Android के Versions क्या हैं? सभी Android Versions की लिस्ट एवं फीचर्स की पूरी जानकारी

  • Post author:
  • Post last modified:सितम्बर 2, 2023
  • Post category:Technology
  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:21 mins read
You are currently viewing Android के Versions क्या हैं? सभी Android Versions की लिस्ट एवं फीचर्स की पूरी जानकारी

दोस्तों जब एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पहली बार लॉन्च हुआ था तब से लेकर अभी तक इसमें कई बदलाव हो चुके हैं। समय के साथ-साथ एवं तकनीकी परिवर्तन के साथ android में कई नए फीचर्स को जोड़ा गया है। आज हम आपको सभी Android versions क्या है और उनके फीचर्स के बारे में जानकारी देंगे।

Android Versions List in Hindi

Android INC ने अपडेट के तौर पर Android के अलग-अलग वर्जन लॉन्च किए हैं। सभी Android Versions के नाम और फीचर्स के बारे में आप नीचे पढ़ सकते हैं।

1. Android Beta

Android ने सबसे पहले अपना बीटा वर्जन 2007 में लॉन्च किया था। यह पब्लिक लॉन्च नहीं था ये केवल डेवलपर्स की टेस्टिंग के लिए था।

2. Android 1.0 Alpha

Android 1.0 Alpha
Android 1.0 Alpha

यह Android का सबसे पहला पब्लिक वर्जन था। इस वर्जन को Android 1.0 के नाम से जाना जाता है, एवं इसे सितंबर 2008 में लॉन्च किया गया था। Android 1.0 के फीचर्स की सूची आप नीचे पढ़ सकते हैं।

खास विशेषताएं (Features)

  • इंटरनेट ब्राउजर
  • गुगल मैप
  • स्क्रॉल डाउन नोटिफिकेशन बार
  • कैमरा
  • वायरलेस टेक्नोलॉजी: वाई – फाई, ब्लूटूथ

3. Android 1.1 Beta

Android 1.0 Beta
Android 1.1 Beta

Android का यह version 9 फरवरी 2009 को प्रकाशित हुआ था। इस वर्जन में Android 1.0 में आई समस्याओं को दूर किया गया एवं API में बदलाव के साथ इसे रिलीज किया गया था। इसके अलावा इस नए वर्जन में कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी जोड़े गए थे, जिन्हे आप नीचे बुलेट पॉइंट्स में पढ़ सकते हैं।

खास विशेषताएं (Features)

  • किसी location के बारे में जानकारी प्राप्त करने एवं reviews खोजने में सक्षम
  • Call screen timeout का फीचर, अर्थात अगर कोई लंबे समय तक फोन पर बात कर रहा है तो फोन की डिस्प्ले लाइट अपने आप बंद हो जाएगी।
  • Message के साथ attachments भेजने में सक्षम

4. Android 1.5 Cupcake

Android 1.5 Cupcake
Android 1.5 Cupcake

Android 1.5 को 30 अप्रैल 2009 में रिलीज किया गया था। इस वर्जन का नाम cupcake के नाम पर रखा गया था। इसका नाम कपकेक एक सामाजिक अर्थात दैनिक जीवन से मिलता जुलता कोड नेम देने के लिए रखा गया। Android के इस वर्जन को पहले की तुलना में और बेहतर बनाने के लिए इसमें कई नए फीचर्स को जोड़ा गया था। इसके साथ ही इसमें कुछ third party apps को भी जगह दी गई थी।

खास विशेषताएं (Features)

  • स्क्रीन पर कीबोर्ड की सुविधा
  • फाइल्स एवं टेक्स्ट कॉपी और पेस्ट की सुविधा
  • वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा एवं साथ ही MPEG4 और 3gp फॉर्मेट सपोर्ट करने में सक्षम
  • वीडियो एवं फोटो अपलोड करने का फीचर

जानिए एंड्रॉयड क्या है और इससे जुड़ी जानकारी के बारे में: Android क्या है? एंड्रॉयड का इतिहास एवं फीचर्स क्या है? पूरी जानकारी

5. Android 1.6 Donut

Android 1.6 Donut
Android 1.6 Donut

Android 1.6 Donut को 15 सितम्बर 2009 में लॉन्च किया गया था। एंड्रॉयड के इस वर्जन में एक साथ मल्टीपल फोटो सेलेक्ट करने, एवं टेक्स्ट और वॉयस सर्च करने जैसे नए फीचर्स को जोड़ा गया था। यह वर्जन डिफरेंट स्क्रीन रिजॉल्यूशन पर भी परफॉर्म करने में सक्षम था।

खास विशेषताएं (Features)

  • गैलरी एवं कैमरा के बीच जल्दी से स्विच करने का फीचर
  • तुरंत सर्च करने के लिए Quick Search Box की सुविधा
  • कैमरा एवं सर्च एप्लिकेशन के परफॉर्मिंग स्पीड में वृद्धि
  • CDMA/EVDO, 802.1x, एवं VPNs के लिए तकनीकी सपोर्ट
  • टेक्स्ट टू स्पीच इंजन की सुविधा

6. Android 2.0 – 2.1 Eclair

Android Eclair
Android Eclair

Android Eclair वर्जन को 3 दिसंबर 2009 में लॉन्च किया गया था। इस वर्जन में पिछले वर्जन में आई खामियों को दूर किया गया एवं नए फीचर्स के साथ रिलीज किया गया। एंड्रॉयड के इस वर्जन में रीयल टाइम ट्रैफिक एवं वॉयस डायरेक्शन जैसे कमाल के फीचर्स को जोड़ा गया था।

खास विशेषताएं (Features)

  • गुगल मैप में सुधार
  • एपीआई में सूक्ष्म बदलाव
  • Bluetooth 2.1 Supported
  • लाइव एवं एनिमेटेड वॉलपेपर इस्तेमाल करने का फीचर
  • Contact numbers के लिए फोटो एड करने का फीचर
  • कॉन्टेक्ट सेलेक्ट करने पर मैसेज, कॉल, एवं मैल पॉप अप का फीचर
  • यूजर इंटरफेस में बदलाव

7. Android 2.2 Froyo

Android Froyo
Android 2.2 Froyo

Android 2.2 Froyo को 20 मई 2010 में लॉन्च किया गया था। इस वर्जन में वाईफाई हॉटस्पॉट शेयरिंग जैसे फीचर्स को एड किया गया था। Android 2.2 को सबसे पहले गूगल नेक्सस डिवाइस में उपयोग किया गया था। एंड्रॉयड के इस वर्जन में स्पीड, एवं परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने पर मुख्य रूप से काम किया गया था।

खास विशेषताएं (Features)

  • मल्टीपल कीबोर्ड लैंग्वेज सपोर्ट
  • स्पीड एवं परफॉर्मेंस में वृद्धि
  • ब्राउजर में फाइल अपलोड फीचर
  • Hotspot शेयरिंग फीचर

8. Android 2.3 Gingerbread

Android 2.3 Gingerbread
Android 2.3 Gingerbread

Gingerbred Android version को 6 दिसंबर 2010 को रिलीज किया गया था। इस। वर्जन में खासतौर पर गेमिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए गेमिंग एपीआई एवं ग्राफिक्स पर बेहद काम किया गया था।

खास विशेषताएं (Features)

  • नया और बेहतर यूजर इंटरफेस
  • कॉपी एंड पेस्ट की तकनीक में सुधार
  • WebM एवं VP8 वीडियो फॉर्मेट को सपोर्ट
  • पावर मैनेजमेंट में सुधार

9. Android 3.0 Honeycomb

Android 3.0 Honeycomb
Android 3.0 Honeycomb

Android के इस वर्जन को 22 फरबरी 2011 में रिलीज किया गया था। इस वर्जन को खासतौर पर टैबलेट्स एवं बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन के लिए डिजाइन किया गया था। इसे पहली बार मोटोरोला के Xoom डिवाइस के साथ रिलीज किया गया था।

खास विशेषताएं (Features)

  • एप्लिकेशन नियंत्रण के लिए एक्शन बार
  • चाइनीज हैंडराइटिंग एवं कीबोर्ड का नवनिर्माण
  • Adobe Flash का ब्राउजर में सपोर्ट
  • वाईफाई कनेक्शन की स्पीड में सुधार
  • पहले की तुलना में अधिक सेंसर को सपोर्ट
  • SD Card से मीडिया सिंक की सुविधा
  • नोटिफिकेशन के लिए सिस्टम बार

10. Android 4.0 Ice Cream Sandwich

Android 4.0 ice cream sandwich
Android 4.0 Ice Cream Sandwich

Android का ice cream sandwich वर्जन 19 अक्टूबर 2011 में लांच हुआ था। इस वर्जन को मॉडर्न डिजाइन एवं कई नए फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा गया था। एंड्रॉयड के इस वर्जन में यह सुविधा थी की आप पावर बटन और वॉल्यूम बटन को एक साथ दबा के स्क्रीनशॉट ले सकते थे। इसके अलावा Ice Cream Sandwich में और भी कई फीचर्स थे जो निम्न हैं।

खास विशेषताएं (Features)

  • स्क्रीन पर बटन
  • वीडियो रिकॉर्डिंग में हाई रिजॉल्यूशन सपोर्ट
  • एक ब्राउजर में 16 टैब खोलने की क्षमता
  • फेस अनलॉक फीचर में सुधार
  • स्पेलिंग चेक फीचर

जानिए अपने एंड्रॉयड मोबाइल को कम्प्यूटर में बदलने के तरीके बारे में: Android Mobile ko computer kaise banaye

11. Android 4.1 Jelly Bean

Android 4.1 jelly bean
Android 4.1 Jelly Bean

Android Jelly bean को जून 2012 में लांच किया गया था। इसमें होम बटन से गूगल डिजिटल असिस्टेंट को एक्सेस करने का फीचर था। Jelly Bean में मल्टी यूजर सपोर्ट का फंक्शन भी था।

खास विशेषताएं (Features)

  • वॉयस सर्च की सुविधा
  • पैनोरमा मोड
  • कैमरा एप में सुधार
  • USB audio को सपोर्ट
  • सिक्योरिटी एप्प में सुधार
  • 4k रिजॉल्यूशन सपोर्ट
  • टैबलेट के लिए मल्टीपल यूजर अकाउंट की सुविधा
  • इनकमिंग कॉल्स के लिए वॉल्यूम कम – ज्यादा करने की सुविधा
  • इमोजी सपोर्ट

12. Android 4.4 KitKat

Android 4.4 kitkat
Android 4.4 kitkat

यह वर्जन 3 सितम्बर 2013 को लॉन्च किया गया था। एंड्रॉयड के इस वर्जन को बेहतर बनाने के लिए कई सुधार किए गए थे। इस वर्जन पर रन करने के लिए Android डिवाइस में कम से कम 512 MB रैम आवश्यक थी। Android KitKat के खास फीचर्स निम्न हैं।

खास विशेषताएं (Features)

  • जीपीएस की सुविधा
  • ऑफलाइन म्यूजिक सुविधा
  • स्मार्ट कॉल आईडी
  • अलार्म एवं गूगल मैप के यूजर इंटरफेस में सुधार
  • Ok Google फीचर
  • स्क्रीन रिकॉर्डिंग की सुविधा

13. Android 5.0 Lollipop

Android 5.0 Lollipop
Android 5.0 Lollipop

Android Lollipop को 12 नवंबर 2014 में लांच किया गया था। हमेशा की तरह गूगल ने एंड्रॉयड वर्जन को पहले वाले की तुलना में अधिक बेहतर बनाने पर काम किया था। Android 5.0 Lollipop में यूजर इंटरफेस को एक नया रूप दिया गया था।

खास विशेषताएं (Features)

  • डिवाइस प्रोटेक्शन पहले से बेहतर
  • वॉयस कॉल बेहतर
  • मैटेरियल डिजाइन
  • डिवाइस सुरक्षा में सुधार
  • नवनिर्मित यूजर इंटरफेस
  • लॉक स्क्रीन से नोटिफिकेशन हटाने का फीचर
  • बैटरी सेवर फीचर

14. Android 6.0 Marshmallow

Android 6.0 Marshmallow
Android 6.0 Marshmallow

Android Marshmallow को गूगल ने 5 अक्टूबर 2015 में लांच किया था। इस एंड्रॉयड वर्जन का यूजर इंटरफेस लगभग पुराने वर्जन के समान ही था परंतु इसमें कई बदलाव एवं सुधार किए गए थे। Android Marshmallow के कुछ खास फीचर्स को हम निम्न समझ सकते हैं।

खास विशेषताएं (Features)

  • यूएसबी टाइप सी सपोर्ट
  • मल्टी विंडो फीचर
  • फिंगरप्रिंट रीडर सपोर्ट
  • बैटरी सेव के लिए स्लीप मोड
  • कॉपी पेस्ट फीचर में सुधार

15. Android 7.0 Nougat

Android 7.0 Nougat
Android 7.0 Nougat

Android Nought को साल 2016 में लांच किया गया था। एंड्रॉयड नोट को स्प्लिट स्क्रीन एवं अन्य खास फीचर्स के साथ लांच किया था।

खास विशेषताएं (Features)

  • मल्टीटास्किंग एवं स्प्लिट स्क्रीन का फीचर
  • स्टोरेज मैनेजर
  • क्विक सेटिंग टॉगल
  • Inline reply फीचर (नोटिफिकेशन बार में से ही रिप्लाई भेजना)
  • बेहतर सेटिंग ऑप्शन्स एवं नियंत्रण

जानिए UPI ID क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है: UPI ID Kya Hai और कैसे बनाये? पूरी जानकारी

16. Android 8.0 Oreo

Android 8.0 Oreo
Android 8.0 Oreo

Android Oreo को साल 2017 में लॉन्च किया गया था। एंड्रॉयड ओरियो में कई नए फीचर्स एड करे गए थे। Android ओरियो के कुछ खास फीचर्स निम्न हैं।

खास विशेषताएं (Features)

  • पासवर्ड ऑटोफिल का फीचर
  • Auto-enable Wi-Fi का फीचर
  • फॉन्ट डाउनलोड करने का फीचर
  • स्मार्ट टेक्स्ट सिलेक्शन का फीचर
  • मल्टी डिस्प्ले सपोर्ट
  • गूगल प्ले सपोर्ट

17. Android 9 Pie

Android 9 PIE
Android 9 PIE

Android Pie को 6 अगस्त 2018 में लॉन्च किया गया था। Android Pie में भी कई नए फीचर्स को एड किया गया था। एंड्रॉयड के इस वर्जन में कई खास फीचर्स जोड़े गए थे जिनमें से कुछ निम्न हैं।

खास विशेषताएं (Features)

  • आसान स्क्रीन रोटेशन फीचर
  • डार्क मोड
  • एक्सटर्नल कैमरा सपोर्ट
  • स्क्रीनशॉट शॉर्टकट
  • एडेप्टिव बैटरी एवं एडेप्टिव ब्राइटनेस फीचर
  • मल्टीपल ब्लूटूथ कनेक्शन
  • डिजिटल वेलबिंग फीचर

18. Android 10 Android Q

Android 10 Q
Android 10 Q

Android 10 को 3 सितम्बर 2019 में लॉन्च किया गया था। इसमें कई नए फीचर्स एवं हाई API लेवल का उपयोग किया गया था। यूजर सिक्योरिटी के लिए Android 10 में कई नए सिक्योरिटी फीचर्स भी जोड़े गए थे। इसके अलावा Android 10 में अन्य विशेषताएं भी थी जो की निम्न हैं।

खास विशेषताएं (Features)

  • साउंड एम्प्लीफायर और बेहतर
  • मैसेजिंग ऐप्स के लिए रिप्लाई सजेशंस
  • डार्क मोड सपोर्ट
  • बेहतर सूचना बोर्ड नियंत्रण
  • प्ले हो रहे मीडिया के लिए लाइव कैप्शन सपोर्ट
  • फोल्ड होने वाले स्मार्टफ़ोन के लिए डिस्प्ले सपोर्ट

19. Android 11

Android 11
Android 11

Android 11 एंड्रॉयड का 18 वा संस्करण था। इसे 8 सितम्बर 2020 में लॉन्च किया गया था। Android 11 पर सबसे पहला फोन Vivo X51 5G यूरोप में लॉन्च किया गया था। एंड्रॉयड 11 के खास फीचर्स निम्न हैं।

खास विशेषताएं (Features)

  • स्क्रीनशॉट शॉर्टकट
  • वन टाइम एप्प परमिशन सपोर्ट
  • ब्लूटूथ एयरप्लेन मोड के साथ भी चलेगा

20. Android 12

Android 12
Android 12

यह एंड्रॉयड का नवीनतम संस्करण है। Android 12 को मई 18 2021 में लॉन्च किया गया था। गूगल ने इस नए वर्जन को कई सारे सुधार एवं क्वालिटी फीचर्स के साथ पब्लिक के लिए लॉन्च किया था। Android 12 में कई ऐसे फीचर्स हैं जो इसे अब तक का एंड्रॉयड का खास संस्करण बताते हैं। कुछ खास फीचर्स निम्न हैं।

खास विशेषताएं (Features)

  • स्क्रोलिंग स्क्रीनशॉट का फीचर
  • वाईफाई शेयरिंग के लिए QR Code फीचर
  • ऑटो रोटेट फीचर में सुधार
  • माइक्रोफोन एवं कैमरा इस्तेमाल होने पर अलर्ट
  • वन हैंड मोड सपोर्ट
  • सिक्योरिटी एवं प्राइवेसी में सुधार
  • एप्प सर्च

Android Versions के बारे में अन्तिम राय

आशा है कि आपको यह लेख Android Version Kya Hai पसन्द आया होगा और इसके माध्यम से आपको Android के सभी वर्जन के नाम एवं उनके फीचर्स के बारे में जानकारी अवश्य मिली होगी। हमने इस लेख में Android के अभी तक प्रकाशित हुए सभी versions के बारे में जानकारी दी है। जब भी Android कोई नया version लॉन्च करेगा तो हम साथ ही में इस आर्टिकल को अपडेट करते रहेंगे। आपको यह जानकारी कैसी लगी नीचे कमेन्ट करके अवश्य बताएं।

FAQ: Android Versions से जुड़े सवाल-जवाब

  1. Android का नवीनतम वर्जन कौनसा है?

    Android का नवीनतम वर्जन Android 12 है।

  2. Android ने अभी तक कितनी प्रकार के वर्जन लॉन्च किए हैं?

    Android के अभी तक 20 प्रकार के वर्जन लॉन्च हो चुके हैं।

Share It