Til Ki Gajak Banane Ki Vidhi | Gajak Recipes In Hindi – Fly Hindi

  • Post author:
  • Post last modified:अप्रैल 15, 2022
  • Post category:Recipes
  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:2 mins read
नमस्ते! दोस्तों सर्दियों में तिल की गजक खाने का मजा ही कुछ और होता है। तिल गजक ऎसी चीज है, जो बड़े हो या बच्चे सभी को बेहद पसंद आती हैं। मकर संक्रांति पर तो यह भारत के लगभग सभी घरों में बनाई जाती हैं। अगर आपको Til Ki Gajak Banana नहीं आता है, और आप Til Ki Gajak Banane Ki Vidhi जानना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें क्योकिं आज हम आपको बताएंगे कि बाजार में मिलने वाली Til Ki Gajak Kaise Banti Hai. इस रेसिपी के द्वारा आप घर पर ही आसानी से तिल की पट्टी बना सकते हैं। तो चलिये दोस्तों आपको बताते हैं कि तिल की गजक कैसे बनाये।

Til Ki Gajak Recipe In Hindi

Til Ki Gajak Banane Ki Vidhi
Til Ki Gajak Banane Ki Vidhi

सामग्री

  • तिल – 300 ग्राम
  • गुड़ – 450 ग्राम
  • काजू – 18-20
  • बादाम – 18-20
  • इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच 
  • घी – 4 छोटे चम्मच

Til Ki Gajak Banane Ki Vidhi

सबसे पहले गेस पर मध्यम आंच पर एक कड़ाही रख दें और इसमें तिल को चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भून लें। जेसे ही तिल का रंग हल्का सुनहरा हो जाए और उनकी खुशबु आने लगे उसे गेस से उतार लें। फिर इन्हें एक प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लें। इसके ठंडा होने तक गजक बनाने के लिए चाशनी बना लें।

गजक के लिए चाशनी बनाने के लिए एक पेन  लें और उसमें आधा कप पानी डालकर उसे गर्म करें और फिर इसमें गुड़ को मिला दें और इसे मध्यम आंच पर 8 – 10 मिनट तक पकने दें। इसे बीच बीच में चलाते रहें। साथ में ही जेसे ही तिल ठंडे हो जाए उन्हें मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें। अब एक बड़ी थाली लें और उसमें घी लगा लें। काजू और बादाम को बारीक काट लें।

जेसे ही चाशनी थोड़ी गाड़ी होने लगे और किनारे छोड़ने लगे तो इसमें पिसे हुए तिल और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें ओर 1-2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाए। फिर इसे गेस पर से उतार लें और घी लगी हुई थाली में कटे हुए काजू और बादाम फेला दे। साथ ही तिल का मिश्रण भी थाली में निकाल कर फेला लें और जेसे ही थोड़ा ठंडा हो उसे बेलन से बेल कर अच्छी तरह से जमा दें।

यह भी पढ़ें : आम की आइसक्रीम

10 – 12 मिनट के बाद इसे चाकू की सहायता से अपने मनचाहे आकार में काट लें और फिर थोड़ी देर लगभग 20 – 25 मिनट तक इसे जमने के लिए रख दें। इस तरह से तैयार है तिल की  गजक जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती हैं।

यह बहुत ही आसान Til Ki Gajak Banane Ki Vidhi है। इस Til Gur Ki Chikki को आप कई दिनों तक स्टोर भी करके रख सकते हैं, यह कई महीनों तक खराब नहीं होती। फिर जब मन करें तब आप तिल की गजक खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : तिल की बर्फी कैसे बनाये

तिल की गजक बनाने के लिए सुझाव 

1. तिल को भूनते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि तिल को बस हल्का सुनहरा होने तक ही भूने अन्यथा वह जलने लगेंगे और उनका स्वाद भी कड़वा आने लगेगा। इसलिए जेसे ही तिल का रंग बदलकर सुनहरा होने लगे और खुशबु आने लगे उन्हें गेस पर से उतार लें।

2. काजू और बादाम का उपयोग आप इच्छाअनुसार कर सकते हैं। आप बिना काजू, बादाम के भी  तिल की गजक बना सकते हैं।

3. यदि आप चाहे तो कद्दूकस करा हुआ खोपरा भी इसमें मिला सकते हैं, इससे गजक ओर भी स्वादिष्ट लगती है।

यह थी Til Ki Khasta Gajak Recipe In Hindi. अब आपको समझ आ गया होगा कि Til Ki Gajak Kaise Banate Hai. उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा, अगर हाँ तो इस Til Ki Khasta Gajak Recipe को अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें। अगर  भी आपका कोई सवाल या सुझाव है, कमेंट कर सकते हैं, आपके सवाल का जवाब जल्द ही दिया जाएगा। धन्यवाद !

Share It

Jay Kanwar

Jay Kanwar is an professional blogger. She loves reading and learning new tech. She contributes most of the tech and informative articles on this blog.