NFC क्या है? What is NFC in Hindi – Fly Hindi

You are currently viewing NFC क्या है? What is NFC in Hindi – Fly Hindi

हमारे स्मार्टफोन में कई फीचर्स होते हैं। अक्सर हम सभी फीचर्स पर गौर नहीं कर पाते एवं ना ही उनके इस्तेमाल के तरीके जान पाते हैं। ऐसा ही एक फीचर NFC का भी है। आपने आपके फ़ोन में NFC का फीचर अवश्य देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि NFC Kya Hai और इसका काम क्या है? शायद आपमें से कई पाठक एनएफसी और इसके इस्तेमाल के बारे में जानते हों लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें इसके बारे में कुछ नहीं पता तो आपको इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ने की आवश्यकता है।

दोस्तों NFC फीचर वायरलेस तकनीक पर आधारित है। इसकी मदद से आप अपने डिवाइस के नजदीकी डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। NFC का उपयोग कई तरह के कामों के लिए किया जा सकता है। चलिए NFC क्या होता है और इसके बारे में अधिक विस्तार से जानते हैं।

NFC का पूरा नाम क्या है? ( NFC Full Form in Hindi )

दोस्तों NFC का पूरा नाम “Near Field Communication” है। हिंदी में इसका अर्थ नजदीक फील्ड संचार होता है।

क्या आप जानते है आप अपने फोन की स्क्रीन को कम्प्यूटर की स्क्रीन में बदल सकते हैं, अगर नहीं तो जानिए: Android Mobile ko computer kaise banaye

NFC क्या है? ( What is NFC in Hindi )

NFC एक एडवांस वायरलेस तकनीक है। इस टेक्नोलॉजी के माध्यम से आप दो डिवाइस को आपस में टच करके डेटा का आदान-प्रदान कर सकते हो। NFC दो डिवाइस कनेक्ट करने के लिए Electromagnetic Radio Field का इस्तेमाल करता है। NFC का इस्तेमाल दो डिवाइस के मध्य तीन से चार सेंटीमीटर की दूरी के अंदर किया जा सकता है।

एनएफसी की डेटा ट्रांसफर स्पीड 106 KBPS से 424 KBPS तक होती है। अधिकतर समय NFC का उपयोग पेमेंट करने के लिए किया जाता है। यह आवश्यक है आपके डिवाइस ओर जिस भी डिवाइस से आप कनेक्ट करना चाहते हैं वो NFC टेक्नोलॉजी सपोर्ट करते हों।

जब भी आपको डेटा ट्रांसफर या पेमेंट करना हो तो आपको दोनों डिवाइस को आपस में टच करना होता है। डिवाइस आपस में टच होते ही NFC अपना टास्क पूरा कर देता है।

NFC के प्रकार क्या हैं? ( Types of NFC in Hindi )

NFC को निम्न दो भागों में विभाजित किया गया है।

1. Active NFC Device

यह ऐसे डिवाइस होते हैं जो डेटा का आदान एवं प्रदान दोनों कर सकते हैं। इस तरह के डिवाइस हर प्रकार के NFC डिवाइस के साथ कनेक्ट किये जा सकते हैं। Active NFC डिवाइस इन्फॉर्मेशन प्रोसेस करने में सक्षम होते हैं। इन उपकरणों को काम करने के लिए पावर सोर्स की आवश्यकता होती है।

2. Passive NFC Device

Passive NFC Device ऐसे NFC डिवाइस होते हैं जो कि केवल सूचना भेजने के लिए काम में आते हैं। यह डिवाइस एक्टिव एनएफसी डिवाइस की तरह इनफार्मेशन प्रोसेस करने में सक्षम नहीं होते हैं। इन्हें काम करने के लिए किसी पावर सोर्स की भी आवश्यकता नहीं होती है। पैसिव एनएफसी डिवाइस अन्य पैसिव डिवाइस के साथ कनेक्ट भी नहीं हो सकते। इनका उपयोग Transmitter, Tags एवं interactive signs के लिए किया जाता है।

क्या आप जानते हैं, मोबाइल में हिंदी में टाइपिंग कैसे की जाती है,अगर नहीं तो जाने कैसे करें: Mobile में हिंदी टाइपिंग कैसे करें? जानें आसान तरीका

NFC कैसे काम करता है?

आपने कभी न कभी ब्लूटूथ एवं वाईफाई का इस्तेमाल अवश्य किया होगा, ठीक उसी तरह NFC भी एक डेटा शेयरिंग का काम करता है। NFC Radio Frequency Identification पर काम करता है। आपने दुकान में समान स्कैन करने वाली मशीन एवं स्टेशन पर आपके सामान को स्कैन करने वाली मशीन अवश्य देखी होगी वो भी Radio Frequency Identification तकनीक का इस्तेमाल करती है।

आपको बता दें कि NFC में 13.56 mgh की डेटा transmission frequency होती है।  NFC को इसके mode of operation के आधार पर निम्न तीन भागों में बांटा गया है।

1. Peer to Peer Mode

ज्यादातर NFC डिवाइस में Peer to Peer Mode का ही इस्तेमाल किया जाता है। आप जो स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, उनके NFC भी इसी NFC Mode पर आधारित होते हैं। जब भी दो NFC सपोर्टेड डिवाइस के मध्य NFC का इस्तेमाल किया जाता है तो डेटा भेजने वाला डिवाइस एक्टिव मोड ओर प्राप्त करने वाला डिवाइस पैसिव मोड में रहते हैं। 

2. Reader/Writer

यह NFC का मोड one way data transmission पर आधारित होता है। इस मोड में एक एक्टिव डिवाइस दूसरे डिवाइस से इनफार्मेशन रीड करने के लिए लिंक करता है। इस मोड पर आधारित एनएफसी का कार्य मुख्यतः इनफार्मेशन रीड करना होता है।

3. Card Emulation

यह मोड NFC सपोर्टेड डिवाइस को स्मार्ट कार्ड की तरह इस्तेमाल करने के सक्षम बनाता है। इस मोड का उपयोग ट्रांसेक्शन करने के लिए किया जाता है।

क्या आप जानते है WIFI Adapter क्या होता है और यह क्या काम आता है, अगर नहीं तो जाने: Wifi Adapter kya hota hai? What is Wifi Adapter in Hindi

NFC किस काम में आता है? 

अभी तक आप यह तो समझ गए होंगे कि NFC क्या है और कैसे काम करता है। शायद आपको थोड़ा बहुत अंदाजा भी लग गया हो कि NFC का क्या काम है और यह किन कार्यों में उपयोग में लिया जा सकता है। चलिए NFC किस काम आता है इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Data Sharing

NFC का मुख्य काम डेटा ट्रांसफर करना है। आप किसी भी दो NFC सपोर्टेड डिवाइस के मध्य NFC के माध्यम से उन्हें आपस में टच करके डेटा शेयरिंग कर सकते हो।

Smart Cards

दोस्तों NFC फीचर का इस्तेमाल स्मार्ट कार्ड के जरिये पेमेंट करने में किया जा सकता है। वर्तमान में कई नामी पेमेंट सर्विस देने वाली कंपनियां NFC integrater स्मार्ट कार्ड प्रदान कराती है। इन स्मार्ट कार्ड का उपयोग आप अपने दैनिक भुगतानों के लिए कर सकते हो।

Shipping Services 

NFC तकनीक का उपयोग shipping companies सामान को track करने के लिए करती है। प्रोडक्ट पर लगे NFC tag के माध्यम से उसकी पहचान एवं ट्रैकिंग करने में आसानी होती है।

Keyless Door Lock Access

NFC का इस्तेमाल कार, एवं घर के दरवाजों के लिए key के रूप में भी किया जाता है। आपने कई होटल में देखा भी होगा कि वहां पर कमरों के दरवाजे के लॉक खोलने के लिए अक्सर कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। यह कार्ड NFC integreated होते हैं।

Digital Payments

आज के इस डिजिटल युग में कैशलेस पेमेंट तकनीक का इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है। ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए बहुत सारे ewallets जैसे कि phone pe, google pay, samsung pay, apple pay आदि। ऐसे E-Wallets जो NFC support करते हैं, आप उन्हें अपने डिवाइस के NFC Feature के साथ कनेक्ट कर सकते हैं।

Smart Ticketing & Advertising NFC System

टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल टिकट, सूचना पोस्टर, विज्ञापन पोस्टर आदि में भी किया जाता है। इस प्रकार के टिकट एवं पोस्टर्स में NFC tag का इस्तेमाल किसी चीज़ की सूचना देने एवं टिकट की authenticity की जांच करने के लिए किया जाता है।

Manufacturing Industry में NFC तकनीक का उपयोग

NFC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल manufactring industry में प्रोडक्ट्स की पहचान करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा NFC Tag का इस्तेमाल करके किसी प्रोडक्ट के बारे में instruction भी दिए जा सकते हैं। एनएफसी टैग कई तरह से manufacturing industry में समय की बचत करता है और कार्य को आसान बनाता है।

Healthcare Department में NFC तकनीक का उपयोग

NFC सिस्टम का इस्तेमाल स्वास्थ्य विभाग में होने वाले दिन प्रतिदिन के कार्यों को आसान बना देता है। NFC tags का इस्तेमाल किसी हॉस्पिटल में उनके patients की पहचान करने एवं उनके रिकार्ड्स रखने में किया जाता है। यह टेक्नोलॉजी स्वास्थ्य विभाग में होने वाले दैनिक कार्यों को गति प्रदान करती है।

NFC का इस्तेमाल कैसे करें? (How to use NFC in Hindi)

अभी तक हम यह तो जान गए हैं कि NFC क्या होती है और इसे किन कामों में इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन NFC का उपयोग कैसे करते हैं यह जानना भी हमारे लिए अति आवश्यक है, क्योंकि यदि हमें टेक्नोलॉजी के बारे में तो पता हो पर उसे इस्तेमाल कैसे करें यह नहीं पता हो तो उसका क्या फायदा।

हमारे फ़ोन में मौजूद NFC फीचर बहुत ही कमाल का फीचर है। चलिये जानते हैं कि किस तरह से स्मार्टफोन में NFC का यूज़ कैसे करें।

Data Transfer करने के लिए NFC का इस्तेमाल कैसे करें

यदि आप NFC के जरिये दो स्मार्टफोन के मध्य डेटा फाइल्स शेयर करना चाहते हैं तो आप निम्न स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले यह निश्चित करें कि आपके दोनों फोन में NFC on है।
  • आप जिस भी डेटा फ़ाइल, इमेज, एवं कॉन्टेक्ट्स को शेयर करना चाहते हैं उन्हें टेप करके सेलेक्ट करें।
  • शेयर करने के लिए डेटा फाइल्स को सेलेक्ट करें।
  • इसके पश्चात दोनों स्मार्टफोन को आपस में टच करें, ऐसा करने से वे आपस में कनेक्ट हो जाएंगे और डेटा शेयर करने के लिए एक नेटवर्क बना लेंगे।
  • आप जिस डिवाइस में डेटा शेयर कर रहे हैं उस ओर Tap to Beam का एक विकल्प स्वतः आयेगा। उस पर टेप करें। ऐसा करते ही बीमिंग शुरू हो जाएगी और खत्म होने पर आपको नोटिफिकेशन प्राप्त होगी।

बस इतना करते ही आपका डेटा दूसरे फोन में ट्रांसफर हो जाएगा।

Payment करने के लिए NFC का इस्तेमाल कैसे करें

आप अपने रोजमर्रा के भुगतानों के लिए अपने स्मार्टफोन के NFC फीचर का उपयोग कर सकते हो। Samsung Pay, Google Pay, Apple Pay आदि एप्पलीकेशन का इस्तेमाल करके आप NFC के माध्यम से आसानी से पेमेंट कर सकते हो।

NFC tags का उपयोग

NFC टैग का इस्तेमाल एक सीमित साइज तक के डेटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है। इसमें आप कोई इन्फॉर्मेशन, कॉन्टेक्ट्स, एवं डॉक्यूमेंट स्टोर कर सकते हैं। NFC टैग से डेटा रीड करने के लिए आप NFC reader डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

NFC के फायदे क्या हैं?

NFC के फायदे निम्नलिखित है।

  • इसका इस्तेमाल करना आसान है।
  • दोस्तों NFC का सबसे पहला फायदा यह है कि इसका इस्तेमाल करना आसान है और यह आपके कार्य को केवल एक स्पर्श में पूरा कर देती है।
  • इस तकनीक का उपयोग केवल पेमेंट सिस्टम ही नहीं और भी कई महत्वपूर्ण जगह पर किया जाता है। जिसकी वजह से यह एक versatile technology है जो कि कई जगह पर उपयोग की जाती है एवं उपयोग में लायी जा सकती है। 
  • NFC तकनीक का उपयोग होटल रिज़र्वेशन, टिकट बुकिंग, मोबाइल बैंकिंग में अथवा रियल टाइम डेटा ट्रैक करने जैसे कई कामों में किया जा सकता है।
  • इस तरह की टेक्नोलॉजी का उपयोग करना व्यवसायों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। इससे ग्राहक को बेहतर अनुभव प्राप्त होगा और ब्रांड की लोकप्रियता भी बढ़ेगी।

क्या आप जानते हैं, FasTag क्या है और यह क्या काम आता है,अगर नहीं तो जाने: FasTag क्या होता है?

NFC के नुकसान क्या हैं?

NFC तकनीक का इस्तेमाल कुछ व्यवसायों के लिए खर्चीला हो सकता है। इस तकनीक के इस्तेमाल के लिए कंपनी को NFC के हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर पर अधिक निवेश करना पड़ेगा।

इसके अलावा आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति भी करनी होगी। ऐसे में इन सभी खर्चों के साथ एक छोटे स्तर पर काम कर रही कंपनी के लिए इस टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करना मुश्किल हो सकता है। वैसे आपको बता दें कि starbucks और इसके जैसे और भी कई कंपनियां NFC Technology का इस्तेमाल कर रही है।

दोस्तों Modern Technology कितनी ही एडवांस हो जाये पर इसमें security का थोड़ा बहुत खतरा अवश्य रहता है। हैकर्स के पास ऐसे कई तरीके होते हैं जिससे वे आपके फोन का सारा डेटा चुरा सकते हैं। NFC एक सुरक्षित टेक्नोलॉजी है लेकिन आपको हैकर्स नाम के इन इंटरनेट चोरों से सुरक्षित रहने की जरूरत है।

NFC के बारे में अन्तिम राय

NFC तकनीक का उपयोग धीरे धीरे काफ़ी लोकप्रिय हो गया है। खासकर डिजिटल पेमेंट के लिए NFC का उपयोग करना बहूत ही सुविधाजनक साबित हुआ है। व्यवसायों में छोटे मोटे कार्यों के लिए ऑटोमेशन की आवश्यकता होती है, जिनके लिए NFC एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

आशा है कि NFC क्या है पर हमारा यह लेख “NFC Kya Hai” आपको पसंद आया होगा। इस लेख के माध्यम से हमने आपको NFC के बारे में अत्यधिक जानकारी देने की कोशिश की है। अगर अभी भी आपके मन में NFC से सम्बंधित कोई सवाल है तो हमें कमेंट करके अवश्य बताये।

FAQ: NFC से जुड़े सवाल-जवाब

  1. NFC Tag क्या है?

    NFC Tag कॉपर कॉइल से निर्मित एक छोटा सा सर्किट होता है। इसमें आप एक सीमित डेटा स्टोर कर सकते हैं। अन्य NFC डिवाइस को NFC Tag के करीब लाने पर इससे डेटा को रीड किया जा सकता है। NFC Tag में power source नहीं होता यह केवल तभी काम करते हैं जब NFC रीडर डिवाइस इनके करीब लाये जाते हैं।

  2. NFC Reader क्या है?

    ऐसे NFC Device जिनमें पावर सोर्स enable होता है वे एक NFC Reader कहलाते हैं। NFC Reader डिवाइस पावर के लिए बैटरी का इस्तेमाल करते हैं। NFC enabled स्मार्टफोन एवं टेबलेट भी NFC Reader की तरह काम कर सकते हैं।

  3. NFC की फुल फॉर्म क्या है?

    NFC का पूरा नाम Near Field Communication है।

  4. मेरे फोन में NFC है या नहीं, कैसे पता करें?

    वर्तमान में अधिकतर स्मार्टफोन NFC enabled हैं। अगर आपको पता करना है की आपके फोन में NFC Feature है या नहीं तो आपको अपने फोन की settings में connection में जाना है। अगर वहां पर NFC फीचर दिख रहा है तो इसका मतलब आपके फोन में NFC की सुविधा है।
    सभी फोन में NFC सेटिंग की लोकेशन अलग जगह हो सकती है, आप चाहें तो सेटिंग में NFC लिखकर भी सर्च कर सकते हैं। अपने फोन में NFC फीचर के बारे में जानने के लिए आप अपने फोन के मॉडल के बारे में इंटरनेट पर खोज कर सकते हैं।

Share It

Jay Kanwar

Jay Kanwar is an professional blogger. She loves reading and learning new tech. She contributes most of the tech and informative articles on this blog.