Ludo खेलने के फायदे, मनोरंजन के साथ स्वास्थ्य में भी लाभदायक

  • Post author:
  • Post last modified:अक्टूबर 1, 2023
  • Post category:Knowledge
  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:4 mins read
Ludo khelne ke fayde

आपने जिंदगी में कभी न मभी लूडो तो जरूर खेला होगा। कुछ गेम्स ऐसे होते हैं जिन्हें बच्चा या बड़ा हर कोई खेलना पसंद करता है। लूडो भी एक ऐसा ही गेम है जिसे सब खेलना पसंद करते हैं। लेकिन समय के साथ – साथ लूडो खेलने का तरीका भी बदल गया है। आपको याद होगा की पहले कार्डबोर्ड पर लूडो गेम खेला जाता था लेकिन अब डिजिटल युग में कार्डबोर्ड की जरुरत नहीं होती।

अब सब कुछ हमारे स्मार्टफोन में है और लूडो भी सब इसी में खेल लेते हैं। आपने भी अपने स्मार्टफोन में लूडो जरूर खेला होगा लेकिन क्या आपने कभी लूडो खलने के फायदों को जानने की कोशिश की है। जी हाँ, कार्डबोर्ड गेम्स के ज़माने से डिजिटल गेम्स में भी अपनी जगह बनाने वाला लूडो गेम के अपने फायदे हैं। चलिए जानते हैं की लूडो खेलने से क्या फायदे होते हैं।

लूडो खेलने के फायदे

आपने लूडो खेला होगा पर शयद आपने कभी इसके फायदों के बारे में नहीं जाना होगा। इसलिए आज इस लेख में हम आपको लूडो खेलने के कमाल के फायदे बताएँगे।

1. दिमाग को तेज बनाये

लूडो खेलने के लिए आपको अपने दिमाग को अच्छे से काम में लेना होता है, क्यूंकि यदि आपको प्रतियोगी होशियार है तो आपको उससे ज्यादा अच्छे से अपना दांव चलना होगा। आपको पूरा सोच समझ के हर एक स्टेप चलना होगा। इस तरह लूडो खेलने से व्यक्ति के दिमाग का विकास भी होता है।

2. गणितीय ज्ञान में वृद्धि

लूडो खेलते समय हम बार – बार नंबरों का उपयोग एवं जोड़ गुना घटाव करते रहते हैं। इससे हमारे गणितीय विकास एवं कैलकुलेशन करने की स्किल्स में वृद्धि होती है। खासकर बच्चों के लिए यह बहुत उपयोगी है, इससे वह गिनती करना भी जल्दी सिख जाते हैं।

3. एकाग्रता क्षमता में विकास

लूडो खेलते समय हमारा पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ हमारे खेल पर होता है। यह खेल पूरी एकाग्रता के साथ खेलना होता है क्यूंकि यदि आपने जरा स भी चूक की और गलत दांव चल दिया तो आपका प्रतियोगी आपको हरा देगा। इस तरह जब हम पूरी एकाग्रता से खेलते हैं और अपने मस्तिष्क को अच्छे से काम में लेते हैं तो एकाग्रता का भी विकास होता है।

4. परिवार एवं दोस्तों के साथ बेहतर समय बिताने में सहायक

लूडो को अकेला व्यक्ति नहीं खेल सकता इसके लिए काम से कम से कम दो या उससे अधिक व्यक्ति आवश्यक होते हैं। इसलिए लोग ज्यादातर अपने परिवार या मित्रों के साथ में लूडो खेलना पसंद करते हैं। लूडो अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ लूडो खेलने से आप उनके साथ लूडो खेलते हुए अच्छा समय बिता सकते हो।

मनोरंजन के लिए भी लूडो कारगार

लूडो आपके खाली और बोरिंग समय को मजेदार बना देता है। आइये जानते हैं की तरह लूडो आपके बोरिंग समय को मजेदार बना सकता है।

  • अगर आप किसी ट्रिप पर जा रहे हैं तो वहां पर अपने खाली समय या फिर यात्रा के समय में आप लूडो खेलकर अपना मनोरंजन कर सकते है।
  • लूडो खेलने के आसान नियम इस गेम को खेलना सभी के लिए आसान और मजेदार बनाते हैं।
  • परिवार और दोस्तों के साथ लूडो खेलने में लोगों को बहुत मजा आता है।
  • मजे की बात तो यह है की आजकल आपको लूडो खेलने के लिए किसी कार्डबोर्ड की जरुरत नहीं हैं। आपको बस अपने फ़ोन में लूडो गेम डाउनलोड करना है और आप अपने फ़ोन में ही लूडो खेल सकते हो।
  • ऑनलाइन लूडो खेलने के लिए कई सारी एप्प्लिकशन उलब्ध है जिसमें आप अनजान लोगों के साथ भी लूडो खेल सकते हैं।
  • कई ऑनलाइन लूडो गेम्स एप्लीकेशन में एक साथ 6 लोग भी लूडो खेल सकते हैं। ज्यादा लोगों के एक साथ खेलने से यह गेम और अधिक मजेदार बन जाता है।

फ्री फायर गेम खेलकर पैसे कमाना है तो यह पढ़ो: फ्री फायर गेम से पैसे कमाने का आसान तरीका

लूडो खेलने से आपके स्वास्थ्य को भी लाभ

दोस्तों लूडो गेम को हम अपने मनोरंजन के लिए खेलते हैं लेकिन आपको शायद जानकर हैरानी हो की लूडो गेम से आपके स्वास्थ्य को भी काफी लाभ मिलता है। आइये आपको कुछ लूडो खेलने से होने वाले कुछ स्वास्थ्य से जुड़े लाभ के बारे में बताते हैं।

  • लूडो खेलते समय आपको कई बार आपने गेम में जो पुराने दांव चले थे उन्हें याद करना पड़ता है ताकि आप उसके बाद होने वाले प्रतियोगी के दांव का अंदाजा लगा सके। इस तरह आपकी यादाश्त भी लूडो खेलने से बेहतर होती है।
  • यह साधारण सा दिखने वाला बोर्ड गेम लूडो आपको तनाव और दिमागी बिमारियों से भी दूर रखता है।
  • लूडो खेलने से आप कुछ समय के लिए रोजमर्रा की परेशानियों से दूर हो जाते हैं जिससे स्ट्रेस में कमी आती है।

निष्कर्ष: लूडो खेलने पर अंतिम विचार

लूडो खेलना वाकई में एक मजेदार अनुभव देता है। आप अपने खाली समय में यकीनन इसे खेलकर अपने स्ट्रेस को दूर कर सकते हैं। स्वास्थ्य के साथ – साथ यह मनोरंजन के लिए भी एक बेहतरीन साधन है। मजे की बात तो यह है की आजकल आपको लूडो खेलने के लिए किसी कार्डबोर्ड की जरुरत नहीं है आप अपने स्मार्टफोन में ही लूडो खेल सकते हैं। आजकल ऑनलाइन लूडो खेलने के लिए कई साड़ी एप्प्लिकशन उलब्ध है जिसमें आप अनजान लोगों के साथ भी लूडो खेल सकते हैं।

आपको लूडो खेलने से होने वाले फायदों पर हमारा यह लेख केसा लगा हमें कमेंट करके अवश्य बताएं। आपने आखिरी बार लूडो कब खेला था और इस पर आपका अनुभव भी आप हमसे साझा कर सकते हैं।

गेम खेलकर पैसे कमाना चाहते हो तो यह पढ़ो: ऑनलाइन गेम खेलकर पैसे कमाने के लिए बेस्ट गेम्स

FAQ: लूडो खेलने से जुड़े सवाल – जवाब

  1. लूडो खेलने के लिए कम से कम कितने लोग चाहिए होते हैं?

    लूडो खेलने के लिए कम से कम दो लोगों की आवश्यकता होती है।

  2. क्या लूडो परिवार के साथ खेलना उचित है?

    परिवार के सदस्यों के साथ लूडो खेलना वाकई में एक अच्छा विचार है। इससे आप खेल के साथ में अपने परिवार के साथ एक अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

Share It