eBook क्या है? पूरी जानकारी

Ebook kya hai

किताबें हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा होती है। यह हमें जिन्दगी जीना सिखाती है, हमें जागरूक बनाती है, और कुछ नया सीखने और करने के लिए प्रभावित करती है। बदलते वक्त के साथ किताबों का रूप भी बदल रहा है, eBook के बारे में तो अपने सुना ही होगा। लेकिन किताबों का मतलब और इनकी उपयोगिता अभी भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है। क्या आप जानते हैं, eBook Kya Hai

आधुनिक युग में किताबों ने भी आधुनिक रूप ले लिया है और इनके इस नए रूप को eBook के नाम से जाना जाता है। अगर आपने eBook के बारे में नहीं सुना है तो आप अवश्य हैरान होंगे कि आखिर यह eBook क्या है? परेशान न हों क्योंकि eBook क्या होती है और इसके बारे में पूरी जानकारी आपको आज इस लेख में मिलने वाली है।

प्राचीन काल में लिखने के लिए दीवार, ताड़पत्रों, लकड़ी, और पत्तों का इस्तेमाल किया जाता था। समय के साथ मानव विकसित हुआ और कागज बनाने की नयी तकनीक विकसित हुई। वर्तमान में हम जिस कागज पर पढ़ते ओर लिखते हैं, वह अत्याधुनिक मशीनों से निर्मित होता है।

इस तरह किताबों ने ताड़पत्रों से आधुनिक कागज़ तक सफर किया, लेकिन अब ऐसी किताबें आना शुरू हो गई है जिनमें कागज़ की आवश्यकता ही नहीं है। डिजिटल युग नें किताब पढ़ने और लिखने के तरीके को भी बदल दिया है। अब हमें किताब पढ़ने और लिखने के लिए किसी कागज की आवश्यकता नहीं है।

दोस्तों नये जमाने की इन किताबों को eBook का नाम दिया गया है। क्या होती है eBook, चलिये इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।

Ebook की फुल फॉर्म क्या है (Full Form of eBook in Hindi)

eBook की full form “electronic book” होती है।

Ebook क्या है (What is eBook in Hindi)

दोस्तों Ebook का मतलब क्या होता है? दरअसल इसका मतलब डिजिटल किताब से है जिसे कम्प्यूटर, लैपटॉप एवं मोबाइल में पढ़ा जा सकता है। आसान भाषा में एक electronic किताब जो कि सामान्य किताबों का डिजिटल रूप है अर्थात् एक ऐसी बुक जो इलेक्ट्रॉनिक है।

दोस्तों eBook को आप ऑनलाइन इंटरनेट के माध्यम से खरीद सकते हैं, इसके अलावा कई ई-बुक इंटरनेट पर फ्री में भी उपलब्ध होती है। अधिकतर eBooks PDF फ़ाइल फॉर्मेट में आती है। 

समय के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने से eBook का उपयोग करने वालों में भी वृद्धि हुई है। एक e Book फ़ाइल को इस तरह बनाया जाता है कि कोई अन्य व्यक्ति उसमें बदलाव न कर सके। समान्यतः ज्यादातर ई-बुक PDF, EBUP, और AZW फॉर्मेट में आती है। यह सभी एक डॉक्यूमेंट के फॉर्मेट के प्रकार हैं। अब आपको समझ आ गया होगा की eBook किसे कहते हैं। 

eBook कैसे बनायें?

दोस्तों e Book बनाना एक मुश्किल काम जरूर है, लेकिन अगर आप इसे सही तरीके और प्लॉनिंग के साथ करते हैं तो वाकई में आप इसे कर सकते हैं। EBook बनाने के लिए सबसे पहले आपके पास एक टॉपिक होना चाहिए जिस पर आप किताब बनाने वाले हैं। कुछ तरह से यह सामान्य किताब बनाने के जैसा ही है अंतर बस इतना है कि यहाँ सब कुछ डिजिटल होगा।

आप Microsoft Word में अपनी eBook लिखने की शुरुआत कर सकते हैं। आप चाहें तो अपने मोबाइल में भी microsoft word के माध्यम से eBook लिखने की शुरूआत कर सकते हैं।

एक किताब चाहे वो physical हो या फिर डिजिटल हो उसका विषय, शीर्षक और उसकी रूपरेखा बहुत ही अहम होती है। आपको अपनी किताब के लिए एक अच्छा टॉपिक चुनना है और एक प्रभावशाली शीर्षक बनाना है। इसके बाद आपको आगे की रूपरेखा बनानी है।

दोस्तों सामान्य किताब के सामान ही eBook भी विभिन्न अध्याय में बंटी हुई होती है। आप भी अपनी ई-बुक के विभिन्न अध्याय बना सकते हैं।

आप अपनी eBook में आवश्यक Images भी लगा सकते हैं।   अपनी किताब लिखने के बाद आपको उसकी सामग्री सूची के लिए भी एक पृष्ठ बनाने की आवश्यकता है, जो कि सामन्यतः किताब के शुरुआत में कवर पेज के बाद जोड़ा जाता है। अपनी EBook के लिए एक सुंदर Cover Page जरूर बनाएं।

अन्त में जब आप आपकी इलेक्ट्रॉनिक किताब को पूरा कर लें तो इसे PDF के फॉर्मेट में सेव कर लें। अब यह प्रकाशित होने के लिए तैयार है।

जानिए E Wallet क्या है और इसका उपयोग कैसे किया जाता है: E Wallet क्या है? ई वॉलेट का उपयोग एवं फायदे क्या है?

eBook कैसे बेचें?

  • दोस्तों आपकी eBook को बेचने का सबसे आसान तरीका है कि आप उसे amazon पर बेचने के लिए लिस्ट कर सकते हैं। अमेज़न eBook खरीदने ओर बेचने के लिए बहुत ही अच्छा ऑनलाइन बाजार है।
  • eBook बेचने के लिए आप instamojo का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • दोस्तों आपने कई बार गूगल प्ले स्टोर पर भी eBook को देखा होगा। जी हाँ, आप गूगल प्ले स्टोर ओर भी पब्लिशर के रूप में जुड़ सकते हो और अपनी ईबुक को वहां बेचने के लिए लिस्ट कर सकते हो।
  • अगर आप किसी Third Party App का उपयोग किये बिना ही अपनी eBook को बेचना चाहते हैं तो आप खुद की वेबसाइट के माध्यम से भी अपनी eBook को बेच सकते हैं।

अपनी eBook की ज्यादा से ज्यादा प्रतियां बेचने के लिए आपको इसकी अच्छे से मार्केटिंग भी करनी पड़ेगी। आप इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब, एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग अपनी ईबुक मार्केटिंग के लिए कर सकते हो।

अगर आप चाहें तो Paid Advertisement भी चला सकते हो। इस तरह से आप अपनी eBook की ज्यादा प्रतियां बेच सकते हो।

Physical Book और eBook में क्या अंतर है?

अब जब आपको पता चल गया है कि eBook क्या है, तो एक Physical Book और eBook में अन्तर करना आपके लिए बहुत ही आसान होगा। एक सामान्य बुक को हम छू सकते है, जबकि eBook डिजिटल होती है।

ई-बुक को अपने डिवाइस अथवा online storage में सेव करके रखा जाता है, जबकि सामान्य किताब को रखने के लिए एक व्यवस्थित स्थान की आवश्यकता होती है। नार्मल बुक के फटने का डर होता है लेकिन ई-बुक के साथ ऐसी कोई समस्या नहीं होती है।

दोस्तों एक फिजिकल बुक और electronic Book में मुख्य अन्तर उसके नाम से ही पता चल जाता है।

जानिए डिजिटल सिग्नेचर क्या है, कैसे बनाए और इससे जुड़ी जानकारी के बारे में: Digital Signature क्या है? कैसे बनाये, पूरी जानकारी

eBook के फायदे क्या हैं?

EBook बहुत ही फायदेमंद होती है। सामान्य किताब की तुलना में एक eBook पढ़ने के लिए ज्यादा सहज महसूस होती है। चलिये जानते हैं, की eBook के फायदे क्या हैं?

1. दोस्तों eBook को कही पर लाना ले जाना बहुत ही आसान होता है,क्योंकि यह आपके डिवाइस में डिजिटल रूप से सेव रहती है। ऐसे व्यक्ति जो अक्सर सफर करते हैं और किताब पढ़ने के शौकीन हैं। उनके लिए यह बहुत ही फायदेमंद हैं। वह आने फ़ोन पर ही कई ebook पढ़ सकते हैं।

2. E Books की फ़ाइल साइज भी कम होती है, अतः यह आपके फ़ोन में ज्यादा स्टोरेज भी नहीं घेरती है।

3. आप e Book के पेज को पढ़ने के लिए आवश्यकता अनुसार zoom in कर सकते हैं।

4. Ebook में यदि आपको कुछ ढूंढना है तो आप बड़ी आसानी से डॉक्यूमेंट में find विकल्प का इस्तेमाल करके ढूंढ सकते हैं।

5. इलेक्ट्रॉनिक बुक को शेयर करना बहुत ही आसान होता है। आप एक क्लिक में इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हो।

6. आप एक डिवाइस में ही बहुत सारी ई-बुक स्टोर कर सकते हो, यहां तक कि आप अपने डिवाइस एक पूरी डिजिटल लाइब्रेरी बना सकते हो।

7. यदि आपको पढ़ने के बजाय सुनना ज्यादा पसंद है, तो आप text to speech फंक्शन का इस्तेमाल करके eBook को पढ़ने के बजाय सुन भी सकते हैं।

8. E Books में animation, Videos, एवं audio का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, जो कि traditional books में नामुमकिन है। वीडियो और ऑडियो का इस्तेमाल ईबुक को ओर भी ज्यादा फायदेमंद बनाता है, क्योंकि इससे लेखक पाठकों को आवश्यक बातें वीडियो एवं ऑडियो के माध्यम से समझा सकता है।

9. E Book के इस्तेमाल से पारम्परिक किताबों के उपयोग में कमी होती है, जिसके कारण उन्हें छापना भी कम पढ़ता है। एक तरह से यह कागज़ के इस्तेमाल को काफी हद तक कम कर देता है, जो कि हमारे पर्यावरण के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

10. E Books को आप घर बैठे कभी भी खरीद सकते हैं और आप इसे तुरन्त डाउनलोड कर सकते हैं। जबकि वहीं पारम्परिक बुक खरीदने के लिए आपको दुकान पर जाना पड़ सकता है।

11. नए जमाने की eBooks को पब्लिश करना पारम्परिक बुक्स की तुलना में सस्ता होता है।

यकीनन ebooks लिखने वाले, पढ़ने वाले और हम सभी के लिए फायदेमन्द है। खासकर यह कागज के इस्तेमाल के कारण हो रहे पर्यावरण के नुकसान को कम करती है।

Free में eBook डाउनलोड करने वाली वेबसाइट

अगर आप ebooks पढ़ते हैं तो आप free में ebook डाऊनलोड करने वाली वेबसाइट के बारे में अवश्य जानना चाहोगे। दोस्तों ऑनलाइन कई ऐसी साइट्स है जहाँ से आप फ्री में ebooks डाउनलोड कर सकते हो। चलिये ऐसी ही कुछ Free eBooks downloading websites के बारे में जानते हैं।

manybooks.net

Manybooks पर बहुत सारी ebooks 100% फ्री डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इससे बुक डाउनलोड करने के लिए आपको इस पर एक फ्री एकाउंट बनाना होता है, उसके बाद आप यहां से फ्री ईबुक डाउनलोड कर सकते हैं।

Visit

gutenberg.org

फ्री ebook डाउनलोड करने के लिए यह वेबसाइट बहुत ही लोकप्रिय है। इस वेबसाइट से आप जितनी चाहे उतनी ई-बुक फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

Visit

free-ebooks.net

दोस्तों इस वेबसाइट पर आपको बहूत सारी ebooks मिल जाएगी। इस पर आप फ्री में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, उसके बाद आप हर महीने 5 ebook फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

Visit

ncert.nic.in/textbook.php

यह वेबसाइट NCERT को आधिकारिक वेबसाइट है। यहाँ से आप NCERT syllabus की कक्षा 1 से 12 तक कि ई-बुक फ्री में डाऊनलोड कर सकते हो।

Visit

ndl.iitkgp.ac.in

National digital library of india की यह वेबसाइट ebook उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई है। इस वेबसाइट पर आपको विभिन्न श्रेणियों की कई ebooks मिल जाएगी जिन्हें आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

Visit

यहां पर हमने केवल कुछ लोकप्रिय फ्री ईबुक डाऊनलोड करने वाली वेबसाइट के बारे में बताया है, लेकिन अगर आप ढूंढेंगे तो आपको ऐसी ही कई और वेबसाइट भी मिल जाएगी। दोस्तों अगर आप किसी ebook को पीडीएफ में बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आप mobi eBook converter का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जानिए स्मार्टवॉच और इसके बेहतरीन फीचर्स के बारे में आवश्यक जानकारी: Smartwatch क्या है? स्मार्टवॉच के प्रकार, फीचर्स और फायदे क्या हैं?

ebook के बारे में अन्तिम राय

समय के साथ लोग ebook को अपना रहे हैं। वह समय दूर नहीं जब ज्यादातर लोग फिजिकल बुक के बजाय ebook खरीदना पसन्द करेंगें। क्या आप e book बुक पढ़ते हैं? हमें कमेंट करके अवश्य बतायें।

उम्मीद है कि आपको समझ आ गया होगा कि eBook क्या होती है, और आपको इससे बहुत कुछ जानकारी प्राप्त हुई होगी। मेने इस लेख ebook के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने की कोशिश की है। आपको हमारा यह लेख eBook in Hindi कैसा लगा कमेन्ट करके अवश्य बताएं।

ebook से जुड़े सवाल-जवाब

  1. eBook का पूरा नाम क्या है?

    eBook का पूरा नाम है, “electronic book”

  2. क्या मोबाइल से भी ई-बुक बना सकते हैं?

    जी हाँ, अगर आपके पास एक स्मार्ट फोन है, तो आप उसके द्वारा भी ई-बुक बना सकते हैं।

Share It

Jay Kanwar

Jay Kanwar is an professional blogger. She loves reading and learning new tech. She contributes most of the tech and informative articles on this blog.