सबसे बेस्ट स्मार्टवॉच (Best Smartwatch in Hindi)

  • Post author:
  • Post last modified:सितम्बर 12, 2023
  • Post category:Gadgets
  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:10 mins read
Best Smartwatch in Hindi
Best Smartwatch in Hindi

अगर आप मॉडर्न गैजेट्स के शौक़ीन हैं, तो आपको स्मार्टवॉच के बारे में जानकारी तो जरूर होगी। स्मार्टवॉच जो की खुद तो स्मार्ट है ही पर आपको भी स्मार्ट दिखाती है। इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसी Best Smartwatch के बारे में बताऊंगा जो की आपकी purchase list में जरूर होनी चाहिए।

बेस्ट स्मार्टवॉच हिंदी में (Top 5 Smartwatches in Hindi)

सबहुत सारी स्मार्टवॉच की एक दूसरे से तुलना करने के बाद हमने आपके लिए ये एक बेस्ट स्मार्टवॉच की लिस्ट तैयार की है। आइये विस्तार से जानते हैं की इन सभी स्मार्टवॉच में ऐसी क्या खास बात है।

1. Apple Watch Series 8

Apple Watch Series 8
Apple Watch Series 8

Apple Watch Series 8 के महत्वपूर्ण बिंदु

  • शुरूआती कीमत: 54,900 रूपए
  • बैटरी रन टाइम: 18 घंटे (पावर मोड चालू करने पर 36 घंटे का बैटरी टाइम)
  • साइज: 41mm, 45mm
  • GPS उपलब्ध
  • डिजिटल पेमेंट: Apple Pay
  • Compatibility: केवल iOS डिवाइस के साथ कनेक्ट कर सकते हैं।
  • Swim Proof

एप्पल की यह स्मार्ट वॉच इस समय की सबसे बेहतर स्मार्टवॉच है। एप्पल के फ़ोन तो कमाल के होते ही हैं पर Apple Smartwatch में भी पीछे नहीं हैं। अगर आपके पास आई फ़ोन है तो इस स्मार्टवॉच से बढ़िया विकल्प आपके लिए कोई नहीं होगा। इस स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ 18 घंटे है।

यह low power mode फीचर के साथ आती है जिसे ऑन करने पर इसकी बैटरी लाइफ को 36 घंटे तक बढ़ाया जा सकता है। Apple Watch Series 8 में fitness tracker, calling, payment जैसे सभी फीचर हैं जो आपको एक स्मार्टवॉच मैं चाहिए।

2. Samsung Galaxy Watch 5

Samsung Galaxy Watch 5
Samsung Galaxy Watch 5

Samsung Galaxy Watch 5 के महत्वपूर्ण बिंदु

  • शुरूआती कीमत: 30,999 रूपए
  • फ़ास्ट चार्जिंग: 30 मिनट में 45% चार्ज
  • बैटरी रन टाइम: 50 घंटे
  • साइज: 40mm, 44mm
  • डिजिटल पेमेंट: Samsung Pay
  • GPS उपलब्ध
  • Swim Proof

सैमसंग की यह स्मार्टवॉच एक 50 घंटे की बड़ी बैटरी लाइफ के साथ आती है। अगर आप एक बिग बैटरी स्मार्टवॉच चाहते हो तो ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। सैमसंग की अब तक की स्मार्टवॉच में यह सबसे बेहतरीन स्मार्टवॉच है। इस स्मार्टवॉच में आपकी बॉडी की स्किन के तापमान को स्कैन करने का फीचर भी है, जो की वाकई कमाल है।

फ़िलहाल temperature scan का यह फीचर अभी लाइव नहीं हैं, पर सैमसंग का कहना है की फ्यूचर में यह फीचर जल्द ही स्मार्टवॉच में एक्टिव हो जाएगा। temperature scan करने के लिए स्मार्टवॉच में पहले से ही sensor लगे हुए हैं। इसमें Samsung BioActive Sensors हैं जो की आपकी हार्ट रेट को रीड करने में मदद कर सकते हैं।

3. Google Pixel Watch

Google Pixel Watch
Google Pixel Watch

Google Pixel Watch के महत्वपूर्ण बिंदु

  • शुरूआती कीमत: 33,990 रूपए
  • स्पेशल फीचर: कैलोरी ट्रैकर
  • बैटरी रन टाइम: 24 घंटे
  • साइज: 41mm
  • डिजिटल पेमेंट: Google Wallet
  • Swim Proof
  • GPS उपलब्ध

Android हो या स्मार्टवॉच गूगल का बोलबाला हर जगह है। गूगल की पिक्सेल वॉच भी कुछ सबसे बढ़िया स्मार्टवॉच में से एक है। अगर आपके पास गूगल पिक्सल स्मार्टफोन है तो यह स्मार्टवॉच आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। यह गूगल का एक फर्स्ट जनरेशन डिवाइस है जो की क्लीन यूजर इंटरफ़ेस डिज़ाइन के साथ आता है। गूगल पिक्सेल वॉच में गूगल के Multiple Apps और Fitbit के फिटनेस ट्रैकिंग एप्प्स आते हैं।

4. Fitbit Sense 2

Fitbit Sense 2
Fitbit Sense 2

Fitbit Sense 2 के महत्वपूर्ण बिंदु

  • शुरूआती कीमत: 23,950 रूपए
  • बैटरी रन टाइम: 6 दिन की बड़ी बैटरी
  • साइज: 40mm
  • डिजिटल पेमेंट: Google Pay, Fitbit Pay
  • Swim Proof
  • GPS उपलब्ध

Fitbit की यह स्मार्टवॉच 6 दिन से ज्यादा की बैटरी लाइफ के साथ आती है। इस स्मार्टवॉच के साथ आपको 6 महीने की Fitbit Premium Membership भी मिलती है। वॉच में LCD Amoled Display है जो इसकी display watching experience को बेहतर बनाता है। Blood Oxygen, ECG App, Sleep Profile, All Day Body Response Tracking, SMart Sensors, जैसे तमाम फीचर्स के साथ यह स्मार्टवॉच आपको अच्छा अनुभव देती है।

5. Garmin Venu 2 Plus

Garmin Venu 2 Plus
Garmin Venu 2 Plus

Garmin Venu 2 Plus के महत्वपूर्ण बिंदु

  • शुरूआती कीमत: 46,990 रूपए
  • बैटरी रन टाइम: 9 दिन की बड़ी बैटरी
  • साइज: 43mm
  • डिजिटल पेमेंट: Garmin Pay
  • Swim Proof
  • GPS उपलब्ध

दस दिन की बड़ी बैटरी लाइफ के साथ Garmin Venu 2 Plus एक कमाल की स्मार्टवॉच है। कलरफुल एमोलेड डिस्प्ले और बेहतरीन voice call quality के साथ यह स्मार्टवॉच calling के समय अच्छा परफॉर्म करती है।

फिटनेस ट्रैकिंग के लिए यह स्मार्टवॉच एक अच्छी पसंद हो सकती है। इस स्मार्टवॉच में भी बाकी सभी स्मार्टवॉच की तरह मल्टीप्ल फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स उपलब्ध हैं।


सबसे बेस्ट स्मार्टवॉच के बारे में अन्तिम राय

हमने आपको टॉप 5 बेस्ट स्मार्टवॉच के बारे में बताया है। यक़ीनन इस आर्टिकल से आपको आपके लिए एक बेस्ट स्मार्टवॉच चुनने में जरूर मदद मिलेगी। ध्यान रहे, की हमारे इस पेज को हम समय समय पर अपडेट करते रहेंगे। अगर हमारी टॉप 5 स्मार्टवॉच में की लिस्ट में कुछ भी बदलाव होता है तो वो हम इस पेज पर नयी लिस्ट अपडेट कर देंगे।

आपको कोनसी स्मार्ट वॉच बेस्ट लगी, हमें कमेंट करके अवश्य बताये।

जानिए स्मार्टवॉच और इसके बेहतरीन फीचर्स के बारे में आवश्यक जानकारी: Smartwatch क्या है? स्मार्टवॉच के प्रकार, फीचर्स और फायदे क्या हैं?

FAQ: बेस्ट स्मार्टवॉच से जुड़े सवाल – जवाब

  1. सबसे लोकप्रिय स्मार्टवॉच कंपनी कौन सी है?

    एप्पल और सैमसंग कम्पनी की स्मार्टवॉच को लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है।

  2. क्या स्मार्टवॉच वाटर प्रूफ होती है?

    कुछ स्मार्टवॉच वाटरप्रूफ हो सकती है। आपको स्मार्टवॉच खरीदते समय स्पेसिफिकेशन को ध्यान से देखना चाहिए की आपकी वॉच वाटरप्रूफ है। एक वाटरप्रूफ स्मार्टवॉच कुछ समय तक पानी में सुरक्षित रह सकती है।

Share It

Jay Kanwar

Jay Kanwar is an professional blogger. She loves reading and learning new tech. She contributes most of the tech and informative articles on this blog.