Body Identifier नम्बर कहा जाता है। जो कि डिवाइस के निर्माण और निर्माता से संबंधित होता है। यह 2 संख्याओं का होता है, जो कि GSMA द्वारा अप्रूव्ड होता है। 

BBBBBB – यह IMEI Number का दूसरा भाग होता है। इस भाग को लेबल्ड़ B बोला जाता है। यह पहले भाग TAC का शेष भाग होता है, जिसे FAC  कहते है। इसमें 6 अंक होते है, जो कि मोबाइल के माॅडल और ब्रांड की जानकारी उपलब्ध कराते है।

CCCCCC – यह IMEI Number का तीसरा भाग होता है, जिसे लेब्लड C बोला जाता है। इसमें भी 6 डिजिट होती है। यह एक यूनिक नम्बर होता है, जो कि हर मोबाइल में अलग – अलग होता है। यह डिवाइस के मॉडल का सीरियल सिक्वेंस होता है, जिसे SNR कहा जाता है। 

D – यह किसी भी IMEI Number का चोथा और आखिरी भाग होता है, जो कि एक अंक का होता है। यह नम्बर बाकी सारे नम्बरों की Luhn Formula/Algorithm के द्वारा गणना करने पर प्राप्त होता है, इसलिए इसे चेक डिजिट (check digit) कहा जाता है।

सभी IMEI Number इसी प्रकार की सरंचना के होते है। इन नम्बरों से किसी भी मोबाइल को बड़ी आसानी से ट्रेक किया जा सकता है।

क्या आप जानते है, सर वैल्यू क्या है, यदि नहीं तो अभी जानें: What is SAR in Hindi 

IMEI Number के फायदे क्या है (Benefits of IMEI Number)

  1. IMEI Number का सबसे बड़ा फायदा की यदि मोबाइल चोरी हो जाता है, तो पुलिस IMEI Number ट्रेक करके मोबाइल की लाॅकेशन का पता लगा सकती है और अपराधी को पकड़ सकती है। 
  2. इस नम्बर को ट्रेक करके डिवाइस के बारे में पूरी जानकारी जेसे कि डिवाइस का मॉडल, उसकी निर्माण की जगह, निर्माता का नाम आदि प्राप्त की जा सकती है।
  3. IMEI Number को ट्रेक करके यह भी पता लगाया जा सकता है, कि उस डिवाइस में लगी हुई सिम किस कंपनी की है और किसके नाम पर है। 
  4. मोबाइल खो जाने या चोरी हो जाने की दशा में आप पुलिस की सहायता से अपने मोबाइल को ब्लॉक भी करवा सकते है। ताकि कोई आपके मोबाइल का दुरुपयोग ना कर सके।

यह भी पढ़ें:

IMEI Number के बारे में अन्तिम राय

दोस्तों उम्मीद हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा और इससे आपको कुछ नयी जानकारी मिली होगी। अब आप जान गए होंगे कि IMEI Number क्या है अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है तो आप कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं।

इस लेख के माध्यम से हमने आपको IMEI Number के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा कमेन्ट करके जरूर बताएँ और ऐसी ही नई-नई जानकारी पाने के लिए आप हमें फॉलो कर सकते हैं।

FAQ: IMEI Number से जुड़े सवाल-जवाब

  1. IMEI की फुल फॉर्म क्या है?

    IMEI की फुल फॉर्म “International Mobile Equipment Identity” होती है।

  2. IMEI Number क्या काम आता है?

    IMEI Number किसी मोबाइल डिवाइस और उसके मॉडल के बारे में जरूरी जानकारी प्रदान करता है।

Share It

Jay Kanwar

Jay Kanwar is an professional blogger. She loves reading and learning new tech. She contributes most of the tech and informative articles on this blog.