O Level Kya Hai, कैसे करें पूरी जानकारी हिंदी में

  • Post author:
  • Post last modified:सितम्बर 1, 2023
  • Post category:Knowledge
  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:10 mins read
CO Level Kya Hai

अगर आप कम्प्यूटर में रूचि रखते है औरइसमें आपका भविष्य बनाना चाहते है, तो आपके लिए O Level Computer Course एक बेहद अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। क्या आप जानते है, O Level Kya Hai और यह किस प्रकार आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर नहीं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।

आज के इस आर्टिकल में हमने O Level Course से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी दी है। इसमें Full Form of O Level in Hindi, O Level क्या है, O Level Course Syllabus, Exam Fees आदि सभी शामिल है। तो आइये जानते है, इसके O Level Computer Course in Hindi के बारे में।

अनुक्रम

O Level की फुल फॉर्म क्या है (Full Form of O Level)

O Level की फुल फॉर्म “Ordinary Level” होती है।

O Level का पूरा नाम क्या है (O Level Full Form in Hindi)

O Level या आर्डिनरी लेवल का हिंदी अर्थ “साधारण स्तर” होता है।

O Level क्या है (What is O Level in Hindi)

O Level एक प्रकार का Computer सर्टिफिकेट या diploma Course है। यह राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) द्वारा संचालित किया जाने वाला एक बेसिक कम्प्यूटर कोर्स है, जो कि 1 वर्ष का होता है। ओ लेवल सेर्टिफिकेट अथवा डिप्लोमा NIELIT द्वारा मान्यता प्राप्त होता है। जो कि किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए सीएस डिप्लोमा के बराबर होती है। यह एक एडवांस कम्प्यूटर डिप्लोमा कोर्स है, यदि कोई छात्र इस कोर्स को कर लेता है तो वह इसके बाद A Level कोर्स के लिए आवेदन कर सकता है।

जानिए CCC Course से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी: CCC क्या होता है? CCC की फीस, पात्रता और फायदे क्या हैं?

ओ लेवल कोर्स हेतु आवश्यक के लिए योग्यता (Qualification for O Level Course in Hindi)

O Level Computer Course करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा ITI सर्टिफिकेट धारक छात्र भी ओ लेवल सर्टिफिकेट कोर्स के लिए पात्र होते है।

ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स की अवधि (O Level Computer Course Duration in Hindi)

ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स की अवधि एक वर्ष के लगभग होती है।

ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स की फीस (O Level Course Fees in Hindi)

ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स की रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये है, जो कि परीक्षा शुल्क के साथ देनी पड़ती है। ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करने छात्र  डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन नेट बैंकिंग, मोबाइल, पे ऑनलाइन आदि का उपयोग कर सकते है। इसके अलावा आप जिस संस्था से यह कोर्स करते है, उनके अनुसार इनकी अलग-अलग फीस हो सकती है।

ओ लेवल कोर्स का पाठ्यक्रम (O Level Course Syllabus in Hindi)

O Level Course Syllabus मुख्य रूप से IT (Information Technology) के छात्रों को केंद्रित है, ताकि वह कम्प्यूटर के बारे में अधिक ज्ञान प्राप्त कर सके। ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स छह-छह माह के दो सेमेस्टर में बांटा गया है, इसमें लिखित और प्रैक्टिकल दोनों एग्जाम देना होते है तथा इसमें आपको प्रोजेक्ट भी सबमिट करना होते है।

सर्टिफिकेट प्राप्त करने से पहले सभी छात्रों को प्रैक्टिकल वर्क को पूरा करना होता है तथा जिसके बाद ही ओ लेवल कंप्यूटर सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर में आपको किन-किन विषयों को पढ़ना होगा, एवं O Level में किस तरह के कितने पेपर होते है, इसके बारे में जानकारी आपको नीचे दी गयी है।

प्रथम सेमेस्टर

  • M1-R4- IT Tools and Business Systems
  • M2-R4- Internet Technology and Web Design

द्वितीय सेमेस्टर

  • M3-R4- Programming and Problem Solving Through ‘C’ language
  • M4.1-R4- Application of .NET Technology
  • M4.2-R4- Introduction to multimedia

प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट

  • PR-1 Practical Based On The Theory Papers Of The Syllabus
  • PJ Project Work

ओ लेवल कोर्स परीक्षा का आयोजन साल में दो बार जनवरी एवं जुलाई माह में किया जाता है। यदि उम्मीदवार इनमें से कोई भी एग्जाम या प्रैक्टिकल छोड़ते है तो उसे सर्टिफिकेट प्रदान नहीं किया जाता है।

जानिए CET Exam क्या है और इससे जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी के बारे में: CET Exam 2023: जानें CET Kya Hai और CET से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में।

O Level कम्प्यूटर कोर्स हेतु आवेदन प्रक्रिया

O Level Certificate कोर्स में प्रवेश हेतु NIELIT द्वारा 1 वर्ष में दो बार आयोजन करता है। ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक छात्र ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों तरह से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स में ऑफलाइन करने के लिए आपको राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के अंतर्गत पंजीकृत संस्थान में प्रवेश ले सकते है। जबकि ऑनलाइन प्रवेश पाने के लिए आप NIELIT की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स हेतु आवेदन करने के लिए छात्र को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके रजिस्ट्रेशन के लिए 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होता है। यह रजिस्ट्रेशन पांच साल तक की अवधि तक मान्य होता है। रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद उम्मीदवार इस अवधि के बीच कभी भी अपनी रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी के द्वारा परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है। आइये अब जानते है, O Level के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

ओ लेवल के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे (How to Apply Online for O Level)

O Level हेतु ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करे।

  • सबसे पहले NIELIT की ऑफिशियल वेबसाइट “www.nielit.gov.in” पर जाए।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज ओपन होगा, यहाँ दिख रहे “Apply Online” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके स्क्रीन पर दिख रही कोर्सेज की लिस्ट में से “O Level” को चुनें।
  • फिर “I Agree to Proceed” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा, इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियाँ सही-सही भरें।
  • अब मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  • अन्त में “Submit” पर क्लिक करें।

इस तरह आप आसानी से ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स हेतु घर से ही आवेदन कर सकते है।

ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स हेतु छात्रवृति

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा उन छात्रों को बढ़ावा देने हेतु छात्रवृति भी प्रदान की जाती है। इनमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/शारीरिक रूप में विकलांग तथा महिलाओं को मुख्य रूप से शामिल किया गया है। इस छात्रवृति को प्राप्त करने हेतु उम्मीदवार को कुछ नियमों का पालन करना होता है, जो कि निम्नलिखित है।

  • उम्मीदवार के पास O Level Computer Course प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  • उम्मीदवार के माता-पिता की वार्षिक आय 1 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास आय प्रमाण पत्र व अन्य आवश्यक दस्तावेज होना आवश्यक है।
  • छात्रवृति प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी को इस परीक्षा के पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण होना पड़ेगा।

जानिए PGDCA Course क्या है और इससे जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी: PGDCA Course क्या है – योग्यता, फीस, सिलेबस की पूरी जानकारी

O Level Course के फायदे

यदि आप ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स करते है, तो इससे आपको निम्नलिखित फायदे प्राप्त होते है।

  • अगर आप किसी गवर्नमेंट जॉब के लिए आवेदन कर रहे है और वहां कम्प्यूटर डिप्लोमा माँगा जाता है तो आप ‘O Level Certificate’ दे सकते है।
  • डिप्लोमा और एडवांस्ड डिप्लोमा की वैकन्सी में O और A Level Certificate Holders भी आवेदन कर सकेंगे।
  • आजकल प्राइवेट जॉब में भी कम्प्यूटर डिप्लोमा माँगा जाता है तो उसके लिए भी O Level Computer Diploma Certificate काम में आता है।
  • इससे आपको कम्प्यूटर के बारे में अच्छा-खासा ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स करने के बाद भविष्य

O Level Computer Course करने के बाद आप कई क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते है। नीचे हमने कुछ ऐसे पदों के बारे में बताया है, जिनमें आप ओ लेवल कम्प्यूटर डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद आसानी से जॉब प्राप्त कर सकते है।

  • कम्प्यूटर ऑपरेटर
  • वेब डिजाइनर
  • जूनियर प्रोग्रामर
  • लैब असिस्टेंट
  • कार्यक्रम सहायक
  • ईडीपी सहायक
  • शिक्षण सहायक

O Level Course के बारे में अन्तिम राय

आपको हमारी यह पोस्ट “O Level Kya Hai” कैसी लगी, कमेन्ट करके जरूर बताए। यदि अभी भी आपके मन में O Level Course in Hindi के बारे में कोई सवाल हो तो आप इसे भी कमेन्ट में पूछ सकते हैं। इसके अलावा यदि आप कोई अन्य विषय के बारे में जानना चाहते हो, तो भी आप हमे कमेन्ट करके बता सकते है हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि आपको उस बारे में जानकारी प्रदान कर सके। साथ ही इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले।

FAQ: O Level Course से जुड़े सवाल-जवाब

  1. क्या O Level Course सरकारी नौकरी के लिए आवश्यक है?

    नहीं, ऐसा नहीं है लेकिन कई ऐसी सरकारी नौकरियाँ होती है, जिनमें आवेदन के लिए कम्प्यूटर डिप्लोमा माँगा जाता है। ऐसे में यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

  2. O Level की परीक्षा किसके द्वारा आयोजित की जाती है?

    ओ लेवल परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) द्वारा किया जाता है।

Share It

Jay Kanwar

Jay Kanwar is an professional blogger. She loves reading and learning new tech. She contributes most of the tech and informative articles on this blog.