Java क्या है? Java फ्री में कैसे और कहाँ से सीखें, पूरी जानकारी

java kya hai

जब बात programming languages की होती है, तो उसमें java का नाम आ ही जाता है। आपने भी Java कहीं न कहीं अवश्य सुना होगा, इसीलिए ही तो आप इस लेख को पढ़ रहे हैं। अगर आपको जानना चाहते हैं कि Java Kya Hai तो यकीन कीजिये आप बिलकुल सही पेज पर आए है।

Java Programming Language इतनी लोकप्रिय है कि 3 बिलियन से अधिक Electronic Device में इस लैंग्वेज का इस्तेमाल किया जाता है। Android एप्प बनाने में दोस्तों जावा का उपयोग एंड्राइड एप्लीकेशन बनाने के लिए किया जाता है। आपके फोन में इस्तेमाल होने वाले अधिकत एप्स के निर्माण में Java Language का इस्तेमाल किया जाता है।

अब आपके दिमाग में यह सवाल अवश्य ही आया होगा कि आखिर जावा क्या है (What is Java in Hindi) जिसका इतना अधिक उपयोग किया जाता है? तो आपको बता दें कि यह एक प्रकार की कोडिंग लैंग्वेज है जिसका उपयोग किसी भी एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर को डवलप करने में किया जाता है। 

जावा बारें में इतना जानने के बाद आपके मन में और भी कई सारे प्रश्न होंगे कि Java Programming Language कैसे सीखें, जावा के Features, जावा कैसे काम करता है आदि तो टेंशन ना लें। आज के इस लेख में आपको आपके सभी प्रश्नों  के जवाब मिलेंगे। तो Java Programming Language से सम्बन्धित सारी जानकारी जानने के लिए आर्टिकल को end तक पूरा पढ़े।

JAVA क्या है (What is Java In Hindi)

Java व्यापक रूप में उपयोग की जाने वाली लोकप्रिय प्रोग्रामिंग भाषाओं में से एक है। वर्तमान समय में 3 बिलियन से भी ज्यादा devices में java का उपयोग किया जाता है। सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन बनाने के लिए कई तरह की प्रोग्रामिंग भाषा का उपयोग किया जाता है जिनमे Java भी शामिल है।

हमारे द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे सभी मॉडर्न डिवाइस, एप्लीकेशन, और सॉफ्टवेयर में प्रोग्रामिंग भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। Java Language का इस्तेमाल लगभग सभी तरह की एप्लीकेशन और सॉफ्टवेयर बनाने के लिए किया जा सकता है।

Java Language प्रोग्राम को चलाने में सुरक्षित और तेज है, इसलिए ये काफी प्रचलित भी है। कई सॉफ्टवेयर और वेब डेवलपर Java language का इस्तेमाल करते हैं। Java Language में code को english भाषा में लिखा जाता है, और इसमें गणितीय अंकों का इस्तेमाल नहीं किया जाता जिससे इससे समझना आसान हो जाता है।

यदि आप C++ लैंग्वेज को समझते हैं तो जावा समझना आपके लिए आसान होगा। यह एक high level language के अंतर्गत आती है। जावा में प्रोग्राम syntax rule के अंदर लिखे जाते हैं। Syntax का मतलब उन नियमों से है जो कि बताते हैं कि एक प्रोग्राम किस तरह से लिखा जा सकता है।

अगर कंप्यूटर में वायरस आ जाए तो अपनाओ यह तरीके: कंप्यूटर वायरस क्या है और कैसे बचें?

Java का अविष्कार कब और किसने किया? 

Java language का आविष्कार जून 1991 में James Gosling ने शुरू किया था। James Gosling को Dr. Java के नाम से भी जाना जाता है। यह एक कैनेडियन कंप्यूटर साइंटिस्ट हैं। इनका पूरा नाम James Arthur Gosling है और इनका जन्म May 19, 1955 में हुआ था।

जावा का इतिहास (History of Java in HIndi)

दोस्तों Java प्रोजेक्ट की शुरुआत जून 1991 में James Gosling, Mike Sheridan, और Patrick Naughton द्वारा की गई थी। Java Language बनाने का उद्देश्य टेलेविज़न इंडस्ट्री के लिए सेट टॉप बॉक्स जैसा एडवांस्ड प्रोग्राम बनाना था। 1991 के समय में यह एक एडवांस तकनीक थी।

शुरुआत में Java language को Oak कहा जाता था। James Gosling को इस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का नाम Oak रखने की प्रेरणा उनके आफिस के बाहर लगे हुए Oak पेड़ से मिली थी। बाद में इसका नाम बदलकर Java रख दिया गया। Sun Microsystem ने 1996 में पहली बार Java 1.0 को सार्वजनिक रूप से जारी किया था। इसके बाद सन 2009 में Oracle ने Java का अधिग्रहण (Acquire) कर लिया।

Java बनाने का उद्देश्य क्या था?

इस भाषा को बनाने का एक ही उद्देश्य है कि इस Programming Language में जो भी Code लिखा जाता है वह सभी प्रकार के सिस्टम्स में Run हो। ताकि इस Language का उपयोग केवल उसी कंप्यूटर तक सीमित ना रहे जिसके लिए इसका निर्माण किया गया बल्कि इसे अन्य सिस्टम में भी किया जा सके। फिर चाहे वह दोनों सिस्टम्स एक जैसे हो अथवा नहीं।

इसे हम एक उदाहरण के रूप में समझ सकते हैं जैसे कि Windows OS में लिखा गया Code कभी भी Mac OS में Run नहीं होता है। इसी प्रकार से आप C++ में लिखा गया Code भी कभी भी दुसरे सिस्टम में उसी रूप में Execute नहीं कर सकते हैं। जबकि जावा के मामले में ऐसा बिल्कुल नहीं है।

Java के अन्य अलावा जितनी भी Programming Language सभी Procedural Structure को Follow करती है जबकि जावा Obeject Oriented concept पर आधारित भाषा है। अन्य Languages की तुलना में इस लैंग्वेज में प्रोग्राम create करना बहुत आसान होता है इसे कोई भी व्यक्ति आसानी से समझ सकता है। यह बड़ी आसानी से Internet में Execute होता है. इसमें Program लिखना भी बहुत आसान है। java applets को आप web में आसानी से Implement कर सकते है।

Java Script, JSP (Java Server Pages) और java आदि का उपयोग करके आप एक powerful web application create कर सकते है। इसके अलावा आप जावा का उपयोग कर Offline Program भी create कर सकते है जिन्हे आप बिना Internet के भी run कर सकते है।

Java के बारे में इतना सब जानने के बाद आप यह जानने के लिए जरूर उत्सुक होंगे कि Java कहाँ पर और किन कामों में इस्तेमाल होती है। Java का इस्तेमाल विभिन्न तरह के सॉफ्टवेयर और मॉडर्न टेक्नोलॉजी में किया जाता है। चलिये जानते हैं कि जावा का यूज़ कहाँ पर होता है।

क्या आप जानते है,वर्चुअल रैम क्या होता है,अगर नहीं तो यह जरूर पढ़े: Virtual RAM क्या है और कैसे काम करती है? पूरी जानकारी

Java का उपयोग क्या है (Uses of Java in Hindi)

Java Programming Language का सबसे ज्यादा उपयोग IT Indistriy में किया जाता है। जावा का उपयोग अधिकांशतः back-end development projects में बड़े डेटा और एंड्रॉइड विकास के लिए server-side language के रूप में किया जाता है। जावा का उपयोग आमतौर पर डेस्कटॉप कंप्यूटिंग, अन्य मोबाइल कंप्यूटिंग, गेम और संख्यात्मक कंप्यूटिंग के लिए भी किया जाता है।

जैसा कि हमने आपको बताया Java एक Computer Programming Language है। जावा का उपयोग वेब पर आधारित प्रोग्राम्स, सॉफ्टवेयर और मोबाइल ऍप्लिकेशन्स बनाने के लिए किया जाता है। एंड्राइड के सभी ऑपरेटिंग सिस्टम Java Programming Language से Develop किया गया है इनमें Oreo, Kitkat, Lolipop आदि सम्मिलित है।

वर्तमान में जितने भी Web Pages है, वह सभी Java Based ही होते है। यह सभी प्रोग्राम्स Java Programming Language की Script पर ही run करते है। आपके मन में सवाल होगा की कैसे Code Execute होता है।

जावा कैसे काम करती है?

Java Language अथवा Code को Run करने के लिए Abstract Computing Machine का उपयोग किया जाता है। इस मशीन को Java Virtual Machine के नाम से जाना जाता है। बिना इस मशीन के आप जावा लैंग्वेज का उपयोग नहीं कर सकते है इसलिए यह बेहद आवश्यक है कि आपको इसके बारे में जानकारी हो। तो आइये जानते है कि Java Virtual Machine क्या है?

Java Virtual Machine

Java Virtual Machine का छोटा रूप Short Form JVM है। यह एक प्रकार का Virtual Computer है जो सभी प्रकार के Java Programs को रन करने का कार्य करता है। JVM के अंदर एक JAVA JVM के अंदर JAVA Interpreter रहता है वही program रहता है यही Interpreter program को Run करने का कार्य करता है।

जब किसी प्रोग्राम को JVM में लिखा जाता है तो उसे Source Code के नाम से जाना जाता है। इसी Source Code को Java Compiler की सहायता से Compile करके Byte Code को Generate करा जाता है। इस Byte Code को Execute करने के लिए भी JVM को इस्तेमाल किया जाता है। हर वह कंप्यूटर जो किसी जावा प्रोग्राम को रन कर पाता है उसमें जावा वर्चुअल मशीन पहले से ही इंस्टॉल्ड होता है। बिना इसके कोई भी कंप्यूटर किसी भी जावा प्रोग्राम को सपोर्ट नही कर सकता है।

जावा को छोड़कर अन्य जितने भी Programming Languages है और उन Languages के Compiler द्वारा जो code produce किया जाता है वह कोड केवल एक ही system के लिए Generate किया जाता है और वह केवल उस ही System में Run होता है जिस सिस्टम के लिए वह कोड बनाया जाता है। लेकिन java एक ऐसी प्रोग्रामिंग language है जो कि java compiler के द्वारा JVM के लिए byte Code generate करता है ना कि किसी सिस्टम के लिए।

JVM सभी सिस्टम्स में पहले से इंस्टॉल होता है। यह वर्चुअल मशीन कोड को ऑपरेटिंग सिस्टम में सपोर्ट करने लायक बनाता है। यही कारण होता है कि जावा हर सिस्टम को सपोर्ट करता है और आप किसी भी सिस्टम में जावा रन कर सकते है। इसी कारण java को एक Platform Independent Language कहा जाता है।

Platform Independent

Platform Independent होने से इसका अर्थ किसी भी प्लेटफॉर्म अर्थात किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करने की स्वतन्त्रता से है। जावा विशेष रूप से किसी एक ऑपरेटिंग सिस्टम पर Depend नहीं रहता है यह Windows, Linux, Mac और Android जैसे सभी ऑपरेटिंग सिस्टम्स पर बड़ी आसानी से रन हो जाता है। इस कारण इसे Platform Independent Program कहते है और इस प्रोग्राम द्वारा बनाए जाने वाले कोड को Platform Independent Code कहा जाता है।

क्या आप AI के बारे में जानते है और क्या आप जानते है, कि आप एआई से फोटो भी बना सकते हैं, अगर नहीं तो यह जरूर पढ़े: AI से फोटो कैसे बनाएं? AI Photo बनाने के लिए पूरी जानकारी

Java Version का इतिहास क्या है?

समय-समय पर Java में ओर भी नए फीचर्स ऐड किये जाते रहे है और फिर इनके नए-नए वर्जन रिलीज किये जाते है। नीचे हमने आपको अभी तक जावा के जितने भी वर्जन रिलीज (java version list) हुए है उनके बारे में बताया है।

  • JDK Alpha and Beta –  1995
  • JDK 1.0  –  January 23, 1996
  • JDK 1.1  – February 19, 1997
  • J2SE 1.2  –  December 8, 1998
  • J2SE 1.3  – May 8, 2000
  • J2SE 1.4  –  February 6, 2002
  • J2SE 5.0  –  September 30, 2004
  • Java SE 6  – December 11, 2006
  • Java SE 7  –  July 28, 2011
  • Java SE 8  –  March 18, 2014
  • Java SE 9  –  September 21, 2017
  • Java SE 10  –  March, 20, 2018
  • Java SE 11 (LTS)   –  September 2018
  • Java SE 12  –  March 2019
  • Java SE 13  –  September 2019
  • Java SE 14  –  March 2020
  • Java SE 15  –  September 2020
  • Java SE 16  –  March 2021 

जावा के घटक क्या है (Components of Java) 

जावा विभिन्न उद्देश्यों के लिए कई प्रकार की ऍप्लिकेशन्स और प्रोग्राम्स को डवलप करने में काम में लिया जाता है। यहाँ उदाहरण के लिए हमने कुछ अनुप्रयोगों के नाम बताये है जिन्हें विकसित करने के लिए जावा तकनीक का उपयोग कर सकते है।

Mobile App Development

अधिकांशतः मोबाइल एप्लिकेशन्स का विकास करने के लिए मुख्य रूप से Java programming language का उपयोग किया जाता है। कई लोकप्रिय एंड्राइड एप्लिकेशन को जावा का उपयोग करके ही डवलप किया गया है।

Desktop GUI Applications

GUI का पूरा नाम Graphical User Interface है। जावा का उपयोग करके डेस्कटॉप ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (जीयूआई) एप्लीकेशन भी डवलप कर सकते हैं। वह सभी कॉम्पोनेन्ट और ऑब्जेक्ट जो डेस्कटॉप की स्क्रीन पर नजर आते है जैसे कर्सर, मेन्यू, मेन्यूबार, टूलबार, आइकन और बटन आदि सब GUI के ही पार्ट है।

Web-based Applications

वेब आधारित अनुप्रयोग को विकसित करने के लिए इसका व्यापक रूप में उपयोग किया जाता है। इस कारण जावा को “सर्वर-साइड प्रोग्रामिंग भाषा” के नाम से भी जाना जाता है। Frameworks Spring, Hibernate, Spring Boot और अन्य वेब-आधारित अनुप्रयोगों को विकसित करने के लिए भी जावा का उपयोग किया जाता है। कई लोकप्रिय वेबसाइट जावा प्रोग्रामिंग भाषा का उपयोग करके ही बनाई गयी है इनमें LinkedIn, AliExpress, web.archive.org, IRCTC, आदि शामिल है।

Gaming Applications

गेम डेवलपमेंट कंपनियों द्वारा गेमिंग ऍप्लिकेशन्स बनाने के लिए जावा का उपयोग व्यापक रूप से किया जाता है। 3D Game की डिजाइनिंग के लिए यह भाषा अद्तीय क्षमता प्रदान करता है क्योंकि इसमें ओपन-सोर्स का सबसे शक्तिशाली 3D इंजन समर्थन करता है।

गेम डेवलपमेंट के लिए LibGDX और OpenGL जैसे कुछ लोकप्रिय फ्रेमवर्क और लाइब्रेरी उपलब्ध है। 3D Games की बात आती है तो जावा द्वारा विकसित सबसे लोकप्रिय 3D Game है Minecraft, मिशन इम्पॉसिबल III आदि।

Big Data Technologies

बड़े डेटा को निकालने और बदलने और डेटा वातावरण में लोड करने के लिए भी प्रमुख रूप से जावा का उपयोग किया जाता है। बिग डेटा टेक्नोलॉजी के लिए उपलब्ध प्रोग्रामिंग लैंग्वेजों में जावा सबसे अधिक लोकप्रिय है।

Distributed Applications 

Java किसी नेटवर्क में वस्तुओं के वितरण सम्बन्धी आवेदन में दृढ़ता और प्रवास का समर्थन करता है। जावा इंटेलिजेंट नेटवर्किंग इंफ्रास्ट्रक्चर (JINI) अपने विनिर्देशों के आधार पर वितरित सेवाओं को खोजने और पंजीकृत करने के लिए एक बुनियादी ढांचा प्रदान करता है, इसे JavaSpaces के रूप में जाना जाता है।

Cloud-based Applications

Java का उपयोग क्लाउड-आधारित एप्लिकेशन विकसित करने के लिए भी किया जाता है। Cloud-based Applications इंटरनेट के माध्यम से आईटी संसाधनों की ऑन-डिमांड उपलब्धता है जो कम कीमत पर सेवा प्रदान करता है। इस एप्लिकेशन का उपयोग मुख्य रूप से कंपनियों के बीच दूरस्थ रूप से एप्लिकेशन विकसित करने या डेटा ट्रान्सफर करने के लिए किया जाता है।

IOT Application

वैसे तो आईओटी आवेदन विकसित करने के लिए कई सारी प्रोग्रामिंग भाषाएं उपलब्ध है लेकिन डेवलपर्स सबसे ज्यादा जावा को महत्व प्रदान करते है। आईओटी एक ऐसी तकनीक है जो विभिन्न उपकरणों को अपने नेटवर्क में जोड़कर उनके साथ संचार करती है। लगभग सभी छोटे उपकरणों में IoT पाया जाता है। इनमें टीवी, स्वास्थ्य गियर, स्मार्टफोन, स्मार्ट लाइटिंग आदि शामिल है।

Jakarta Server Pages (JSP)

Jakarta Server Pages functions (JSP) एक प्रकार की Web Technology है। इसका उपयोग Web application बनाने के लिए किया जाता है, Dynamic Web Pages बनाए जाते है। जकार्ता सर्वर पेज (JSP) का उपयोग करके Java Code को HTML Document में Insert किया जाता है। Java Code को HTML tag में Insert करने के लिए JSP Tag का Use किया जाता है।

क्या आप Microsoft Outlook जानते है,अगर नहीं तो यह जरूर पढ़े: Microsoft Outlook क्या है? फीचर्स, टिप्स एवं पूरी जानकारी

जावा की विशेषताएँ क्या है (Features of Java in Hindi)

java programming में कई सारी विशेषताएँ पाई जाती है जो की किसी अन्य प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में नहीं पाई जाती है। इसकी इन्ही विशेषताओ के कारण यह सबसे अधिक लोकप्रिय और सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। जावा की विशेषताएँ निम्नलिखित है।

Simple

जावा एक बहुत ही आसान प्रोग्रामिंग भाषा है। Java Programming Language के सिंटैक्स C++ पर आधारित है जो सरल, साफ और समझने में बेहद आसान है। किसी भी प्रोग्रामर के लिए C++ के बाद जावा सीखना बहुत आसान हो जाता है।

Object Oriented

Java एक ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग (OOPs) एक कार्यप्रणाली है जो किसी वस्तु में कुछ नियम प्रदान करके सॉफ़्टवेयर के विकास और रखरखाव को सरल बनाती है। सरल शब्दों में इसका अर्थ यह है कि हम अपने सॉफ़्टवेयर को विभिन्न प्रकार की वस्तुओं के संयोजन के रूप में व्यवस्थित कर सकते है जिसमें डेटा और व्यवहार दोनों शामिल होते है। जावा में ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड के सभी गुण जैसे- object, class, inheritance, polymorphism, abstraction, encapsulation आदि सम्मिलित है।

Secure

जावा अपनी सुरक्षा के लिहाज से बेहद लोकप्रिय माना जाता है। इसकी सहायता से हम वायरस मुक्त प्रोग्राम्स विकसित कर सकते है। इसके अलावा java एक ऐसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिसमें सभी कोड compile होने के बाद बाइट कोड में परिवर्तित हो जाते है इसलिए java अन्य भाषाओं की तुलना में अधिक सुरक्षित है।

जावा का उपयोग करके Virus Free, Tamper Free System software Develop किया जा सकता है। Bytecode Verifier, Classloader, Security Manager, SSL, JAAS और Cryptography आदि जैसे कुछ महत्वपूर्ण सुरक्षा के माध्यम है। 

Platform Independent

जावा एक Platform Independent प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है क्योकि यह केवल किसी एक विशेष प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रहती है। जावा प्रोग्रामिंग लैंग्वेज अन्य भाषाओं से बिल्कुल अलग है यह किसी सिस्टम के लिए विशेष रूप से विकसित नहीं की जाती है बल्कि इसे विकसित करने के बाद किसी भी सिस्टम में काम में लिया जा सकता है। इसका उपयोग सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर आधारित दोनों प्लेटफार्म पर किया जा सकता है। जावा द्वारा प्रोग्रामिंग कोड को कंपाइलर द्वारा संकलित करके बाइटकोड में परिवर्तित किया जाता है।

Dynamic Language

जावा एक गतिशील भाषा है। यह अन्य प्रोग्रामिंग भाषाओँ की तुलना में एक Fast Programming Language है जो सभी सिस्टम्स में स्मूथली चलता है।

High Performance

JAVA अन्य पारंपरिक प्रोग्रामिंग भाषाओं की तुलना में उच्च प्रदर्शनीय है। यह पेपर जावा एप्लिकेशन प्रोग्राम के प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए विविध तकनीकों को स्पष्ट करता है।

Portable

जावा एक पोर्टेबल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है क्योंकि आप जावा बाइटकोड प्रोग्राम को किसी भी प्लेटफॉर्म या कंप्यूटर सिस्टम पर चला सकते है।

Interpreted

जावा एक व्याख्या की गई भाषा है जिसे कोई भी व्यक्ति आसानी से समझ सकता है।

Multithreaded

इसमें आप कई सारे अलग-अलग प्रोग्राम्स को एक ही समय पर एक साथ चला सकते है। Multi threaded होने के बाद भी अलग-अलग प्रोग्राम्स के लिए कंप्यूटर के मेमोरी में अलग-अलग जगह नहीं लेना इसकी एक बड़ी विशेषता है। 

Distributed

जावा की एक विशेषता यह भी है कि यह उपयोगकर्ताओं को वितरित एप्लिकेशन बनाने की भी सुविधा प्रदान करता है। जावा में वितरित एप्लिकेशन बनाने के लिए EJB और RMI का उपयोग किया जाता है। जावा की वितरण सुविधा यूजर को इंटरनेट पर किसी भी मशीन से विधियों को कॉल करके फाइलों तक पहुंचने में सक्षम बनाती है।

Robust

java बहुत ही मजबूत programming language है। java में pointer का उपयोग बहुत कम है जिससे सुरक्षा की समस्या बहुत ही कम हो जाती है। जावा प्रोग्राम मजबूत मेमोरी सिस्टम का उपयोग करता है। इसके अलावा जब जावा द्वारा बनाए गए प्रोग्राम को किसी सिस्टम में RUN किया जाता है तो इसमें किसी प्रकार का Error नहीं रहता है. क्योंकि इसकी Compile Time और Run time में Error checking भी की जाती है।

जावा का उपयोग करने वाली कंपनियां कौन सी है?

विश्व की कई बड़ी-बड़ी कम्पनियाँ अपने ऍप्लिकेशन्स, सॉफ्टवेयर्स और अन्य प्रोग्राम्स डवलप करने के लिए Java का ही उपयोग करती है। इनमें गूगल, इंस्टाग्राम, उबर, पिनट्रस्ट, स्पॉटीफाई, नेटफ्लिक्स आदि जैसी कई बड़ी कम्पनियाँ शामिल है। यह सभी कम्पनियाँ अपनी परियोजनाओं के लिए किये जाने वाले कार्य के अनुरूप ही प्रोग्रामिंग भाषा चुनती है।

इसे आप कुछ उदाहरणों के माध्यम से समझ सकते है जैसे नासा वर्ड विंड जो कि यू.एस. संघीय सरकार द्वारा नासा की एक स्वतंत्र एजेंसी की परियोजना है। इसके अंतर्गत 3D वर्चुअल ग्लोब द्वारा विश्व की भौगोलिक जानकारी प्रदान करी जाती है। NASA उपग्रहों से प्राप्त फोटोग्राफ्स की सहायता से ग्रहों का 3D मॉडल बनाता है।

इस प्रकार के प्रोजेक्ट में 2D और 3D ग्राफ़िक्स प्रदान करने के लिए नासा द्वारा OpenGL API का उपयोग किया जाता है। जबकि Netflix जो कि एंटरटेनमेंट वेब एप्लीकेशन है और मल्टीमीडिया पर टीवी शो और फिल्मों की स्ट्रीमिंग करती है। इस कम्पनी के अधिकतम ऍप्लिकेशन्स जावा उपयोग करके ही डवलप किये गये है।

इसके अलावा ऑनलाइन ऑडियो स्ट्रीमिंग सेवा प्रदान करने वाली कम्पनी Spotify भी अपने web applications को विकसित करने और फिर उन्हें लागु करने के लिए भी जावा का ही उपयोग करती है। इनमें लॉग इन, लॉग ऑउट करने, स्थिर करना और डेटा स्थानांतरण करने जैसे कई कार्य शामिल है। इनके अलावा कई गेमिंग कम्पनियाँ भी गेम्स बनाने लिए जावा का उपयोग करती है। जावा के बारें में इतना सब जानने के बाद अब आपके मन में इस बहेतरीन प्रोग्रमिंग लैंग्वेज को सिखने की इच्छा तो जरूर हुई होगी। आइये अब जानते है कि Java kaise sikhne.

जावा कैसे सीखें (How to learn Java in Hindi)

अगर आप जावा को सिख लेते है तो यह आपके करियर में भी बहुत काम आ सकती है। इसके जरिए आप बड़ी कंपनियों में अच्छी जॉब पाकर लाखों की इनकम कमा सकते है। लेकिन अब सवाल आता है कि जावा कैसे सीखें या जावा कहाँ से सीखें। तो दोस्तों प्रोग्रामिंग लैंग्वेज से सम्बंधित ऐसे कई कोर्स है जिनके जरिये आप केवल जावा ही नहीं बल्कि HTML और C++ जैसी भाषाएँ भी सिखने को मिलती है। यह कोर्स आप किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कर सकते है। 

इनके अलावा आप अगर फ्री में जावा (how to learn free java) सीखना चाहते है तो ऑनलाइन माध्यम से भी Java सीख सकते है। कई सारी ऐसी वेबसाइटें है जो जावा के free और paid ऑनलाइन कोर्स करवाती है। इनमें coursera, udemy और Alison जैसी कई ई-लर्निंग वेबसाइटें है। इनके अलावा आप गूगल और YouTube पर कई videos available है, जिनकी सहायता से आप फ्री में जावा सिख सकते है।

Java के बारे में अन्तिम राय

इस लेख के माध्यम से आप जान ही गए होंगें कि Java Kya Hai और जावा कैसे सीखें। जैसा की हमने आपको पहले बताया जावा HTML और C++ की तरह ही एक प्रोग्रामिंग भाषा है। Java high level language सभी प्रकार के ऍप्लिकेशन्स और सॉफ्टवर्स को बनाने में काम में ली जाती है। 

जावा के कई फीचर्स (java features in hindi) है जो अन्य प्रोग्रामिंग भाषा में नहीं पाये जाते है और यही कारण है कि वर्तमान में जावा सबसे लोकप्रिय भाषा है। जावा के अनेकों वर्जन (java versions) और कई प्रकार के जावा एपीआई (java apis) है, जिनका उपयोग सिस्टम के वातावरण और कार्य की प्रकृति के आधार पर किया जाता है। 

दोस्तों आपको यह लेख java क्या है (what is java in hindi) कैसा लगा कमेन्ट करके जरूर बताए और साथ ही इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे ताकि उन्हें भी इस जावा हाई लेवल लैंग्वेज (java language in hindi) के बारे में जानकारी हो। अगर आपको अभी भी कोई सदेंह हो तो आप कमेन्ट करके हमसे पूछ सकतें है।

FAQ: Java से जुड़े सवाल-जवाब

  1. Java की फुल फॉर्म क्या है?

    Java की फुल फॉर्म “Just another virtual accelerator” है।

  2. Java क्या है?

    Java एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है, इसका उपयोग एप्लीकेशन और सॉफ्टवेयर बनाने में किया जाता है।

Share It

Jay Kanwar

Jay Kanwar is an professional blogger. She loves reading and learning new tech. She contributes most of the tech and informative articles on this blog.