2022 का सावन कब खत्म होगा?

  • Post author:
  • Post category:Bhakti
  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:7 mins read
You are currently viewing 2022 का सावन कब खत्म होगा?

नमस्कार! साल 2022 का सावन मास शुरू हो चुका है। सावन आने के साथ साथ ही इंद्र देव ने बारिश की फुहार भी शुरू कर दी है। जैसा की आप जानते होंगे की सावन माह एक पवित्र माह होता है जिसमें हर सोमवार को भगवान शिव के नाम का व्रत भी रखा जाता है।

सावन मास शुरू हो चुका है परंतु जल्द ही यह खत्म भी होने वाला है। आज इस लेख में हम आपको सावन मास के बारे में पूरी जानकारी देंगे और साथ ही बताएंगे की सावन कब खत्म होगा।

सावन कब खत्म होगा?

साल 2022 का सावन 12 अगस्त को खत्म होगा। आपको बता दें कि सावन का महीना शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को समाप्त होता है। शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा इस बार अगस्त 11 को सुबह 10:38 am से लेकर अगस्त 12 को सुबह 7:05 am तक रहेगी। हर साल सावन मास अधिकतम जुलाई एवं अगस्त माह में ही शुरू और खत्म होता है।

2022 में सावन मास कब शुरू हुआ था?

साल 2022 का सावन मास 14 जुलाई से शुरू हुआ था। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार प्रति वर्ष श्रावण माह के शुरू होने की तारीख भिन्न होती है परंतु अधिकतम यह जुलाई एवं अगस्त के महीने में ही शुरू होता है।

इस साल सावन में कितने सोमवार हैं?

आपको पता ही होगा की सावन में सोमवार का बहुत महत्व होता है। प्रति वर्ष सावन में आने वाले सोमवारों की संख्या 4 या 5 ही रहती है। आपको बता दें कि इस साल सावन में कुल 4 सोमवार हैं। साल 2022 में आने वाले सावन के सोमवार की तिथि निम्न हैं।

  1. प्रथम सावन सोमवार – 18 जुलाई 2022
  2. द्वितीय सावन सोमवार – 25 जुलाई 2022
  3. तृतीय सावन सोमवार – 1 अगस्त 2022
  4. चतुर्थ सावन सोमवार – 8 अगस्त 2022

हिंदू धर्म में सावन का महत्व

  • हिंदू धर्म के शास्त्रों के अनुसार सावन का बहुत महत्व है। इस माह में शिव भगवान की पूजा अर्चना का विधान है।
  • शिव भक्त सावन के सभी सोमवार को व्रत रखते हैं।
  • हिंदू धर्म के अनुसार यदि सावन माह में कोई शिव की आराधना एवं व्रत करता है तो उसके विवाह से संबंधित बाधाएं दूर होती है।
  • सावन का माह अपने साथ वर्षा ऋतु लाता है।

यह भी पढ़ें: पर्सनल लोन क्या होता है?

सावन माह से सबंधित सवाल जवाब

2022 में सावन माह कब शुरू होगा?

साल 2022 में सावन माह 14 जुलाई से शुरू होगा।

2022 का सावन कब खत्म होगा?

साल 2022 का सावन माह 12 अगस्त को खत्म होगा।

इस साल सावन में कितने सोमवार हैं?

इस साल 2022 में सावन में 4 सोमवार हैं।

2022 में सावन का पहला सोमवार कब है?

इस साल सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को आएगा।

2022 में सावन का आखिरी सोमवार कब है?

सावन का आखिरी सोमवार 8 अगस्त को होगा।

सावन का माह एक पवित्र महीना होता है। हिंदू धर्म में इस माह को अत्यधिक महत्व दिया जाता है। भोलेनाथ के भक्त उनकी पूजा अर्चना करते हैं। इसी के साथ ही सावन अपने साथ बारिश भी लेके आता है। सावन के माह में आप क्या करते हैं हमें कमेंट करके अवश्य बताएं।

Share It

प्रातिक्रिया दे