IP Address कैसे पता करें? अपना या किसी का भी IP Address पता करें

IP Address kaise pata kare

टेक्नोलॉजी की दुनिया में आजकल हम सभी इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, चाहे वह जानकारी प्राप्त करने के लिए हो या मनोरंजन के लिए। इंटरनेट ने हमारा जीवन आसान बना दिया है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके डिवाइस का आईपी एड्रेस क्या है और आप इसे कैसे ढूंढ सकते हैं? यदि नहीं, तो चिंता न करें, हम आपको इस लेख के माध्यम से आपके डिवाइस के आईपी पते का पता लगाने के कुछ आसान तरीके बताएंगे।

IP Address का मतलब क्या होता है?

आईपी पता (IP Address) का पूरा नाम ‘इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस’ होता है। यह एक ऐसा नंबर होता है जिसका उपयोग डिवाइस की व्यक्तिगत पहचान के रूप में किया जाता है ताकि जब भी वो इंटरनेट पर किसी सर्वर से जुड़ता है, तो सर्वर उस डिवाइस को पहचान सके। आईपी ​​एड्रेस एक यूनिक नंबर है जो आपके डिवाइस की पहचान की रक्षा करता है।

IP Address के वर्जन क्या हैं?

IP Address के दो प्रमुख वर्जन हैं:

IPv4

IPv4 जिसे Internet protocol version 4 कहा जाता है जिसके अंदर 32 bits और 4 octet होती है और साथ ही IPv4 की रेंज 0 से लेकर 255 तक की होती है। यह पुराना प्रकार है। IPv4 आईपी पता का पहला वर्जन 1983 में विकसित किया गया था।

उदाहरण के लिए 192.168.10.26।

IPv6

IPv6 एक एडवांस और अपग्रेड वर्जन है, जिसे Internet protocol version 6 कहा जाता है। यह एक प्रकार का नंबर होता है जो कंप्यूटरों को पहचानने में मदद करता है। इसमें 128 बिट्स और 8 भाग होते हैं, जिससे 340 ट्रिलियन से भी ज्यादा आईपी पते बनाए जा सकते हैं।

उदाहरण: 3FBB:1806:4545:2:100:L8FF:FE21:P75

अपना IP Address कैसे पता करें?

अब जब आप IP Address क्या है यह जान ही गए हैं तो अब आप अपना खुद का IP Address पता करने के लिए जरूर उत्सुक होंगे। तो आइये जानते हैं की आप खुदका IP Address कैसे पता कर सकते हैं।

अपने मोबाईल का आईपी एड्रेस पता करें

  1. सबसे पहले अपनेफ़ोन में सेटिंग्स पर जाएं।
  2. इसके बाद “About Phone” के विकल्प पर क्लीक करें।
  3. यहां पर आपको “Specifications” दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  4. नीचे स्क्रॉल करके “Status” ऑप्शन पर जाएं।
  5. अब आपको आपका आईपी पता और मोबाइल की महत्वपूर्ण जानकारी दिखने लग जाएगी।

अपने कंप्यूटर का आईपी पता करें

  1. पहले, अपने कंप्यूटर के “Start” पर जाएं और “सेटिंग्स” खोलें।
  2. “सेटिंग्स” में जाने के बाद, “Network & Internet” ऑप्शन को चुनें।
  3. अब “Wifi” के ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर “Connected Device” पर क्लिक करें, इससे आपके कंप्यूटर का आईपी पता दिखाई देगा।

किसी दूसरे का IP Address कैसे पता करें?

अगर आप चाहें तो अपने किसी दोस्त का IP addresses भी आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

  1. वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, आपको एक विशेष वेबसाइट पर जाना होगा जिसका नाम है “IP Logger”. यह एक ऑनलाइन टूल है जो आपको दूसरे व्यक्ति का आईपी पता पता लगाने में मदद करता है।
  2. लिंक बनाएं: IP Logger वेबसाइट पर पहुँचने के बाद, आपको एक यूनिक लिंक बनानी होगी। इस लिंक का उपयोग आपके सामने उस व्यक्ति को भेजने के लिए किया जाता है, जिसका आईपी पता आप जानना चाहते हैं।
  3. लिंक भेजें: बनाई गई लिंक को व्यक्ति को भेजें, जिसका IP Address आप जानना चाहते हैं। आप इस लिंक को मैसेज, ईमेल, या किसी अन्य संवाद माध्यम से भेज सकते हैं।
  4. वेबसाइट देखें: जब व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करेगा, वे एक वेबसाइट पर पहुँचेंगे जिसमें उनका IP Address और कुछ अन्य जानकारी दिखाई देगी।
  5. आया हुआ IP देखें: अब आपको वापस IP Logger वेबसाइट पर जाना होगा और उसी लिंक को डालना होगा जिसे आपने भेजा था। इसके बाद, आपको वह व्यक्ति का IP Address दिखेगा।

Arduino आता है बहुत काम, टेक गैजेट्स में है महत्वपूर्ण योगदान: Arduino क्या है और कैसे काम करता है?

किसी भी वेबसाइट का IP Address कैसे जानें?

गूगल की मदद से किसी भी वेबसाइट का IP एड्रेस पता करें

आप गूगल के माध्यम से भी किसी वेबसाइट के IP Address को पता कर सकते हैं। बस आपको “वेबसाइट का नाम + IP Address” लिखकर गूगल में सर्च करना होगा। जैसे, “YouTube IP Address” सर्च करने से आपको YouTube का IP Address मिल जाएगा।

कंप्यूटर की मदद से किसी भी वेबसाइट का IP Address पता करें

आप अपने कंप्यूटर के माध्यम से भी किसी वेबसाइट का IP Address पता कर सकते हैं:

  • स्टेप-1: सबसे पहले, अपने कंप्यूटर के “Start” या “विंडो” बटन पर क्लिक करें और “Command Prompt” लिखकर सर्च करें। फिर “Command Prompt” को ओपन करें।
  • स्टेप-2: अब, आपको उस वेबसाइट का नाम टाइप करना है जिसका IP Address आप जानना चाहते हैं, उसके बाद “ping” लिखकर वेबसाइट का नाम दर्ज करें। उदाहरण के लिए, “ping www.facebook.com” और फिर “Enter” दबाएं।
  • स्टेप-3: इसके बाद, कंप्यूटर आपको उस वेबसाइट का IP Address दिखाएगा जिसका आपने “ping” के साथ नाम दर्ज किया था।

अगर फोन से टीवी कंट्रोल करना है तो इसके बारे में तो जानना ही पड़ेगा: IR Blaster क्या है और इसे कैसे काम में लेते हैं?

FAQ: IP Address पता करने से जुड़े सवाल – जवाब

  1. मोबाइल नंबर से आईपी एड्रेस कैसे निकाले?

    एक तरीका – ब्राउज़र ओपन करके “What is My IP Address” सर्च करें। आपका IP Address दिखेगा। यह तरीका किसी भी डिवाइस पर काम करेगा।

  2. क्या कोई आईपी एड्रेस 0 से शुरू हो सकता है?

    0.0 वैध पता है, जिसका उपयोग नेटवर्क में नहीं हो सकता। IPv4 में 0.0 से शुरू होते हैं और 255.255 तक जाते हैं।

Share It