Google Pay क्या है, Google Pay Account कैसे बनाए – पूरी जानकारी

  • Post author:
  • Post last modified:जनवरी 26, 2024
  • Post category:Internet
  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:7 mins read
Google Pay Kya Hai

Google Pay के बारे में तो अपने सुना ही होगा। क्या आप जानते हैं, Google Pay kya hai और यह किस काम आता है। अगर नहीं तो आपको इसके बारे में जरूर जानना चाहिए। आजकल ऑनलाइन लेन-देन करना बेहद चलन में है। Paytm की तरह ही यह ऑनलाइन पेमेंट एप्लीकेशन आपको कैश भुगतान करने के झंझट से छुटकारा दिलाता है।

इस आर्टिकल में हम आपको Google Pay Account से जुड़ी कई जानकारी देने वाले हैं। इसमें गूगल पे अकाउंट क्या है, गूगल पे अकाउंट कैसे बनाए और इसके उपयोग और फायदे आदि शामिल है। यह आर्टिकल बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है, तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े। लेकिन इससे पहले कि हम इसके बारे में अन्य जानकारी प्राप्त करें, आइये जानते हैं, Google Pay क्या है?

Google Pay क्या है (What is Google Pay in Hindi)

Google Pay एक डिजिटल वॉलेट है, इसे पहले Google Tez के नाम से जाना जाता था। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो स्मार्टफोन, टैबलेट या डिजिटल वॉच आदि के यूजर्स को ऑनलाइन और इन-स्टोर भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध कराता है। गूगल पे में एंड्रॉइड पे और गूगल वॉलेट दोनों की सुविधाएं उपलब्ध है।

ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो, मोबाइल रिचार्ज करना हो या अन्य कोई भी काम गूगल पे का उपयोग करके आप बस एक क्लिक में किसी का भी ऑनलाइन पेमेन्ट कर सकते हैं। इसे GPay के नाम से भी जाना जाता है।

Google Pay Account क्या है (What is Google Pay Account in Hindi)

Google Pay एप्लीकेशन का उपयोग करने के लिए यूजर को इस एप्लीकेशन पर एक अकाउंट बनाना होता है, इस अकाउंट को ही Google Pay Account कहा जाता है। आप जब चाहे इस अकाउंट को बना सकते हैं और जब चाहे इसे डिलीट भी कर सकते हैं। किसी भी यूजर को अपना Google Pay Account बनाने के लिए कुछ चीजें होनी जरूरी है।

Google Pay Account बनाने के लिए क्या-क्या आवश्यक है?

Google Pay Account बनाने के लिए कुछ चीजों की आवश्यकता होती है, जो कि निम्नलिखित है।

  • मोबाइल नम्बर
  • इंटरनेट
  • बैंक अकाउंट

जानिए UPI ID क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है: UPI ID Kya Hai और कैसे बनाये? पूरी जानकारी

Google Pay Account कैसे बनाए (How to Create Google Pay Account in Hindi)

Google Pay बनाने के लिए आपको कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले अपने फोन में Google Pay एप्प को डाउनलोड कर इंस्टॉल कर लें।
  • इसके बाद फोन में एप्प को खोले और बैंक खाते से जुड़ा अपना मोबाइल नंबर डालें।
  • इसके बाद ‘Next’ पर क्लिक करें।
  • फिर अपना Email address डालकर ‘Next’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्टर्ड किए गए मोबाइल नम्बर पर एक OTP आएगा। इस ओटीपी को या तो आपका मोबाइल अपने आप detect कर लेगा या फिर आप मैन्युअली भी इसे डाल सकते हैं और इसे अपने मोबाइल नम्बर से वेरीफाई कर सकते हैं।
  • ओटीपी डालने के बाद आपसे अपने गूगल पे अकाउंट के लिए Screen Lock या Google PIN बनाने के लिए कहा जाएगा। यह लॉक आपके गूगल पे अकाउंट को सुरक्षित रखता है, ताकि कभी भी कोई आपके इस अकाउंट का मिसयूज न कर सके।
  • लॉक सेट करने के बाद ‘Continue’ पर क्लिक करें।
  • आखरी में मांगे जाने वाली सभी परमिशन को ‘Allow’ करें।

इस तरह आपका Google Pay Account बनकर तैयार हो चूका है। गूगल पे अकाउंट बनाने के बाद आपको इसमें अपना बैंक अकाउंट भी ऐड कर सकते हैं। आइये अब जानते हैं कि Google Pay Account का उपयोग कर आप किस-किस तरह के भुगतान कर सकते हैं या किन कामों के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Google Pay का उपयोग किन-किन कामों में किया जा सकता है?

गूगल पे का उपयोग कई जगह ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए किया जाता है।

  • ऑनलाइन शॉपिंग करने पर।
  • किसी एप्लीकेशन के द्वारा ऑनलाइन पेमेंट करना।
  • दोस्तों और रिश्तेदारों को पैसे भेजना।
  • ऑनलाइन बस, ट्रैन या प्लेन की टिकट बुक करना।
  • Wear OS से पैसे चुकाना।
  • UPI ID द्वारा ऑनलाइन पेमेंट करना।
  • वर्चुअल लॉयल्टी कार्ड, उपहार कार्ड, ऑफर कार्ड, इवेंट के टिकट, और बोर्डिंग पास का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे ही कई अन्य ऑनलाइन लेन-देनों के लिए Google Pay का इस्तेमाल किया जाता है। गूगल पे का उपयोग करने के फायदे भी हैं, आइये जानते हैं इनके बारे में।

जाने Payment Gatewayसे ऑनलाइन भुगतान करने के तरीके के बारे में: Payment Gateway क्या है और कैसे काम करता है? पूरी जानकारी

Google Pay का उपयोग करने के फायदे क्या हैं?

Google Pay का उपयोग करने के बहुत सारे फायदे हैं। यह निम्नलिखित है।

  • गूगल पे में आप सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।
  • गूगल पे अपने यूजर्स का सारा डेटा सुरक्षित रखता है।
  • इससे आपको कैश रखने और भुगतान करने के झंझट से छुटकारा मिलता है।
  • गूगल पे आपको अपनी प्राइवेसी और सहजता के हिसाब से सेटिंग चुनने की भी सुविधा मिलती है।
  • इसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से कम या अधिक रकम का ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।
  • गूगल पे से पेमेंट करने पर कई बार कैशबैक भी मिलता है।
  • गूगल पे से आप अपना टीवी और मोबाइल भी रिचार्ज कर सकते हैं।
  • गूगल पे से आप बिजली का बिल, पानी का बिल, मोबाइल का बिल भी भर सकते हैं।
  • गूगल पे से Insurance की किस्ते भी भरी जा सकती हैं।
  • गैस की बुकिंग भी गूगल पे से की जा सकती है।
  • गाड़ी के फास्टैग का रिचार्ज कर सकते हैं।

जानिए FASTag क्या है और इससे जुड़ी जानकारी के बारे में: FASTag क्या है, कहाँ से खरीदें एवं कैसे बनायें, पूरी जानकारी

  • गूगल पे का उपयोग आप किसी भी समय कर सकते हैं।
  • गूगल पे का इस्तेमाल 7 स्थानीय भाषाओं में किया जा सकता है।
  • गूगल पे अपने यूजर्स को एन्क्रिप्शन और धोखाधड़ी से बचाव की चेतावनी जैसी सुविधाएं भी देता है।
  • गूगल पे एप में किए गए अभी ट्रांजेक्शन की हिस्ट्री यूजर जब चाहे तब देख सकता है।
  • गूगल पे का अकाउंट यूजर के बैंक अकाउंट से जुड़ा होता है, यानि अगर आप अपने गूगल पे से कोई भी पैमेंट करते हैं या प्राप्त करते हैं तो वह डायरेक्ट यूजर के बैंक से कटते हैं और उसी में जुड़ते है।
  • गूगल पे से आप पैसे भेजने के अलावा पैमेंट का भुगतान करने वाले या पैमेंट प्राप्त करने वाले व्यक्ति से चैट भी कर सकते हैं।
  • गूगल पे से पेमेंट करने पर हर महीने बिल का पेमेंट करने के समय पर नोटिफिकेशन के जरिए बिल की डेट पता चल जाती है, जिससे बिल की डेट नहीं निकलती है।

अगर ऑनलाइन भुगतान करते हैं तो UTR Number की जानकारी होना आपके लिए आवश्यक है: UTR नंबर क्या है और क्यों काम आता है?

Google Pay के बारे में अन्तिम राय

तो दोस्तों अब आपको समझ आ ही गया होगा कि Google Pay क्या होता है और साथ ही यह भी जान चुके होंगे कि Google Pay पर अकाउंट कैसे बनाएं। जैसा कि हमने अभी आपको बताया Google Pay डिजिटल पेमेंट एप्प है, जिससे बस कुछ सेकंड्स में ही पैसों का ऑनलाइन लेन-देन कर सकते हैं। यह ऑनलाइन पैसे ट्रान्सफर करने का एक सरल और सुरक्षित तरीका है।

गूगल पे पर अपना अकाउंट बनाकर आप आसानी से अपना लेन-देन कर सकते हैं। आपको हमारे इस आर्टिकल Google Pay kya hai में दी गई जानकारी कैसी लगी, कमेन्ट करके जरूर बताए। साथ ही अगर आपका कोई सवाल हो तो भी आप उसे कमेन्ट करके पूछ सकते हैं।

FAQ: Google Pay से जुड़े सवाल-जवाब

  1. Google Pay का मालिक कौन है?

    Google Pay के मालिक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन है। यह दोनों ही अमेरिकी बिजनेसमेन है।

  2. इंडिया में Google Pay Customer Care Number क्या है?

    इंडिया में Google Pay यूजर के लिए कस्टमर केयर नम्बर 1-800-419-0157 है। यह एक टोल फ्री नम्बर है, जो 5 भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ में सर्विस उपलब्ध कराती है।

Share It

Jay Kanwar

Jay Kanwar is an professional blogger. She loves reading and learning new tech. She contributes most of the tech and informative articles on this blog.