10 Pubg Jaise Games (Pubg Ka Baap) पूरी जानकारी

Pubg Jaise Games

दोस्तों जैसा कि आप सब जानते हैं, कि भारत सरकार ने अधिकतर सभी चीनी एप्प पर बैन लगा दिया हैं। यहाँ तक कि सबसे पॉपुलर बैटल रॉयल गेम PUBG Mobile को भारत में बैन कर दिया गया हैं। भारत सरकार ने यहां के यूजर्स के डेटा और राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला किया हैं। भारत के लाखों लोग इस गेम को खेलते थे, जो कि अब इसे नहीं खेल पाएंगे।

लेकिन ऐसे में उन लोगों को निराश होने की जरूरत नहीं हैं, जिन्हें PUBG बेहद पसंद था। PUBG के अलावा भी बहुत सारे Pubg Jaise Games हैं, जो उसी की तरह हैं, और बहुत रोचक भी हैं। जिन्हें आप खेल सकते हैं। यह गेम भी आपको एक बेहतरीन एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं।

10 बेहतरीन Pubg जैसे गेम्स (Games Like Pubg in Hindi )

आज हम आपको Pubg के जैसे कुछ गेम्स के बारे में बताएंगे। यह सारे गेम PUBG के जैसे ही बैटल रॉयल गेम हैं, जो कि ऑनलाइन खेले जाते हैं। कई गेम्स तो ऐसे भी हैं, जो PUBG के पहले से मौजूद हैं और काफी पॉपुलर भी हैं। आप इनमें से किसी भी गेम को खेल कर इनका लुफ्त उठा सकते हैं। तो चलिए देखते हैं कि Pubg Jaisa Game Konsa Hai, जिसे आप PUBG के स्थान पर ट्राई कर सकते हैं।

1. Call of Duty: Mobile

Call of duty pubg jaisa game

कॉल ऑफ़ ड्यूटी: मोबाइल सबसे बेहतरीन गेम हैं, जो कि आप PUBG की जगह खेल सकते हैं। यह एक शूटिंग वीडियो गेम हैं, जो कि बिल्कुल फ्री हैं। आपको इसके लिए कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। 

Call of Duty: Mobile 1 अक्टूबर, 2019 को लॉन्च किया गया था। यह अब तक के बेहतरीन गेमों में से एक हैं। जो कि मल्टीप्लेयर मोड में उपलब्ध हैं। प्लेयर्स के द्वारा इसे काफी अच्छी रेटिंग मिल रही हैं। अभी तक 10 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इसे डाउनलोड कर लिया हैं।

इस गेम के लिए आपको बस 2 GB स्टोरेज की आवश्यकता होती हैं। यह गेम Android और iOS दोनों तरह के यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। कॉल ऑफ़ ड्यूटी: मोबाइल में आपके सामने ऑप्शन के रूप में  battle royale और multi player जेसे मोड भी दिए जाते हैं।

इनमें से आप जिस मोड में चाहें उस मोड में गेम प्ले कर सकते हैं। PUBG की तरह ही इस गेम में भी एक बार में 100 प्लेयर्स ग्राउण्ड में उतारे जाते हैं, जहां आपको अपने आपको बचाते हुए दूसरों को शूट करना होता हैं। इस गेम में भी आपको कई सारे पात्र, हथियार, वाहन, आउटफिट और भी बहुत कुछ मिलता हैं, जिसे आप गेम खेलते समय काम में लें सकते हैं।

बहुत सी चीजें लॉक भी होती हैं, पर जेसै-जेसै आप गेम में आगे बढ़ते हैं, वेसै-वेसै वह चीजें भी अनलॉक हो जाती हैं और फिर आप उनका उपयोग करके और भी मजे के साथ गेम खेल सकते हैं।

चाहें गेम का ग्राफिक्स हो, उसके पात्र हो, हथियार हो, वाहन हो या फिर साउण्ड जेसी अन्य कोई भी चीज Call of Duty : Mobile गेम किसी भी मुकाबले में PUBG से कम नहीं हैं। यह एक बेहतरीन ऑप्शन हैं, जिसे आप PUBG की जगह प्ले कर सकते हैं।

2. Fortnite

Fortnite Pubg ke Jaisa game

Fortnite भी Pubg Jaisa Ek Aur Game है, बाकी गेम्स की तरह ही यह गेम भी एक फ्री वीडियो गेम हैं। 21 जुलाई 2017 को लॉन्च करा गया यह गेम एक अमेरिकी कंपनी एपिक गेम्स के द्वारा विकसित किया गया हैं। 107 MB की स्पेस वाले इस गेम को अभी तक 25 करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

यह गेम भी andriod, iOS, Window और अन्य तरह के यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। यह वीडियो गेम एकल खिलाड़ी वीडियो गेम, मल्टीप्लेयर वीडियो गेम दोनों मोड में उपलब्ध हैं। जिसमें PUBG Game की तरह ही एक मैदान में 100 खिलाड़ी एक एयरबेस से उतरते हैं, और फिर वहाँ उपस्थित संसाधनों और हथियारों का उपयोग करके अपनी रक्षा करते हुए दूसरे खिलाड़ियों से लड़ते हुए अंत तक जीवित रहने वाला खिलाड़ी विनर माना जाता हैं। यह गेम वाकई में Pubg Ka Baap है। 

क्योंकि यह ज्यादा स्टोरेज वाला गेम हैं, तो Fortnite गेम को डाउनलोड करने और उसे बिना किसी रुकावट के साथ खेलने के लिए उच्च स्टोरेज की आवश्यकता पड़ती हैं। अतः फोर्टनाइट मोबाइल केवल अधिक स्टोरेज वाले स्मार्टफ़ोन पर चलता है। हालांकि यह गेम प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं हैं, परंतु आप अन्य विकल्पों का उपयोग कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

3. Hopeless Land: Fight for Survival

Hopeless Land_ Fight for Survival

यह एक बेहद ही सरल वीडियो गेम हैं, जिसे आप एक नॉर्मल एंड्रॉयड फोन में भी बड़ी आसानी से खेल सकते हैं। Play store से अभी तक इस गेम को 50 मिलियन से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर लिया हैं। इसकी रेटिंग भी काफी अच्छी हैं और यह 330 MB का हैं।

इसे आप Play store की सहायता से बड़ी ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यह गेम English, Chinese, Korean, Japanese जेसी भाषाओं में उपलब्ध हैं। Hopeless Land का युद्धक्षेत्र एरिया काफी बड़ा हैं, जहां आपको अन्य खिलाड़ियों से लड़ते हुए अंत तक अपने लिए लड़ाई लड़नी होती हैं।

अन्य गेमों की तरह ही इस युद्धक्षेत्र में भी आपको जगह-जगह घातक हथियार, वाहन आदि दिए जाते हैं, जिन्हें आपको खोजना होता हैं और फिर आप उन्हें आपकी आवश्यकता के अनुसार काम में लें सकते हैं। जो कि आपको आपकी इस लड़ाई को लड़ाई को लड़ने के लिए सहायता प्रदान करते हैं।

इस गेम में आपको हवा में उड़ने वाले वाहन भी प्रदान किये जाते हैं, जिनकी सहायता से आप आसमान से भी जमीन पर बेठे शत्रु पर हमला कर सकते हैं। यह Pubg जैसा एक बेहतरीन गेम हैं, जिसे आप PUBG के स्थान पर खेल सकते हैं।

लेकिन अगर आपका नेटवर्क कनेक्शन अच्छा नहीं हैं, तो आपको इसे खेलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं। नेटवर्क कनेक्शन अच्छा न होने पर यह गेम बार-बार रिसेट हो जाता हैं। Hopeless Land: Fight for Survival एक बेहतरीन बैटल रोयाल वीडियो गेम हैं, जिसमें की आप बैटल मोड में अकेले और मल्टीप्लेयर मोड में 120 खिलाड़ियों के साथ तक एक टीम बनाकर या अकेले भी खेल सकते हैं।

यह गेम आपको कई तरह के मोड, शानदार दृश्य, कई सेटिंग विकल्प और एक विशाल युद्धक्षेत्र, धरती पर चलने वाले वाहनों के अतिरिक्त हवा में उड़ने वाले वाहन एवं अन्य कई सारे ऑप्शन प्रदान करता है, जिनके उपयोग करके आप इस गेम को खेल सकते हैं।

4. Garena Free Fire Max

FreeFire pubg ke jaisa game hai

30 सितम्बर 2017 को 111 dots studio के द्वारा विकसित और Garena कंपनी के द्वारा लॉन्च किया गया। इस गेम को आप Pubg Ka Baap भी कह सकते हो क्यूंकि यह Pubg Jaisa Same Game है। सन् 2019 में Garena Free Fire: 3volution सबसे ज्यादा डाउनलोड करा जाने वाला गेम हैं। जो कि andriod और iOS दोनों तरह के यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।

553 MB का यह गेम भी एक फ्री शूटिंग वीडियो गेम हैं। जिसे प्ले स्टोर से ही 500 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका हैं और इसकी रेटिंग भी काफी अच्छी-खासी हैं। लेकिन बाकी गेमों के मुकाबले इस गेम मल्टीप्लेयर मोड में एक बार में केवल 50 ही खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं। 

अन्य गेमों की तरह ही इस गेम में भी आपको एक द्वीप पर गिराया जाता हैं। फिर आपको वहाँ पर उपस्थित हथियारों को खोजकर उनकी सहायता से अन्य खिलाड़ियों से लड़ना होता हैं। बाकी गेम्स की तरह ही आप इसमें मल्टीप्लेयर मोड 4 लोगों की टीम बनाकर या फिर अकेले भी इस गेम को खेलने का लुफ्त उठा सकते हैं।

इस गेम के नए वर्जन को Garena Free Fire Max के नाम से जाना जाता है।

5. Battlelands Royale

Battlelands Royale

अगर आप Pubg Jaisa Koi Game ढूंढ रहें हैं तो यह गेम आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। Battlelands Royale भी अन्य गेमों की तरह एक फ्री ऑनलाइन शूटिंग वीडियो गेम हैं । जो कि android, iOS और Microsoft Window जेसे प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध हैं।

इस गेम 104 MB का हैं, जिसे प्ले स्टोर से अभी तक 10 मिलियन से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। यह गेम Futureplay के द्वारा पब्लिश करा गया हैं, और आप इसे play store से बड़ी ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। प्ले स्टोर पर भी इस गेम की रेटिंग काफी अच्छी हैं।

अन्य गेमों की तरह इस गेम में एक राउन्ड 8-10 या उससे अधिक समय का न होकर केवल 4-5 मिनट का ही रहता हैं और एक बार में केवल 32 खिलाड़ी ही इसमें हिस्सा लें सकते हैं। बाकी सभी गेमों की तरह ही इसमें भी आपको अपने अस्तित्व के लिए अंत तक लड़ना होता हैं, और इसके लिए आपको यहां उपलब्ध हथियार, वाहन और अन्य चीजों का उपयोग करना होता हैं।

6. Pixel’s Unkown Battle Grounds

Pixel's Unknown Battle Grounds

अगर आप ऊपर बताए गए गेमों में से कोई भी नहीं खेला हो या नहीं आप उन्हे नहीं खेलना चाहते हो, तो आप Pixel’s Unkown Battle Grounds को खेल सकते हैं। यह गेम Azur Interactive Games Limited के द्वारा पब्लिश करा गया हैं। यह andriod यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।

101 MB का यह गेम प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं, यहाँ से इसे अभी तक 50 मिलियन से अधिक लोगों ने इसे  डाउनलोड कर लिया हैं। इसकी रेटिंग भी अच्छी-खासी हैं। इस गेम में एक बार में 20 खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं।

अन्य गेमों की तरह इसमें भी आपको हेलिकाप्टर से एक द्वीप पर उतारा जाता हैं और वहाँ आपको अपने दुश्मनों से लड़ना होता हैं। आखिरी तक जो खिलाड़ी बचा रहता है, वो विनर होता हैं। अन्य गेम्स की तरह ही आपको इस गेम में भी हथियार, वाहन, अच्छा ग्राफिक्स, बेहतरीन साउण्ड और अन्य बाकी सारी चीजें मिलती हैं।

7. Black Survival

Black Survival

सन् 2016 में लॉन्च किया गया यह एक फ्री वीडियो गेम हैं। जो android, iOS और Microsoft Window जेसे प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध हैं। 72MB के इस गेम को प्ले स्टोर से अभी तक 1 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड करा जा चुका हैं।

अन्य गेम्स की तरह ही आप इसमें भी अपने चरित्र का चुनाव कर सकते हैं। इस PUBG Jaise Game गेम में भी आपको एक आइलैंड पर छोड़ा जाता हैं, जिसमें हॉस्पिटल, जंगल जेसे 22 अलग – अलग एरिये होते हैं। यहाँ आपको 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना होता हैं। जहाँ आपको इसने लडते हुए survive करना होता हैं। इसकी ग्राफिक्स भी आपको काफी पसंद आएगी।

8. Vast Survival

Vast Survival

यह एक फ्री 3D वीडियो गेम हैं। जो कि प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं। इस गेम को प्ले स्टोर से अभी तक 5 मिलियन से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर लिया हैं। PUBG की तरह ही आप गेम में भी कई चीजें जैसे शूटिंग, क्राफ्टिंग, ड्रॉविइंग, वॉयस चैट और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।

यहां आपको अन्य 26 खिलाड़ियों के साथ लड़ना होता हैं। यह Android और iOS दोनों तरह के यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।

9. ScarFall: The Royale Combat

ScarFall The Royale Combat

ScarFall : The Royale Combat भी एक ऐसा गेम हैं, जिसे आप PUBG MOBILE की जगह खेल सकते हैं। यह एक मल्टीप्लयेर ऑनलाइन बैटल रॉयल गेम है, जो कि बिल्कुल फ्री हैं। खास बात यह है कि यह PUBG Jaisa Game एक भारतीय स्टूडियो के द्वारा विकसित किया गया हैं। AatmaNirbhar Bharat App Innovation Challenge में गेमिंग कैटेगरी में जो कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी द्वारा कराई गई थी तो ScarFall : The Royale Combat game ने एक अच्छे मेड-इन-इंडिया ऐप के रूप में पहले स्थान पर जगह बनाई थी।

प्ले स्टोर पर यह गेम उपलब्ध हैं आप इसे यहाँ से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। अभी तक लाखों लोगों इसे यहाँ से डाउनलोड कर चुके हैं।

इसकी रेटिंग भी काफी अच्छी हैं। यह एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। अन्य बैटल रॉयल गेम्स की तरह ही ScarFall: The Royale Combat में भी अन्य गेम्स की तरह ही इसमें भी आपके साथ 49 प्लेयर्स को पैराशूट की सहायता से युद्ध के लिए मैदान में उतारा जाता हैं। जहाँ आपको अपने जीवन के लिए लड़ाई लड़नी होती हैं। इस गेम में भी आप बैटल और मल्टीप्लेयर मोड में खेल सकते हैं।

PUBG की तरह ही इस वीडियो गेम में भी आपको घातक हथियार, कवच, वाहन जेसे – कार, मोटरसाईकिल, ट्रक और अन्य चीजें मिलती हैं, जो कि आपके इस खेल को ओर भी रोचक बनाती हैं। इसके चरित्र, ग्राफिक्स, साउंड आदि सभी चीजें आपको एक बेहतरीन एक्सपीरियंस देती हैं।

10. Bullet Force – Online Fps

Bullet Force - Online Fps

PUBG प्लेयर्स के लिए Bullet Force – Online Fps भी एक अच्छा ऑप्शन हैं। यह गेम प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं आप इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। इसे 10 मिलियन से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। रेटिंग के मामले में भी यह काफी अच्छा हैं। इस गेम में भी सारे सिस्टम अन्य गेमों की तरह हैं। यह एक रोचक गेम हैं।

Conclusion

तो दोस्तों यह कुछ गेम्स थे, जिन्हें आप लोग PUBG के जैसे गेम्स जिन्हे आप Pubg के स्थान पर खेल सकते हैं। यह गेम्स आपको निराश नहीं करेंगे। अगर आप इनमें से कोई भी गेम नहीं खेलना चाहते हैं, तो इन गेम्स के अलावा ओर भी कई गेम्स हैं, जिन्हें आप PUBG के स्थान पर खेल सकते हैं।  दोस्तों इन सभी गेम्स में से कौनसा गेम वाकई में Pubg Ka Baap है कमेंट करके जरूर बताएं।

Pubg जैसा गेम्स और भी कई सारे हैं, जिनमें Knives Out, Danger Close, Zooba, Gods Of Boom, Grand Battle Royale: Pixel Fps, Action Strike: Online PvP FPS, Cyber Hunter आदि शामिल हैं, जिन्हें आप प्ले स्टोर से बड़ी ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और PUBG के स्थान पर खेल सकते हैं। 

उम्मीद है कि Fly Hindi के इस लेख की मदद से आपको एक अच्छा Pubg जैसा गेम वीडियो गेम चुनने में सहायता मिलेगी। यह गेम्स आपको एक गेमिंग का एक बेहतरीन एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। यह आपके और आपके फ्रेंड्स को एक बढ़िया गेम चुनने में सहायता करेगा। तो दोस्तों अगर आपका दोस्त आपसे पूछे की Pubg Jaisa Game Batao तो उसके साथ यह Pubg वाला लेख अवश्य शेयर करें।

Share It

Jay Kanwar

Jay Kanwar is an professional blogger. She loves reading and learning new tech. She contributes most of the tech and informative articles on this blog.