Twitter Kya Hai और Twitter Account कैसे बनाएं – पूरी जानकारी।

Twitter kya hai

अगर आप एक स्मार्टफोन यूजर हैं तो आप ट्विटर के बारे में तो अवश्य सुना ही होगा और आपमें से कई लोग जानते भी होंगे कि Twitter Kya Hai और यदि नहीं तो यह पोस्ट आपके लिए ही है। इस पोस्ट में हम आपको न केवल यह बताएंगे कि ट्विटर क्या है बल्कि twitter account kaise banaye के बारे में भी जानकारी देंगे।

इस तरह से यह पोस्ट उन लोगों के लिए भी बहुत उपयोगी है जो ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है। यदि आप भी उन में से एक हैं तो आप हमारी इस पोस्ट को बताई गई आसान स्टेप्स को पढ़कर और उन्हें फॉलो करके आप बड़ी आसानी से अपना ट्विटर अकाउंट बना सकते है।

ट्विटर को एक प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म की तरह भी यूज किया जाता है। वर्तमान में देश के बड़े-बड़े बिजनेसमैन, नेता, स्टार्स, एक्टर से लेकर दिग्गज नेताओं तक सभी ट्विटर का यूज करते हैं। ट्विटर पर अहम मुद्दों के बारे में भी चर्चाएं होती है। यदि आप भी ट्विटर का यूज करते हैं तो इसके माध्यम से आप देश-दुनिया की सभी खबरों का पता लगा सकते हैं और बड़ी आसानी से देश में चल रही विभिन्न गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं।

इस पोस्ट में हमने ट्विटर के बारे में कुछ ऐसी बेसिक जानकारी के बारे में भी बताया है, जो ट्विटर चलाते समय आपके लिए जानना बहुत आवश्यक है। तो इस पोस्ट को पूरा अंत तक जरूर पढ़े। मुझे आशा है कि आपको यह जानकारी बेहद उपयोगी साबित होगी। तो आइये जानते हैं कि Twitter kya hai लेकिन इससे पहले Twitter की फुल फॉर्म के बारे में जानेंगे।

Twitter का Full Form क्या है (Full Form of Twitter)

Twitter की फुल फॉर्म “Typing What I’m Thinking That Everyone’s Reading” है।

Twitter क्या है (What is Twitter in Hindi)

Twitter एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो facebook की तरह ही काम करता है। ट्विटर का इस्तेमाल दुनिया के लगभग सभी बड़े लोगों द्वारा किया जाता है। जब कोई ट्विटर अकाउंट यूजर कोई पोस्ट करता है या कोई जानकारी शेयर करता है, तो उस मैसेज को Tweet (ट्वीट) करना कहा जाता है, जबकि Tweet करने की प्रक्रिया “Tweeting” कहलाती है।

एक ट्वीट के लिए यूजर ज्यादा से ज्यादा 140 शब्दों का इस्तेमाल कर सकते है, जबकि ट्वीट करने पर कोई पाबंदी नहीं है। आप एक दिन में जितने चाहे उतने ट्वीट कर सकते हैं।

आपके द्वारा किया गया ट्वीट आपको फॉलो करने वाले लोग देख सकते हैं। Twitter को एक Microblogging Site के रूप में भी जाना जाता है। क्योंकि इस पर 140 words के Microblogging communication द्वारा लोग अपने विचारों को शेयर करते हैं।

लेकिन ट्विटर पर कोई भी जानकारी शेयर करने या ट्वीट करने के लिए आपका ट्विटर पर अकाउंट होना जरूरी होता है। ट्विटर एप्प google play store पर भी उपलब्ध है। आप बड़ी आसानी से इसे यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं। अब तक इसे 1 बिलियन यानि एक अरब से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।

क्या आपको पता है कि आप ट्विटर से पैसे भी कमा सकते हैं? अगर नही तो हमारा यह लेख जरूर पढ़ें : Twitter से पैसे कैसे कमाए? 10+ ट्विटर से पैसे कमाने के तरीके जानें

ट्विटर का इतिहास क्या है?

Twitter की स्थापना 21 मार्च 2006 में हुई थी। तब से लेकर अब तक यह लोगों में काफी प्रचलित रहा है। Twitter के Co-Founder और Former CEO Jack Patrick Dorsey थे, जबकि Noah Glass, Biz Stone और Evan Williams इनके सहयोगी थे।

इस एप्लीकेशन का विचार Jack Dorsey के दिमाग में आया था। क्योंकि वह एक ऐसी एप्लीकेशन बनाना चाहते थे, जिस पर लोग अपनी लाइफ को दूसरे लोगों के साथ शेयर कर सके और लोग दूर बैठे भी अपने दोस्तों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके, जैसे कि वह कहाँ है, क्या कर रहे हैं, कहाँ जा रहे हैं, क्या खा रहे हैं आदि।

सबसे पहले ट्विटर का नाम “Twitch” रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदलकर “Twitter” कर दिया गया। Oxform Dictionary के अनुसार Twitter का मतलब “Nervous और Trivial way में बहुत तेजी से बातें करना” होता है।

Twitter Account कैसे बनाएं? (How to create Twitter account in Hindi)

ट्विटर अकाउंट बनाना बेहद ही आसान है। इसके लिए आपको नीचे बताए गए कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। आप चाहें तो ट्विटर एप्लीकेशन को डाउनलोड किये बिना भी अपना ट्विटर अकाउंट ओपन कर सकते हैं और उसे चला सकते हैं।

यदि आप किसी कारण से ट्विटर डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको किसी ब्राउजर में Twitter लिखकर सर्च करना होगा और फिर ट्विटर की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करके Sign in पर क्लिक करना होगा। आगे के सभी स्टेप्स नीचे बताए गए हैं। आइये जानते हैं कि twitter account kaise banaye.

Twitter Account Kaise Banate Hai

  • सबसे पहले PlayStore पर जाकर अपने फोन में Twitter इनस्टॉल कर लें। यदि आप ट्विटर डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो किसी ब्राउजर में Twitter की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन कर लें। जैसा कि हमने अभी ऊपर बताया था।
twitter kaise download kare
Twitter Kaise Download Kare
  • अब ट्विटर को ओपन कर लें।
twitter in hindi
Twitter in Hindi
  • अब क्योंकि आपको ट्विटर पर अपना नया अकाउंट बनाना है तो “Create account” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
new twitter account kaise banaye
New Twitter Account Kaise Banaye
  • क्लिक करने के बाद इसे आपके गूगल अकाउंट से Sign in करने की परमिशन मांगी जाएगी, तो “Continue” के बटन पर क्लिक करें।
open new twitter account open in hindi
New Twitter Account Open in Hindi
  • फिर अपना नाम, फोन नम्बर और ईमेल एड्रेस और जन्मतिथि लिखें और फिर नीचे की ओर दिख रहे “Next” के बटन पर क्लिक करें।
twitter kya hai
Twitter Kya Hai
  • अब फिर से आपकी स्क्रीन पर कुछ इस तरह की इनफार्मेशन दिखाई देगी, तो फिर से “Next” के बटन पर क्लिक करें।
twitter kya hai in hindi
Twitter Kya Hai in Hindi
  • अब आपने जिस Email Address को अपने ट्विटर अकाउंट से लिंक किया है। उस ईमेल पर आपको ट्विटर द्वारा एक verification code सेंड किया जाएगा, जिसे आपको इस बॉक्स में टाइप करना होगा और फिर “Next” के बटन पर क्लिक करना होगा। अगले स्टेप्स में आपको इस ईमेल के बारे में बताया गया है, उसे देखकर आप इस कोड का पता लगा सकते हैं।
what is twitter in hindi
What is Twitter in Hindi
  • Verification code हेतु आपको कुछ इस प्रकार का ईमेल प्राप्त होगा, जैसा कि नीचे बताई गई फोटो में बताया गया है। इस बात का खास ख्याल रखें कि दो घंटे के बाद यह वेरिफिकेशन कोड एक्सपायर हो जाएगा, फिर आप इस कोड का इस्तेमाल नहीं कर पाएगें और आपको वापस से यह कोड प्राप्त करना होगा। तो ऊपर बताए गए बॉक्स में यह छह नम्बर का कोड टाइप करें।
twitter account open in hindi
Twitter Account Open in Hindi
  • इसके बाद अपने ट्विटर अकाउंट का एक स्ट्रांग पासवर्ड बनाए। यह कम से कम 8 वर्ड का होना चाहिए, जिसमें आप न्यूमेरिकल और अल्फाबेटिक दोनों तरह के वर्ड्स का उपयोग कर सकते हैं। पासवर्ड टाइप करने के बाद “Next” के बटन पर क्लिक करें।
how to open twitter account in hindi
How to Open Twitter Account in Hindi
  • फिर अपने ट्विटर अकाउंट के लिए एक प्रोफाइल पिक्चर सेलेक्ट करें। इसके लिए ब्लू कलर में लिखे हुए “Upload” के बटन पर क्लिक करें। आप अपनी गैलरी में से किसी एक फोटो को सेलेक्ट कर सकते हैं या फिर अपनी प्रोफाइल के लिए नई फोटो भी क्लिक कर सकते हैं। प्रोफाइल पिक्चर सेलेक्ट करने के बाद “Next” के बटन पर क्लिक करें और यदि आप अपने ट्विटर अकाउंट पर अभी कोई प्रोफाइल पिक्चर नहीं लगाना चाहते हैं तो “Skip for now” के बटन पर क्लिक करें।
twitter kya hota hai
Twitter Kya Hota Hai
  • अब आपको अपने ट्विटर अकाउंट के लिए एक यूजर नेम सेलेक्ट करना होगा। आप खुद अपना यूजर नेम टाइप कर सकते हैं या फिर ट्विटर द्वारा सुझाए गए यूजर नेम भी चुन सकते हैं। अपना ट्विटर यूजर नेम सेलेक्ट करने के बाद “Next” के बटन पर क्लिक करें। आप चाहें तो इसे बाद में बदल भी सकते हैं। इसके लिए “Skip for now” के बटन पर क्लिक करें।
twitter par account kaise banaye
Twitter account in Hindi
  • इसके बाद आपको कुछ इन्फॉर्मेशन दी जाएगी, तो इन्हें पढ़ लें और “Continue” के बटन पर क्लिक करें।
twitter app kya hai
Twitter App Kya Hai
  • फिर ट्विटर आपके contact list में एक्सेस करने के लिए परमिशन मांगी जाएगी। अगर आप ऐसा करना चाहते हैं तो “allow” पर क्लिक करें। अगर आप allow करते हैं तो आपकी कांटेक्ट लिस्ट में ऐड सभी कांटेक्ट जो भी ट्विटर पर एक्टिव है, ट्विटर उन्हें suggestion में शो कर देगा। लेकिन यदि आप ऐसा नहीं करना चाहते हैं, तो “Don’t allow” पर क्लिक करें।
twitter app in hindi
Twitter App in Hindi
  • अब ट्विटर अकाउंट आपसे कुछ और परमिशन मांगेगा। अगर आप यह परमिशन देना चाहते हैं तो “Go to App info” पर क्लिक करें। आप चाहें तो यह परमिशन बाद में भी दे सकते हैं, यदि आप ऐसा करना चाहते हैं तो “Not now” पर क्लिक करें।
how to create twitter account in hindi
How to Create Twitter Account in Hindi
  • अब अपने ट्विटर अकाउंट के लिए एक भाषा का चयन करें और “Next” पर क्लिक करें।
twitter me sign in kaise kare
Twitter me Sign in Kaise Kare
  • अब आपकी स्क्रीन पर कुछ केटेगरी दिखाई देगी। इनमें से आपको कम से कम तीन को सेलेक्ट करना है। आप जिन केटेगरी को सेलेक्ट करेंगे आपके ट्विटर फीड में उन्हीं केटेगरी से सम्बन्धित पोस्ट दिखाई जाएगी। आप चाहें तो तीन से अधिक जितनी चाहें उतनी केटेगरी को सेलेक्ट कर सकते हैं। सभी केटेगरी सेलेक्ट कर लेने के बाद “Next” पर क्लिक करें।
twitter account sign in
Twitter Account Sign in
  • अब आपकी स्क्रीन पर आपका ट्विटर प्रोफाइल पेज ओपन हो जाएगा। नीचे दिख रहे + के आइकॉन पर क्लिक करके आप ट्वीट कर सकते हैं।
twitter account sign in in hindi
Twitter Account Sign in in Hindi

इस तरह से आप कुछ सिम्पल स्टेप्स को फॉलो करके अपना twitter account open कर सकते हैं। आइये अब जानते है कि ट्विटर अकाउंट बनाने के और ट्विटर यूज करने के क्या फायदे है।

Twitter के फायदे क्या हैं (Advantages of Twitter in Hindi)

Twitter सबसे पॉपुलर social media apps में से एक है और इसे आम जनता से लेकर पॉपुलर लोगों तक सभी के द्वारा उपयोग किया जाता है। हम आपको ट्विटर यूज करने के कुछ फायदे बताने वाले है, जो आपको यह बताएंगे कि आपको Twitter क्यों इस्तेमाल करना चाहिए।

  • Twitter पर आप अपने फील्ड के दूसरे experts को follow कर सकते हैं और उनके काम और लाइफ स्टाइल को फॉलो कर सकते हैं।
  • ट्विटर के द्वारा आप देश भर में चल रही विभिन्न गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं और लोगों के साथ उन्हें साझा भी कर सकते हैं।
  • अगर आप कम शब्दों में अच्छी और ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो ट्विटर इसके लिए एक बेहद अच्छा प्लेटफॉर्म है।
  • इसके जरिए आप बड़ी संख्या में लोगों के साथ जुड़ सकते हैं और tweets और retweets के जरिए अपने नजरिए को लोगों के सामने रख सकते हैं।
  • ट्विटर के जरिए आप दूसरे लोगों एक्सपर्ट्स के साथ अच्छे संबंध स्थापित कर सकते हैं।
  • ट्विटर का उपयोग करके आप पैसे भी कमा सकते हैं।
  • इससे आप अपने प्रॉडक्ट को आसानी से promote कर सकते हैं।
  • ट्विटर पर आप लोगों को feedback दे सकते हैं और उनसे feedback ले भी सकते हैं।

तो देखा आपने ट्विटर का उपयोग करने के कितने सारे फायदे हैं। तो आपको

Twitter में Verified Accounts क्या होते हैं?

Twitter अपने यूजर्स के Verified Account की पहचान उनके अकाउंट के सामने Blue Tick लगाकर करता है। पहले ट्विटर केवल कुछ नामी ब्रांड्स और सेलिब्रिटीज को ही ब्लू टिक प्रदान करता था, लेकिन अब कोई भी व्यक्ति इसके लिए आप online application form भरकर अप्लाई कर सकता है।

क्या ट्विटर से पैसे कमा सकते हैं?

धीरे-धीरे ट्विटर लोगों के बीच बहुत पॉपुलर होता जा रहा है और इसे यूज करने वाले यूजर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। यानि एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहाँ आपको एक ही जगह हर तरह के लोग मिल जाते हैं और इस तरह यह लोगों के लिए एक कमाई का सॉर्स बन गया है और आज कई लोग इससे लाखों की कमाई करते हैं। ट्विटर से पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके हैं। अगर आपमें भी कुछ स्किल है तो आप भी ट्विटर से अच्छा-खासा पैसा कमा सकते हैं।

Twitter से कुछ खास बातें: (Important Terms of Twitter)

Twitter पर एक साल तक log in नहीं करने पर account temorarily disable हो जायेगा. असल में 6 महीने तक log in नहीं करने पर account temorarily disable हो जाता है।

Tweet – एक ट्विटर अकाउंट होल्डर द्वारा पोस्ट किया गया, 140 words वाला कोई text massage, फोटो, वीडियो, “Tweet” कहलाता है।

Retweet (RT) – Retweet जिसे Re-sharing के नाम से भी जाना जाता है। किसी दुसरे के tweet को वापस से शेयर करना, “Retweet” कहलाता है।

Feed – ट्विटर के homepage पर दिखाई देने वाले tweets को “Feed” कहा जाता है। इसमें आप जिन लोगों को फॉलो करते हैं, उनके द्वारा पोस्ट किये गए ट्वीट दिखाई देते हैं।

Tweeter Handle – Tweeter Handle वह नाम होता है, जिस नाम से किसी यूजर का ट्विटर अकाउंट बना होता है, इसे username भी कहते हैं।

Mention (@) – Tweeter में किसी भी व्यक्ति को Mention या Reference करने के लिए उनके username से पहले @ लगाया जाता है। जैसे कि @FlyHindi.

Direct Message (DM) – ट्विटर पर जो private chat की जाती है, उसे DM यानि “Direct Message” कहा जाता है।

दोस्तों यह कुछ ऐसे वर्ड्स थे, जो आपको ट्विटर चलाते समय आपको जानकारी होनी चाहिए। इससे आपका ट्विटर को चलाना और आसान बन जाता है।

निष्कर्ष: Twitter पर अंतिम राय

तो दोस्तों उम्मीद है कि अब आप जान गए होंगे कि Twitter kya hai और आप अपना Twitter account कैसे बना सकते हैं। साथ ही आपने यह भी देखा कि आपने ट्विटर का उपयोग करने के कितने सारे फायदे हैं। तो क्या आप तैयार है, ट्विटर की इस शानदार दुनिया का हिस्सा बनने के लिए।

इस पोस्ट में हमने ट्विटर अकाउंट से जुड़ी सभी बेसिक और महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताया है। अगर फिर भी आपके मन में ट्विटर से जुड़ा कोई सवाल है तो आप कमेन्ट करके पूछ सकते हैं। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हम आपके सभी सवालों के जवाब जल्द से जल्द से सके।

आपको हमारी यह पोस्ट Twitter account in hindi कैसी लगी। कमेन्ट करके जरूर बताए। साथ ही आप इस पोस्ट को अपने फ्रेंड्स के साथ भी शेयर कर सकते हैं ताकि उन्हें भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त हो और ऐसी ही रोचक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे ब्लॉग Fly Hindi को फॉलो करना न भूलें।

FAQ: Twitter से जुड़े सवाल-जवाब।

Twitter का पूरा नाम क्या है?

Twitter का पूरा नाम “Typing What I’m Thinking That Everyone’s Reading” है।

Twitter का मालिक कौन है?

पहले ट्विटर के मालिक Jack Patrick Dorsey थे, जो कि एक mobile payments company “Square” के founder और CEO भी हैं। लेकिंन वर्तमान में Twitter के मालिक, अध्यक्ष और सीईओ Elon Musk हैं।

इंडिया में सबसे ज्यादा Twitter Followers किसके हैं?

इंडिया में सबसे ज्यादा फॉलोवर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ट्विटर अकाउंट पर हैं, वर्तमान में इनके followers की संख्या 52.9 Million से अधिक हैं। इनका TwitterAcoount है – @Narendramodi.

वर्तमान में Twitter का CEO कौन है?

वर्तमान में ट्विटर की सीईओ Linda Yaccarino है। लिंडा याकारिनो का ट्विटर हैंडल @lindayacc है।

क्या ट्विटर को हिंदी में चला सकते हैं?

क्या ट्विटर हिंदी भाषा ने उपलब्ध है? जी हाँ, ट्विटर को आप हिंदी भाषा में आसानी से चला सकते है। इसके लिए आपको ट्विटर अकाउंट बनाते समय हिंदी भाषा का चुनाव करना होगा। यदि किसी कारण से आप उस समय नहीं चुन पाते हैं तो बाद में भी अपने ट्विटर अकाउंट की सेटिंग्स में जाकर इसे बदल सकते हैं।

Twitter किस देश की कम्पनी है?

Twitter एक अमेरिकन कम्पनी है, इसका हेडक्वॉटर San Francisco, California United States में स्थित है।

Share It

Jay Kanwar

Jay Kanwar is an professional blogger. She loves reading and learning new tech. She contributes most of the tech and informative articles on this blog.