CCC क्या होता है? CCC की फीस, पात्रता और फायदे क्या हैं?

  • Post author:
  • Post last modified:सितम्बर 1, 2023
  • Post category:Knowledge
  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:11 mins read
Ccc kya hota hai

दोस्तों आजकल सभी काम डिजिटल होते जा रहे है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि आपको कम्प्यूटर से सम्बन्धित जानकारी हो। बहुत सारे कोर्स है जिन्हें करके आप अपने कम्प्यूटर के ज्ञान को बढ़ा सकते है। आपने CCC Course का नाम तो सुना होगा। क्या आप जानते है, CCC kya hota hai. अगर नहीं तो इस आर्टिकल के जरिए आप जान सकते हैं कि CCC Course क्या है।

CCC Course एक प्रकार का कम्प्यूटर कोर्स है, इसके जरिए आप कम्प्यूटर का बेसिक और को जान व सिख सकते है। यहीं नहीं कई नौकरियों में चाहे वह निजी संस्था हो अथवा सरकारी कम्प्यूटर डिप्लोमा माँगा जाता है। अगर आप इस कोर्स को करते है तो आपको एक अच्छी नौकरी प्राप्त करने में भी सहायता मिलती है। इस कोर्स को करने के लिए कोई विशेष क्वालिफिकेशन की भी जरूरत नहीं है।

अनुक्रम

CCC क्या होता है (What is CCC Course in Hindi)

CCC Course एक कम्प्यूटर कोर्स है। इसे ट्रिपल सी के नाम से भी जाना जाता है। CCC Course में कम्प्यूटर के बेसिक नॉलेज के साथ-साथ कंप्यूटर ऑपरेटिंग करना, इंटरनेट का उपयोग करना, Microsoft Office पर ऑफिस वर्क करना, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी आदि सभी की जानकारी दी जाती है। CCC Course को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राष्ट्रीय संस्थान (NIELIT) के द्वारा संचालित किया जाता है। यह कम खर्च और कम समय किया जाने वाला एक मान्यता प्राप्त कम्प्यूटर कोर्स है।

सी.सी.सी. कोर्स में दो स्तर के कोर्स सर्टिफिकेट और डिप्लोमा उपलब्ध है। इस कोर्स को आप अपने नजदीकी किसी भी कम्प्यूटर संस्थान में जाकर कर सकते है और यदि चाहें तो बैठे घर खुद ही NIELIT की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन कर सकते है। यह कोर्स हिन्दी व अंग्रेजी दोनों भाषाओँ में उपलब्ध है। आप अपनी सुविधानुसार किसी भी भाषा चुनाव कर सकते है। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य लोगों को कम्प्यूटर के लिए साक्षर बनाना है।

जानिए O Level क्या है और इससे जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी: O Level Kya Hai, कैसे करें पूरी जानकारी हिंदी में

सी.सी.सी की फुल फॉर्म क्या है (CCC Full Form in Hindi)

सी.सी.सी. कोर्स के इस आर्टिकल CCC Course details in hindi में हमने आपको CCC Course से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ उपलब्ध कराई है। जो आपके लिए उपयोगी साबित होगी, तो हमारी इस पोस्ट सी.सी.सी. क्या है को शुरू से अंत तक ध्यान से पढ़ें। इस आर्टिकल के जरिए आप CCC certificate के महत्व के बारे में भी जानेंगे। लेकिन इससे पहले की हम यह जाने CCC क्या है हमें CCC Full Form पता होनी चाहिए। तो आइए जानते है, CCC की फुल फॉर्म क्या है?

CCC की Full Form Course on Computer Concepts होती है।

सी.सी.सी कोर्स के प्रमुख प्रकार और आवश्यक पात्रताएँ क्या है?

CCC Course में आप Certificate और Diploma प्राप्त कर सकते है। सी.सी.सी. कोर्स हेतु NIELIT द्वारा कुछ पात्रताएँ पहले से निर्धारित की गई है। सर्टिफिकेशन और डिप्लोमा कोर्स के लिए अलग-अलग पात्रताएं निर्धारित है, जो कि निम्नलिखित है।

1. सर्टिफिकेशन इन सी.सी.सी (Certification in CCC)

यह एक निम्नस्तरीय कोर्स है। इसमें कम्प्यूटर के बेसिक लेवल के बारे में पढ़ाया जाता है और कोर्स पूरा होने पर NIELIT द्वारा CCC का मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट दिया जाता है। जिस व्यक्ति ने न्यूनतम 10 वी कक्षा उत्तीर्ण कर रखी हो, वह व्यक्ति सी.सी.सी. सर्टिफिकेशन कोर्स कर सकता है।

2. डिप्लोमा इन सी.सी.सी (Diploma in CCC)

यह एक उच्चस्तरीय कोर्स है। इसमें आपको बेसिक के साथ एडवांस कम्प्यूटर टेक्नॉलजी के बारे में भी पढ़ाया जाता है और कोर्स पूरा होने पर NIELIT द्वारा CCC का मान्यता प्राप्त डिप्लोमा दिया जाता है। सी.सी.सी. के डिप्लोमा कोर्स में दो स्तर उपलब्ध है। दोनों तरह के कोर्स के लिए NIELIT ने अलग-अलग पात्रताएँ निर्धारित कर रखी है।

Diploma in CCC

न्यूनतम 12 वी कक्षा उत्तीर्ण व्यक्ति सी.सी.सी. डिप्लोमा कोर्स कर सकता है।

Graduate Diploma in CCC

ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स करने के लिए वह व्यक्ति पात्र होगा, जिसने ग्रेजुएशन कर रखा हो।

CCC Syllabus 2022: CCC का पाठ्यक्रम क्या है?

CCC Course हेतु NIELIT द्वारा एक पाठ्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसमें निम्न विषयों को शामिल किया गया है।

  • Introduction To GUI Operating System
  • Microsoft Office Excel
  • Microsoft Office Word
  • Microsoft Office PowerPoint
  • Basic Finance Terms
  • Computer Communication And Internet

आइए अब जानते है, सी.सी.सी सर्टिफिकेशन कोर्स कितनी अवधि में किया जाता है।

जानिए PGDCA Course क्या है और इससे जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी: PGDCA Course क्या है – योग्यता, फीस, सिलेबस की पूरी जानकारी

सी.सी.सी कितने महीने का कोर्स हैं (CCC Course Duration in Hindi)

सी.सी.सी सर्टिफिकेशन का पूरा कोर्स लगभग 80 घंटे का होता है। जो कि 3 से 4 सप्ताह में खत्म करना होता है। यह समय अवधि पहले से ही तय होती है। लेकिन यदि आप सर्टिफिकेशन कोर्स की जगह डिप्लोमा कोर्स करते है तो उसकी समय अवधि अलग होती है। CCC diploma course में लगभग 3 माह की समयावधि होती है।

सीसीसी शिक्षाक्रम का प्रारूप: CCC Course Format or CCC Course Details in Hindi

CCC कोर्स में 80 घंटे का पाठ्यक्रम होता है जो लगभग दो सप्ताह में पूरा हो जाता है। यह तीन भागों में बँटा होता है।

थ्योरी25 घंटे
ट्यूटोरियल5 घंटे
प्रैक्टिकल50 घंटे

CCC कोर्स परीक्षा प्रणाली क्या है?

CCC एक कम्यूटर कोर्स है। CCC परीक्षा में कम्यूटर आधारित कुल 100 प्रश्न पूछे जाते है। यह सभी प्रश्न ऑप्शनल प्रणाली के होते है। इस पेपर को हल करने के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलता है और इसमें नकारात्मक अंक प्रणाली भी नहीं है। CCC कोर्स 2022 के लिए NIELIT द्वारा हर महीने परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

सीसीसी ऑनलाइन फॉर्म 2022

CCC कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन एग्जामिनेशन एप्लीकेशन फॉर्म भर कर जमा करना अनिवार्य होता है। विद्यार्थी NIELIT की आधिकारिक वेबसाइट student.nielit.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। CCC Online Form में विद्यार्थी को मांगी गई सभी जानकारी जैसे विद्यार्थी का नाम, माता-पिता के नाम, सिग्नेचर, जन्मतिथि, फोटोग्राफ आदि सही-सही भरना होता है। यदि एक बार फॉर्म भर कर उसे सबमिट कर दिया जाये तो उसमें कोई भी सुधार नहीं किया जा सकता है।

जानिए CET Exam क्या है और इससे जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी के बारे में: CET Exam 2023: जानें CET Kya Hai और CET से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में।

सीसीसी एग्जाम फीस क्या है?

CCC Course 2022 के लिए परीक्षा फीस जीएसटी शुल्क के साथ 500 रूपये है। इस आवेदन शुल्क का भुगतान विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरते समय किया जाता है। इसका भुगतान करने के लिए ऑनलाइन (क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग)/सीएससी-एसपीवी/एनईएफटी/आरटीजीएस जैसे माध्यम का उपयोग किया जाता है। इस बात का खास ख्याल रखें कि इसमें विलम्ब फीस का कोई प्रावधान नहीं है।

सीसीसी एडमिट कार्ड

एक बार आवेदन करने के बाद कुछ समय बाद उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये जाते है।उम्मीदवार NIELIT की आधिकारिक वेबसाइट student.nielit.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

सीसीसी रिजल्ट 2022

सीसीसी परीक्षा होने सिर्फ 15 दिनों के बाद ही सीसीसी का रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। इसका परिणाम ग्रेड के अनुसार दिया जाता है, जो कि इस प्रकार है, जो कि निम्न प्रकार है।

अंकग्रेड
85 से ज्यादा अंकS
85-75A
74-65B
64-55C
54-50D

सीसीसी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 50 % अंक प्राप्त करने होते है। अगर आप इससे कम अंक प्राप्त करते है, तो आपको अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया जाता है।

सी.सी.सी कोर्स के फायदे क्या है (Advantages of ‘CCC’ Course in Hindi)

अगर आप इस कोर्स को करते है तो इससे आपको अपने करियर में बहुत सारे फायदे मिलते है। यह निम्नलिखित है।

  • सी.सी.सी कोर्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें किसी भी वर्ग के व्यक्ति के लिए कोई प्रावधान नहीं है। अगर आपने 10 वी कक्षा उत्तीर्ण कर रखी हो तो आपकी आयु चाहें कितनी भी हो आप सी.सी.सी. कोर्स ज्वाइन कर सकते है। वह लोग जिनकी आयु अधिक है और वह कम्प्यूटर के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है, इस कोर्स को कर सकते है।
  • सी.सी.सी कोर्स सर्टिफिकेट एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेट माना जाता है। इसे करने के बाद किसी भी निजी या सार्वजानिक संस्था में आसानी से अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते है।
  • CCC Course करने के बाद आपको कम्प्यूटर की अच्छी जानकारी हो जाती है। सी.सी.सी कोर्स में आपको कम्प्यूटर के बेसिक नॉलेज इंटरनेट, ईमेल, डेटा एंट्री करना, डेटाबेस तैयार करना, प्रेजेंटेशन बनाना आदि सभी चीजों के बारे में सिखाया जाता है।
  • ऐसी सरकारी जॉब जिनमें आवेदन करने लिए के लिए कम्प्यूटर डिप्लोमा अनिवार्य है, इस कोर्स को करने के बाद आप उन जॉब्स के लिए आवेदन कर सकते है।

CCC Course से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी

दोस्तों, उम्मीद है कि अब आपको समझ आ गया होगा कि CCC क्या होता है। इस आर्टिकल में आपको CCC full form in hindi और CCC in Hindi से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी दी गई है, जैसे CCC क्या है, इसका CCC Course करने से आपको क्या-क्या फायदे होते है आदि।

आपको हमारा यह आर्टिकल CCC Course Kya Hai कैसा लगा, कमेन्ट करके जरूर बताए। यदि अभी भी आपके मन CCC से जुड़ा कोई सवाल हो तो कमेन्ट करें। साथ ही इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

अगर आप कम्प्यूटर में रूचि रखते है तो यह एक अच्छा विकल्प है और अगर आप कम्प्यूटर से सम्बन्धित क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाना चाहते है तो भी CCC Course आपके के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

  1. CCC Course का पूरा नाम क्या है?

    CCC Course का पूरा नाम “Course on Computer Concepts” है।

  2. कौनसी वेबसाइट द्वारा CCC Course हेतु आवेदन कर सकते है?

    CCC Course हेतु आप NIELIT की आधिकारिक वेबसाइट student.nielit.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। यही नहीं बल्कि सीसीसी कोर्स से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे एडमिट कार्ड या रिजल्ट के भी इसी वेबसाइट पर देख सकते है।

  3. CCC Course करने के लिए अपेक्षित न्यूनतम आयु क्या है?

    सीसीसी कोर्स करने के लिए आवेदन की कोई न्यूनतम आयु सीमा नहीं है, क्योंकि यह प्रकार का बेसिक कम्प्यूटर कोर्स है।

Share It