Podcast क्या है और कैसे बनाएं? पुरी जानकारी

Podcast Kya Hai

आजकल के डिजिटल युग में, कंटेंट की बहुत अधिक मांग होती है और कंटेंट के विभिन्न रूपों में भी उपलब्ध होता है। Internet पर कंटेंट का एक माध्यम पॉडकास्ट भी है। बीते कुछ समय से पॉडकास्ट अत्यधिक प्रचलित हो रहा है। आपने भी शायद इसका नाम जरूर सुना होगा लेकिन क्या आपको पता है की Podcast kya hai? अगर नहीं तो इस लेख को ध्यान से पढ़ें एवं समझें।

इस लेख में हम पॉडकास्ट क्या होती है और इसके विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा करेंगे। हम आज पॉडकास्ट के सभी पहलुओं पर बारीकी से विचार करेंगे ताकि आपको पॉडकास्ट के बारे में आसानी से समझ पाएं।

Podcast क्या है (What is Podcast in Hindi)

पॉडकास्ट एक ऑडियो होता है, जिसमें व्यक्ति अपनी रुचियों, ज्ञान और अनुभवों को दूसरों के साथ साझा करता है। इसे इंटरनेट पर सुना और डाउनलोड किया जा सकता है।आजकल पॉडकास्ट बहुत प्रचलित हो गया है, और इसका उपयोग ऑडियो कंटेंट को सुनने और साझा करने के लिए किया जाता है।

जैसे कि टेक्स्ट कंटेंट हम लोग “आर्टिकल” कहते हैं, वीडियो कंटेंट कहलाता है जब हम उसे वीडियो के रूप में देखते हैं। उसी तरह से जो कंटेंट सिर्फ ऑडियो के रूप में होता है, हम लोग उसे “पॉडकास्ट” कहते हैं।

पॉडकास्ट शब्द “आईपॉड” और “ब्रॉडकास्ट” के मिश्रण से बना है। पहले पॉडकास्ट आईपॉड और अन्य म्यूजिक प्लेयर पर सुने जाते थे, लेकिन अब वे स्मार्टफोन, कंप्यूटर और अन्य ऑडियो प्लेयर पर भी सुने जा सकते हैं। पॉडकास्ट के माध्यम से लोग रेडियो शो, वार्तालाप, कॉमेडी, न्यूज़, शिक्षा, कहानियाँ, व्यक्तिगत विकास, मनोरंजन और कई और विषयों पर बात करते हैं।

पॉडकास्ट के बारे में वीडियो गाइड

Source: Technical Sagar

अगर पॉडकास्ट से पैसे कमाना चाहते हो तो यह पढ़ो: पॉडकास्ट से पैसे कमाने के असली तरीके

Podcast कैसे बनाएं?

पॉडकास्ट क्या है यह तो आपको पता चल गया तो चलो अब जानते हैं की पॉडकास्ट कैसे बनाते हैं। पॉडकास्ट बनाना बहुत ही सरल है और आजकल कोई भी बिलकुल मुफ्त में अपने मोबाइल की मदद से अपना पॉडकास्ट शुरू कर सकता है।

यहाँ हमने पॉडकास्ट शुरू करने के लिए आवश्यक स्टेप्स बताये हैं।

1. अपना टॉपिक चुनें

पहले, आपको विषय का चयन करना होगा जिस पर आप बात करना चाहते हैं। इसमें आपकी रुचियां, ज्ञान, या अन्य कोई विशेष दक्षता शामिल हो सकती है।

2. स्क्रिप्ट तैयार करें और रिकॉर्ड करें

अपने पॉडकास्ट के लिए सामग्री तैयार करें। आप एक आवाज़ रिकॉर्डर, माइक्रोफोन या स्मार्टफोन का उपयोग करके अपने ऑडियो कंटेंट को रिकॉर्ड कर सकते हैं। आप Voice Over Internet Protocol (VoIP) सेवाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

3. एडिटिंग करके पॉडकास्ट तैयार करें

रिकॉर्ड किए गए ऑडियो को संपादित करें। इसमें आवाज़ के कटौती, शोर तथा अनुचित भागों का हटाना, संगीत या विज्ञापन को जोड़ना और ऑडियो को बदलना शामिल हो सकता है। इसके लिए आपको ऑडियो संपादन सॉफ्टवेयर का उपयोग कर सकते हैं।

4. पॉडकास्ट होस्टिंग प्लेटफ़ॉर्म का चयन करें

अपने पॉडकास्ट को इंटरनेट पर होस्ट करने के लिए आपको एक पॉडकास्ट होस्टिंग सेवा का चयन करना होगा। इन सेवाओं के माध्यम से आप अपने ऑडियो फ़ाइलें अपलोड कर सकते हैं और आपके श्रोताओं को पहुंचने के लिए आपको एक फ़ीड (Feed) प्रदान किया जाएगा।

5. पॉडकास्ट प्रसारित करें

जब आपके पॉडकास्ट को होस्टिंग सेवा पर अपलोड कर दिया जाएगा, तो आप उसे विभिन्न प्लेटफ़ॉर्मों पर प्रसारित कर सकते हैं। यह वेबसाइट, आपके ब्लॉग, सोशल मीडिया, यूट्यूब और अन्य साझा करने के जरिए किया जा सकता है। आप अपने श्रोताओं को भी अपडेट कर सकते हैं कि आपका पॉडकास्ट कहां उपलब्ध है।

जानिए उन ऍप्स के बारे में जिनका इस्तेमाल कर आप वीडियो की अच्छी तरह से एडिटिंग कर सकते हैं: सबसे बेस्ट वीडियो एडिटिंग एप्प (Best Video Editing App in Hindi)

Spotify for Podcasters पर पॉडकास्ट कैसे शुरू करें?

Spotify for Podcasters पॉडकास्ट शुरू करने के लिए Spotify एक सबसे पॉपुलर प्लेटफार्म में से एक है। यह पहले Anchor के नाम से जाना जाता था लेकिन अब Anchor स्पॉटफाई का ही एक हिस्सा बन गया है। चलिए जानते हैं की स्पॉटीफाई का इस्तेमाल करके पॉडकास्ट कैसे शुरू कर सकते हैं।

  • स्पॉटिफाई फ़ॉर पॉडकास्टर्स पर अकाउंट बनायें: स्पॉटिफाई की “Spotify for Podcasters” वेबसाइट पर जाएं और अपने पॉडकास्ट के लिए एक अकाउंट बनायें।
  • पॉडकास्ट से संबंधित डेटा सबमिट करें: अपने पॉडकास्ट की जानकारी, विवरण, लोगो आदि को दर्ज करें। इसके बाद, आपको अपने पॉडकास्ट के पहले कुछ एपिसोड्स को सबमिट करना होगा।
  • रिकार्डेड ऑडियो अपलोड करें: स्पॉटिफाई के वेबसाइट के माध्यम से अपने पॉडकास्ट एपिसोड्स को अपलोड करें। आप अपने कंप्यूटर से या अन्य होस्टिंग सेवा से एपिसोड्स को अपलोड कर सकते हैं।
  • पॉडकास्ट का लिंक शेयर करें: पॉडकास्ट पब्लिश करने के बाद अपनी पॉडकास्ट का लिंक सोशल मीडिया पर अपनी ऑडियंस के साथ शेयर करें।

फेसबुक से आप कमा सकते हो पैसे, जानो कैसे: Facebook से पैसे कैसे कमाएं? फेसबुक से पैसे कमाने के तरीके

Podcast शुरू करने के लिए प्लेटफॉर्म्स (Podcast Platforms)

अपनी पॉडकास्ट शुरू करने के लिए आपको अपने लिए एक प्लेटफार्म चुनना होगा। आपको बता दें की पॉडकास्ट के लिए इंटरनेट पर कई सारे प्लेटफार्म उपलब्ध हैं उनमें से आप किसी एक का चुनके उस पर अपनी पॉडकास्ट शुरू कर सकते हैं।

पॉडकास्ट प्लेटफॉर्म्स आपकी पॉडकास्ट को अन्य लोगों तक पहुँचाने का एक अच्छा जरिया होते हैं। इसके इस्तेमाल से आप अपनी आवाज को दुनिया तक पंहुचा सकते हैं। आइये जानते हैं कुछ पॉपुलर पॉडकास्ट प्लेटफॉर्म्स जो पॉडकास्ट क्रिएटर्स यूज़ कर सकते हैं।

  • Spotify for Podcasters (पहले Anchor के नाम से जाना जाता था। अब Spotify का पार्ट है।)
  • Soundcloud
  • PodBean
  • Rumble Studio
  • Buzzsprout

इनमें से आप किसी भी एक प्लेटफार्म से पॉडकास्टिंग को शुरू कर सकते हैं।

यूट्यूब शॉर्ट्स बनाकर लाखों रूपए कमा सकते हो, जानो कैसे: YouTube Shorts क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए?

पॉडकास्ट किस केटेगरी में शुरू करें?

पॉडकास्ट शुरू करने के लिए आपको एक केटेगरी चुननी पड़ती है जिसमें आपका पॉडकास्ट संबंधित होगा। पॉडकास्ट की कई विभिन्न केटेगरीज़ हो सकती हैं। निचे हमने कुछ पॉडकास्ट केटेगरी बताई है जिनपर आप अपनी पॉडकास्ट शुरू कर सकते हैं।

समाचार और वार्ता: यहां पर आप समाचार, वार्ता, राजनीति, वैज्ञानिक खोज और विवादास्पद मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

व्यक्तिगत विकास और मनोविज्ञान: इस विभाग में आप मानसिक स्वास्थ्य, सफलता, संबंध, उच्चता प्राप्ति, और नौकरी के संबंधित मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।

साहित्य और कथा: इस केटेगरी में कहानियाँ, कविताएँ, उपन्यास, और उपन्यासकारों की चर्चा की जा सकती है।

टेक्नोलॉजी और डिजिटल: यहां पर आप नवीनतम टेक्नोलॉजी ट्रेंड्स, डिजिटल मार्केटिंग, गेमिंग, साइबर सुरक्षा, और इंटरनेट संबंधित मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

विज्ञान और तकनीक: इस केटेगरी में आप विज्ञान, तकनीक, और नवीनतम खोजों पर बातचीत कर सकते हैं।

कला और संगीत: यहां पर आप कला, संगीत, फिल्म, थिएटर, और कलाकारों की चर्चा कर सकते हैं।

धर्म और आध्यात्मिकता: इस केटेगरी में आप धर्म, आध्यात्मिकता, ध्यान, और मनोयोग के विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।

यहां दिए गए केटेगरीज़ सिर्फ़ कुछ उदाहरण हैं और आप अपने पॉडकास्ट की विशेषता और रुचि के आधार पर कोई भी केटेगरी चुन सकते हैं।

Podcast के बारे में अन्तिम विचार

दोस्तों अब आपको समझ आ गया होगा की Podcast क्या है और इसे कैसे बनाते हैं। हमें आशा है की इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद पॉडकास्ट बनाना और साझा करनाआपके लिए बहुत ही आसान हो गया होगा। इससे आप एक विशेषज्ञ, ब्रांड निर्माता, या केवल एक शौक़ीन आवाज़ के रूप में अपनी पहचान बना सकते हैं। तो, आज ही से आप अपना पॉडकास्ट बनाना शुरू करने के लिए प्रेरित हों।

FAQ: Podcast से जुड़े सवाल-जवाब

  1. पॉडकास्ट का फ्यूचर क्या है?

    पॉडकास्टिंग एक पॉपुलर इंडस्ट्री बनती जा रही है। फोर्ब्स पर पब्लिश एक आर्टिकल के मुताबिक 2022 के अंत में पूरी दुनिया में पॉडकास्ट सुनने वालों की सख्यां की 424 मिलियन थी। यह इंडस्ट्री समय के साथ और विकसित होती जा रही हैं।

  2. पॉडकास्ट शुरू करने के लिए सबसे बेहतर प्लेटफार्म कोनसा है?

    Podcast शुरू करने के लिए Spotify for Podcasters एक बेहतर प्लेटफार्म है।

  3. क्या Spotify पॉडकास्ट क्रिएटर्स को भुगतान करता है?

    हाँ, Spotify क्रिएटर्स को भुगतान करता है। Spotify कलाकारों को हर एक ऑडियो व्यू पर लगभग $0.003 – $0.005 के बीच भुगतान करता है।

Share It